< 1 Kraljevima 14 >

1 U ono se vrijeme razbolje Abija, sin Jeroboamov,
उस वक़्त युरब'आम का बेटा अबियाह बीमार पड़ा।
2 i Jeroboam reče svojoj ženi: “Ustani i preobuci se da te ne bi prepoznali da si žena Jeroboamova; i idi u Šilo. Ondje je prorok Ahija: onaj koji mi je prorokovao da ću biti kraljem ovoga naroda.
और युरब'आम ने अपनी बीवी से कहा, “ज़रा उठ कर अपना भेस बदल डाल, ताकि पहचान न हो सके कि तू युरब'आम की बीवी है, और शीलोह को चली जा। देख, अखि़याह नबी वहाँ है जिसने मेरे बारे में कहा था कि मैं इस क़ौम का बादशाह हूँगा।
3 I ponesi deset hljebova, kolača i posudu meda i otiđi k njemu! On će ti reći što će biti s dječakom.”
और दस रोटियाँ और पपड़ियाँ और शहद का एक मर्तबान अपने साथ ले, और उसके पास जा; वह तुझे बता देगा कि लड़के का क्या हाल होगा।”
4 I učini tako žena Jeroboamova: ustade, ode u Šilo i uđe u kuću Ahijinu. A on nije više vidio, oslabile mu oči od duboke starosti.
तब युरब'आम की बीवी ने ऐसा ही किया, और उठकर शीलोह को गई और अख़ियाह के घर पहुँची; लेकिन अखि़याह को कुछ नज़र नहीं आता था, क्यूँकि बुढ़ापे की वजह से उसकी आँखें रह गई थीं।
5 Ali mu je Jahve rekao: “Evo dolazi žena Jeroboamova da od tebe traži savjeta za svoga sina jer je bolestan; a ti ćeš joj reći tako i tako. Kad bude ulazila, pretvarat će se kao da je druga.”
और ख़ुदावन्द ने अखि़याह से कहा, “देख, युरब'आम की बीवी तुझ से अपने बेटे के बारे में पूछने आ रही है, क्यूँकि वह बीमार है। तब तू उससे ऐसा ऐसा कहना, क्यूँकि जब वह अन्दर आएगी तो अपने आपको दूसरी 'औरत बनाएगी।”
6 Kad Ahija ču šum njenih koraka na vratima, reče joj: “Uđi, ženo Jeroboamova! Što se pretvaraš da si druga, kad imam tešku vijest za tebe?
और जैसे ही वह दरवाज़े से अन्दर आई, और अख़ियाह ने उसके पाँव की आहट सुनी तो उसने उससे कहा, “ऐ युरब'आम की बीवी, अन्दर आ! तू क्यूँ अपने को दूसरी बनाती है? क्यूँकि मैं तो तेरे ही पास सख़्त पैग़ाम के साथ भेजा गया हूँ।
7 Idi, reci Jeroboamu: 'Ovako kaže Jahve, Bog Izraelov: Podigao sam te isred naroda i učinio sam te knezom nad mojim narodom Izraelom,
इसलिए जाकर युरब'आम से कह, 'ख़ुदावन्द इस्राईल का ख़ुदा ऐसा फ़रमाता है, हालाँकि मैंने तुझे लोगों में से लेकर सरफ़राज़ किया, और अपनी कौम इस्राईल पर तुझे बादशाह बनाया।
8 istrgnuo sam kraljevstvo iz kuće Davidove i dao ga tebi. Ali ti nisi bio kao moj sluga David, koji je držao moje zapovijedi i koji me slijedio svim srcem svojim i činio samo ono što je pravedno u mojim očima.
और दाऊद के घराने से हुकूमत छीन ली और तुझे दी; तोभी तू मेरे बन्दे दाऊद की तरह न हुआ, जिसने मेरे हुक्म माने और अपने सारे दिल से मेरी पैरवी की ताकि सिर्फ़ वही करे जो मेरी नज़र में ठीक था,
9 Ti si radio kudikamo gore od svojih prethodnika, otišao si i načinio sebi druge bogove, salio si im likove da me dražiš, mene si bacio za leđa.
लेकिन तू ने उन सभों से जो तुझ से पहले हुए ज़्यादा बदी की, और जाकर अपने लिए और और मा'बूद और ढाले हुए बुत बनाए ताकि मुझे ग़ुस्सा दिलाए; बल्कि तू ने मुझे अपनी पीठ के पीछे फेंका।
10 Zato, evo, puštam zlo na kuću Jeroboamovu, istrijebit ću iz obitelji Jeroboamove sve što mokri uza zid, robove i slobodnjake u Izraelu; ja ću netragom pomesti kuću Jeroboamovu kao što se mete nečist, da ga ništa ne ostane.
इसलिए देख, मैं युरब'आम के घराने पर बला नाज़िल करूँगा, और युरब'आम की नसल के हर एक लड़के को, यानी हर एक को जो इस्राईल में बन्द है और उसको जो आज़ाद छूटा हुआ है, काट डालूँगा, और युरब'आम के घराने की सफ़ाई कर दूँगा, जैसे कोई गोबर की सफ़ाई करता हो, जब तक वह सब दूर न हो जाए।
11 One koji iz Jeroboamove obitelji umru u gradu, proždrijet će psi, a one koji umru u polju, pojest će ptice nebeske.' - Eto tako je Jahve rekao.
युरब'आम का जो कोई शहर में मरेगा उसे कुत्ते खाएँगे और जो मैदान में मरेगा उसे हवा के परिन्दे चट कर जाएँगे, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने यह फ़रमाया है।
12 A ti ustani i pođi svome domu: tek što nogama stupiš u grad, dječak će umrijeti.
इसलिए तू उठ और अपने घर जा, और जैसे ही तेरा क़दम शहर में पड़ेगा वह लड़का मर जाएगा।
13 Sav će ga Izrael oplakati i pokopat će ga. On će biti jedini iz obitelji Jeroboamove položen u grob, jer se jedino na njemu našlo nešto što se u kući Jeroboamovoj svidjelo Jahvi, Bogu Izraelovu.
और सारा इस्राईल उसके लिए रोएगा और उसे दफ़न करेगा क्यूँकि युरब'आम की औलाद में से सिर्फ़ उसी को क़ब्र नसीब होगी, इसलिए कि युरब'आम के घराने में से इसी में कुछ पाया गया जो ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के नज़दीक भला है।
14 Jahve će sebi postaviti kralja nad Izraelom i taj će istrijebiti kuću Jeroboamovu. Evo dana! Što? Čak i trenutka!
'अलावा इसके ख़ुदावन्द अपनी तरफ़ से इस्राईल के लिए एक ऐसा बादशाह पैदा करेगा जो उसी दिन युरब'आम के घराने को काट डालेगा, लेकिन कब? यह अभी होगा।
15 Jahve će udariti Izraela te će se njihati kao trska u vodi. Iščupat će Izraela iz ove dobre zemlje koju je dao njihovim ocima i rasijat će ih s onu stranu Rijeke, jer su načinili sebi ašere koje srde Jahvu.
क्यूँकि ख़ुदावन्द इस्राईल को ऐसा मारेगा जैसे सरकण्डा पानी में हिलाया जाता है, और वह इस्राईल को इस अच्छे मुल्क से जो उसने उनके बाप दादा को दिया था उखाड़ फेंकेगा, और उनको दरिया — ए — फ़ुरात के पार बिखेर देगा; क्यूँकि उन्होंने अपने लिए यसीरतें बनाई और ख़ुदावन्द को ग़ुस्सा दिलाया है।
16 Odbacit će Izraela kao smeće, zbog grijeha što ih je učinio Jeroboam i na koje je navodio Izraela.”
और वह इस्राईल को युरब'आम के उन गुनाहों की वजह से छोड़ देगा जो उसने ख़ुद किए, और जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया।”
17 Žena Jeroboamova ustade i ode. Stigla je u Tirsu, a kad je prelazila kućni prag, dječak bijaše mrtav.
और युरब'आम की बीवी उठकर रवाना हुई और तिरज़ा में आई, और जैसे ही वह घर की चौखट पर पहुँची वह लड़का मर गया;
18 Pokopali su ga i sav ga je Izrael oplakao prema riječi koju je Jahve rekao po sluzi svome proroku Ahiji.
और सारे इस्राईल ने जैसा ख़ुदावन्द ने अपने बन्दे अख़ियाह नबी की ज़रिए' फ़रमाया था, उसे दफ़न करके उस पर नौहा किया।
19 Ostala povijest Jeroboamova, kako je ratovao i kraljevao, to je zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva izraelskih.
युरब'आम का बाक़ी हाल कि वह किस किस तरह लड़ा और उसने क्यूँकर हुकूमत की, वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा है।
20 Jeroboamovo kraljevanje trajalo je dvadeset i dvije godine, zatim je Jeroboam počinuo kraj otaca svojih, a sin mu Nadab zakraljio se mjesto njega.
और जितनी मुद्दत तक युरब'आम ने हुकूमत की वह बाईस साल की थी, और वह अपने बाप दादा के साथ सो गया और उसका बेटा नदब उसकी जगह बादशाह हुआ।
21 Roboam, sin Salomonov, bio je kralj Judejaca; bijaše mu četrdeset i jedna godina kad je postao kraljem, a sedamnaest je godina kraljevao u Jeruzalemu, u gradu koji Jahve izabra između svih izraelskih plemena da ondje postavi svoje Ime. Majka mu se zvala Naama, a bila je Amonka.
सुलेमान का बेटा रहुब'आम यहूदाह में बादशाह था। रहुब'आम इकतालीस साल का था, जब वह बादशाही करने लगा और उसने येरूशलेम यानी उस शहर में, जिसे ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के सब क़बीलों में से चुना था ताकि अपना नाम वहाँ रख्खे, सतरह साल हुकूमत की; और उसकी माँ का नाम ना'मा था जो 'अमोनी 'औरत थी।
22 I Juda učini zlo u očima Jahvinim. Grijesima koje su počinili razjarili su ga više od svega što su učinili njihovi oci.
और यहूदाह ने ख़ुदावन्द के सामने बदी की और जो गुनाह उनके बाप — दादा ने किए थे उनसे भी ज़्यादा उन्होंने अपने गुनाहों से, जो उनसे सरज़द हुए, उसकी ग़ैरत को भड़काया।
23 Jer su i oni podigli uzvišice, stupove i ašere na svakom brežuljku i pod svakim zelenim drvetom.
क्यूँकि उन्होंने अपने लिए हर एक ऊँचे टीले पर और हर एक हरे दरख़्त के नीचे, ऊँचे मक़ाम और सुतून और यसीरतें बनाई,
24 Bilo je čak posvećenih bludnica u zemlji. Oponašao je sve grozote naroda što ih je Jahve otjerao ispred sinova Izraelovih.
और उस मुल्क में लूती भी थे। वह उन क़ौमों के सब मकरूह काम करते थे, जिनको ख़ुदावन्द ने बनी इस्राईल के सामने से निकाल दिया था।
25 Pete godine Roboamova kraljevanja egipatski kralj Šišak navali na Jeruzalem.
रहुब'आम बादशाह के पाँचवें साल में शाह — ए — मिस्र सीसक ने येरूशलेम पर पेश की।
26 Opljačka sve blago iz Doma Jahvina i riznicu kraljevskog dvora; sve je uzeo; uze i sve zlatne štitove što ih bijaše napravio Salomon.
और उसने ख़ुदावन्द के घर के ख़ज़ानों और शाही महल के ख़ज़ानों को ले लिया, बल्कि उसने सब कुछ ले लिया, और सोने की वह सब ढालें भी ले गया जो सुलेमान ने बनाई थीं।
27 Namjesto njih kralj Roboam napravi tučane štitove i povjeri ih zapovjednicima straže koja je čuvala vrata kraljevskog dvora.
और रहुब'आम बादशाह ने उनके बदले पीतल की ढालें बनाई और उनको मुहाफ़िज़ सिपाहियों के सरदारों के हवाले किया जो शाही महल के दरवाज़े पर पहरा देते थे।
28 Kad je god kralj išao u Jahvin Dom, stražari su ih uzimali, a poslije ih vraćali u stražaru.
और जब बादशाह ख़ुदावन्द के घर में जाता तो वह सिपाही उनको लेकर चलते, और फिर उनको वापस लाकर सिपाहियों की कोठरी में रख देते थे।
29 Ostala povijest Roboamova, sve što je učinio, zar nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva judejskih?
और रहुब'आम का बाक़ी हाल और सब कुछ जो उसने किया, तो क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं है?
30 Za sve vrijeme bio je rat između Roboama i Jeroboama.
और रहुब'आम और युरब'आम में बराबर जंग रही।
31 Roboam je počinuo sa svojim ocima i bi sahranjen sa svojim ocima u Davidovu gradu. Majka mu se zvala Naama, a bila je Amonka. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Abijam.
और रहुब'आम अपने बाप — दादा के साथ सो गया और दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़न हुआ, उसकी माँ का नाम ना'मा था जो 'अम्मोनी 'औरत थी; और उसका बेटा अबियाम उसकी जगह बादशाह हुआ।

< 1 Kraljevima 14 >