< 1 Samuelova 30 >

1 Kad je David sa svojim ljudima treći dan stigao u Siklag, a to Amalečani bijahu navalili na Negeb i na Siklag; opljačkali su Siklag i ognjem ga spalili.
और ऐसा हुआ, कि जब दाऊद और उसके लोग तीसरे दिन सिक़लाज में पहुँचे तो देखा कि 'अमालीक़ियों ने दख्खिनी हिस्से और सिक़लाज पर चढ़ाई कर के सिक़लाज को मारा और आग से फूँक दिया।
2 Zarobili su žene i sve koji su bili ondje, malo i veliko. Nisu ubili nikoga, nego su samo odveli roblje i otišli svojim putem.
और 'औरतों को और जितने छोटे बड़े वहाँ थे सब को क़ैद कर लिया है, उन्होंने किसी को क़त्ल नहीं किया बल्कि उनको लेकर चल दिए थे।
3 Kad je, dakle, David sa svojim ljudima došao u grad, vidješe da je grad spaljen, a njihove žene, njihovi sinovi i njihove kćeri odvedeni u ropstvo.
इसलिए जब दाऊद और उसके लोग शहर में पहुँचे तो देखा कि शहर आग से जला पड़ा है, और उनकी बीवियाँ और बेटे और बेटियाँ क़ैद हो गई हैं।
4 Tada David i ljudi koji bijahu s njim podigoše glas i plakahu dok im nije ponestalo snage za plač.
तब दाऊद और उसके साथ के लोग ज़ोर ज़ोर से रोने लगे यहाँ तक कि उन में रोने की ताक़त न रही।
5 I obje Davidove žene bijahu odvedene u ropstvo - Ahinoama Jizreelka i Abigajila, Nabalova žena iz Karmela.
और दाऊद की दोनों बीवियाँ यज़र'एली अख़नूअम और कर्मिली नाबाल की बीवी अबीजेल क़ैद हो गई थीं।
6 David se našao u velikoj nevolji jer su ljudi počeli govoriti da će ga kamenovati, budući da su svi bili ogorčeni, svaki zbog svojih sinova i zbog svojih kćeri. Ali se David ohrabri u Jahvi, svome Bogu.
और दाऊद बड़े शिकंजे में था क्यूँकि लोग उसे संगसार करने को कहते थे इसलिए कि लोगों के दिल अपने बेटों और बेटियों के लिए निहायत ग़मग़ीन थे लेकिन दाऊद ने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा में अपने आप को मज़बूत किया।
7 David reče svećeniku Ebjataru, Ahimelekovu sinu: “Donesi mi ovamo oplećak!” I Ebjatar donese Davidu oplećak.
और दाऊद ने अख़ीमलिक के बेटे अबीयातर काहिन से कहा, कि ज़रा अफ़ूद को यहाँ मेरे पास ले आ, इसलिए अबीयातर अफ़ूद को दाऊद के पास ले आया।
8 Tada David upita Jahvu za savjet govoreći: “Hoću li u potjeru za onim razbojnicima i hoću li ih stići?” A on mu odgovori: “Idi u potjeru jer ćeš ih zacijelo stići i zarobljenike ćeš izbaviti.”
और दाऊद ने ख़ुदावन्द से पूछा कि “अगर मैं उस फ़ौज का पीछा करूँ तो क्या मैं उनको जा लूँगा?” उसने उससे कहा कि “पीछा कर क्यूँकि तू यक़ीनन उनको पालेगा और ज़रूर सब कुछ छुड़ा लाएगा।”
9 I pođe David sa šest stotina ljudi koji bijahu s njim i dođoše do potoka Besora.
इसलिए दाऊद और वह छ: सौ आदमी जो उसके साथ थे चले और बसोर की नदी पर पहुँचे जहाँ वह लोग जो पीछे छोड़े गए ठहरे रहे।
10 Odavde David sa četiri stotine ljudi nastavi potjeru, a ostadoše dvije stotine ljudi što bijahu tako umorni da nisu mogli prijeći preko potoka Besora.
लेकिन दाऊद और चार सौ आदमी पीछा किए चले गए क्यूँकि दो सौ जो ऐसे थक गए थे कि बसोर की नदी के पार न जा सके पीछे रह गए।
11 U polju naiđoše na nekog Egipćanina. Dovedoše ga k Davidu, dadoše mu kruha da jede i vode da pije.
और उनको मैदान में एक मिस्री मिल गया, उसे वह दाऊद के पास ले आए और उसे रोटी दी, इसलिए उसने खाई और उसे पीने को पानी दिया।
12 Dadoše mu grudu smokava i dva grozda suhoga grožđa. Kad je to pojeo, vratio mu se život, jer tri dana i tri noći ne bijaše ništa jeo i ništa pio.
और उन्होंने अंजीर की टिकया का टुकड़ा और किशमिश के दो खोशे उसे दिए, जब वह खा चुका तो उसकी जान में जान आई क्यूँकि उस ने तीन दिन और तीन रात से न रोटी खाई थी न पानी पिया था।
13 Tada ga David upita: “Čiji si ti i odakle si?” A on odgovori: “Ja sam Egipćanin, sluga jednog Amalečanina. Moj me gospodar ostavio jer sam se razbolio prije tri dana.
तब दाऊद ने पूछा “तू किस का आदमी है? और तू कहाँ का है?” उस ने कहा “मैं एक मिस्री जवान और एक 'अमालीक़ी का नौकर हूँ और मेरा आक़ा मुझ को छोड़ गया क्यूँकि तीन दिन हुए कि मैं बीमार पड़ गया था।
14 Bili smo provalili u Negeb Keretski i Negeb Judejski, i u Negeb Kalebov, a Siklag smo zapalili ognjem.”
हमने करेतियों के दख्खिन में और यहूदाह के मुल्क में और कालिब के दख्खिन में लूट मार की और सिक़लाज को आग से फूँक दिया।”
15 David ga upita: “Hoćeš li me odvesti k toj razbojničkoj družbi?” A on odgovori: “Zakuni mi se Bogom da me nećeš pogubiti i da me nećeš predati u ruke mome gospodaru, pa ću te odvesti k njima!”
दाऊद ने उस से कहा “क्या तू मुझे उस फ़ौज तक पहुँचा देगा?” उसने कहा “तू मुझ से ख़ुदा की क़सम खा कि न तू मुझे क़त्ल करेगा और न मुझे मेरे आक़ा के हवाले करेगा तो मैं तुझ को उस फ़ौज तक पहुँचा दूँगा।”
16 On ga, dakle, odvede, i gle, oni se bijahu razasuli po svem onom kraju, jedući, pijući i slaveći slavlje zbog svega velikog plijena što su ga oteli iz zemlje filistejske i iz zemlje Judine.
जब उसने उसे वहाँ पहुँचा दिया तो देखा कि वह लोग उस सारी ज़मीन पर फैले हुए थे और उसे बहुत से माल की वजह से जो उन्होंने फ़िलिस्तियों के मुल्क और यहूदाह के मुल्क से लूटा था खाते पीते और ज़ियाफतें उड़ा रहे थे।
17 I David ih poče biti i tukao ih je od zore do mraka, izvršujući na njima “herem”, kleto uništenje. Nitko od njih nije izmakao, osim četiri stotine momaka, koji zajahaše na deve i pobjegoše.
इसलिए दाऊद रात के पहले पहर से लेकर दूसरे दिन की शाम तक उनको मारता रहा, और उन में से एक भी न बचा सिवा चार सौ जवानों के जो ऊँटों पर चढ़ कर भाग गए।
18 Tako je David izbavio sve što su bili oteli Amalečani; i obje svoje žene izbavi David.
और दाऊद ने सब कुछ जो 'अमालीक़ी ले गए थे छुड़ा लिया और अपनी दोनों बीवियों को भी दाऊद ने छुड़ाया।
19 I ništa im nije nestalo, od najmanjih stvari do najvećih, od plijena sve do sinova i kćeri, sve što im bijaše oteto: sve je vratio David.
और उनकी कोई चीज़ गुम न हुई न छोटी न बड़ी न लड़के न लड़कियाँ न लूट का माल न और कोई चीज़ जो उन्होंने ली थी दाऊद सब का सब लौटा लाया।
20 Tada uzeše sve ovce i goveda, dotjeraše ih pred njega vičući: “Ovo je plijen Davidov!”
और दाऊद ने सब भेड़ बकरियाँ और गाय और बैल ले लिए और वह उनको बाक़ी जानवर के आगे यह कहते हुए हाँक लाए कि यह दाऊद की लूट है।
21 Kad je David došao k onim dvjema stotinama ljudi koji bijahu sustali te ne mogahu ići za Davidom i koje on bijaše ostavio kod potoka Besora, iziđoše oni u susret Davidu i četi njegovoj: približivši se Davidu i četi, pozdraviše ih.
और दाऊद उन दो सौ जवानों के पास आया जो ऐसे थक गए थे कि दाऊद के पीछे पीछे न जा सके और जिनको उन्होंने बसोर की नदी पर ठहराया था, वह दाऊद और उसके साथ के लोगों से मिलने को निकले और जब दाऊद उन लोगों के नज़दीक पहुँचा तो उसने उनसे ख़ैर — ओ — 'आफ़ियत पूछी।
22 Tada progovoriše svi zlobnici i ništarije između ljudi koji su išli s Davidom i rekoše: “Budući da nisu išli s nama, ne dajmo im ništa od plijena koji smo izbavili, nego samo svakome njegovu ženu i njegovu djecu, neka ih povedu sa sobom i neka idu!”
तब उन लोगों में से जो दाऊद के साथ गए थे सब बद ज़ात और ख़बीस लोगों ने कहा, चूँकि यह हमारे साथ न गए, इसलिए हम इनको उस माल में से जो हम ने छुड़ाया है कोई हिस्सा नहीं देंगे 'अलावा हर शख़्स की बीवी और बाल बच्चों के ताकि वह उनको लेकर चलें जाएँ।
23 Ali David reče: “Ne činite tako, braćo moja, poslije onoga što nam je dao Jahve: on nas je čuvao i predao nam u ruke razbojničku družbu koja bijaše izišla protiv nas.
तब दाऊद ने कहा, “ऐ मेरे भाइयों तुम इस माल के साथ जो ख़ुदावन्द ने हमको दिया है ऐसा नहीं करने पाओगे क्यूँकि उसी ने हमको बचाया और उस फ़ौज को जिसने हम पर चढ़ाई की हमारे क़ब्ज़े में कर दिया।
24 Ta tko će vas poslušati u tome? Jer kakav je dio onome koji ide u boj, takav je dio onome koji ostaje kod tovara. Jednak dio neka imaju svi.”
और इस काम में तुम्हारी मानेगा कौन? क्यूँकि जैसा उसका हिस्सा है जो लड़ाई में जाता है वैसा ही उसका हिस्सा होगा जो सामान के पास ठहरता है, दोनों बराबर हिस्सा पाएँगे।”
25 Tako ostade od onoga dana unapredak. David to učini uredbom i zakonom u Izraelu sve do današnjeg dana.
और उस दिन से आगे को ऐसा ही रहा कि उसने इस्राईल के लिए यही क़ानून और आईन मुक़र्रर किया जो आज तक है।
26 Kad je David došao u Siklag, posla dio plijena starješinama Jude, po pojedinim njihovim gradovima, s porukom: “Evo za vas dar od plijena Jahvinih neprijatelja!”
और जब दाऊद सिक़लाज में आया तो उसने लूट के माल में से यहूदाह के बुज़ुर्गों के पास जो उसके दोस्त थे कुछ कुछ भेजा और कहा, कि देखो ख़ुदावन्द के दुश्मनों के माल में से यह तुम्हारे लिए हदिया है।
27 Onima u Betulu, onima u Rami u Negebu i onima u Jatiru;
यह उनके पास जो बैतएल में और उनके पास जो रामात — उल — जुनूब में और उनके पास जो यतीर में।
28 onima u Aroeru, onima u Sifmotu i onima u Eštemoi;
और उनके पास जो 'अरो'ईर में, और उनके पास जो सिफ़मोत में और उनके पास जो इस्तिमू'अ में।
29 onima u Karmelu, onima u jerahmeelskim gradovima i onima u kenijskim gradovima;
और उनके पास जो रकिल में और उनके पास जो यरहमीलियों के शहरों में और उनके पास जो क़ीनियों के शहरों में।
30 onima u Hormi, onima u Bor Ašanu i onima u Eteru;
और उनके पास जो हुरमा में और उनके पास जो कोर'आसान में, और उनके पास जो 'अताक में।
31 onima u Hebronu i u svim onima mjestima u koja je dolazio David sa svojim ljudima.
और उनके पास जो हबरून में थे और उन सब जगहों में जहाँ जहाँ दाऊद और उसके लोग फ़िरा करते थे, भेजा।

< 1 Samuelova 30 >