< 1 Korinčanima 14 >
1 Težite za ljubavlju, čeznite za darima Duha, a najvećma da prorokujete.
१प्रेम का अनुकरण करो, और आत्मिक वरदानों की भी धुन में रहो विशेष करके यह, कि भविष्यद्वाणी करो।
2 Jer tko govori drugim jezikom, ne govori ljudima nego Bogu: nitko ga ne razumije jer Duhom govori stvari tajanstvene.
२क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।
3 Tko pak prorokuje, ljudima govori: izgrađuje, hrabri, tješi.
३परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है।
4 Tko govori drugim jezikom, sam sebe izgrađuje, a tko prorokuje, Crkvu izgrađuje.
४जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह कलीसिया की उन्नति करता है।
5 A htio bih da vi svi govorite drugim jezicima, ali većma da prorokujete. Jer veći je tko prorokuje, negoli tko govori drugim jezicima, osim ako protumači Crkvi radi izgrađivanja.
५मैं चाहता हूँ, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूँ कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यद्वाणी करनेवाला उससे बढ़कर है।
6 A sada, braćo, kad bih došao k vama govoreći drugim jezicima, što bi vam koristilo kad vam ne bih priopćio bilo otkrivenje, bilo spoznanje, bilo proroštvo, bilo nauk?
६इसलिए हे भाइयों, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?
7 Ako neživa glazbala, svirala ili citra, ne daju razgovijetna glasa, kako će se razabrati što se to izvodi na svirali ili citri?
७इसी प्रकार यदि निर्जीव वस्तुएँ भी, जिनसे ध्वनि निकलती है जैसे बाँसुरी, या बीन, यदि उनके स्वरों में भेद न हो तो जो फूँका या बजाया जाता है, वह क्यों पहचाना जाएगा?
8 Ili ako trublja daje nejasan glas, tko će se spremiti na boj?
८और यदि तुरही का शब्द साफ न हो तो कौन लड़ाई के लिये तैयारी करेगा?
9 Tako i vi, ako jezikom ne budete jasno zborili, kako će se razabrati što se govori? Govorit ćete u vjetar.
९ऐसे ही तुम भी यदि जीभ से साफ बातें न कहो, तो जो कुछ कहा जाता है वह कैसे समझा जाएगा? तुम तो हवा से बातें करनेवाले ठहरोगे।
10 Toliko, recimo, ima na svijetu vrsta glasova i - nijedan bez značenja.
१०जगत में कितने ही प्रकार की भाषाएँ क्यों न हों, परन्तु उनमें से कोई भी बिना अर्थ की न होगी।
11 Ako dakle ne znam značenja glasa, bit ću sugovorniku tuđinac, a sugovornik tuđinac meni.
११इसलिए यदि मैं किसी भाषा का अर्थ न समझूँ, तो बोलनेवाले की दृष्टि में परदेशी ठहरूँगा; और बोलनेवाला मेरी दृष्टि में परदेशी ठहरेगा।
12 Tako i vi, budući da čeznete za darima Duha, nastojte njima obilovati radi izgrađivanja Crkve.
१२इसलिए तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो।
13 Stoga tko govori drugim jezikom, neka se moli da može protumačiti.
१३इस कारण जो अन्य भाषा बोले, तो वह प्रार्थना करे, कि उसका अनुवाद भी कर सके।
14 Jer ako se drugim jezikom molim, moj se duh moli, ali um je moj neplodan.
१४इसलिए यदि मैं अन्य भाषा में प्रार्थना करूँ, तो मेरी आत्मा प्रार्थना करती है, परन्तु मेरी बुद्धि काम नहीं देती।
15 Što dakle? Molit ću se duhom, molit ću se i umom; pjevat ću hvalospjeve duhom, ali pjevat ću ih i umom.
१५तो क्या करना चाहिए? मैं आत्मा से भी प्रार्थना करूँगा, और बुद्धि से भी प्रार्थना करूँगा; मैं आत्मा से गाऊँगा, और बुद्धि से भी गाऊँगा।
16 Jer ako Boga blagoslivljaš duhom, kako će neupućen reći “Amen” na tvoju zahvalnicu? Ne zna što govoriš.
१६नहीं तो यदि तू आत्मा ही से धन्यवाद करेगा, तो फिर अज्ञानी तेरे धन्यवाद पर आमीन क्यों कहेगा? इसलिए कि वह तो नहीं जानता, कि तू क्या कहता है?
17 Ti doduše lijepo zahvaljuješ, ali se drugi ne izgrađuje.
१७तू तो भली भाँति से धन्यवाद करता है, परन्तु दूसरे की उन्नति नहीं होती।
18 Hvala Bogu, ja govorim drugim jezicima većma nego svi vi.
१८मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, कि मैं तुम सबसे अधिक अन्य भाषा में बोलता हूँ।
19 Ali draže mi je u Crkvi reći pet riječi po svojoj pameti, da i druge poučim, negoli deset tisuća riječi drugim jezikom.
१९परन्तु कलीसिया में अन्य भाषा में दस हजार बातें कहने से यह मुझे और भी अच्छा जान पड़ता है, कि औरों के सिखाने के लिये बुद्धि से पाँच ही बातें कहूँ।
20 Braćo, ne budite djeca pameću, nego nejačad pakošću, a zreli pameću!
२०हे भाइयों, तुम समझ में बालक न बनो: फिर भी बुराई में तो बालक रहो, परन्तु समझ में सयाने बनो।
21 U Zakonu je pisano: Drugim jezicima i drugim usnama govorit ću ovomu narodu pa me ni tako neće poslušati, govori Gospodin.
२१व्यवस्था में लिखा है, कि प्रभु कहता है, “मैं अन्य भाषा बोलनेवालों के द्वारा, और पराए मुख के द्वारा इन लोगों से बात करूँगा तो भी वे मेरी न सुनेंगे।”
22 Tako drugi jezici nisu znak vjernicima, nego nevjernicima; a prorokovanje vjernicima, ne nevjernicima.
२२इसलिए अन्य भाषाएँ विश्वासियों के लिये नहीं, परन्तु अविश्वासियों के लिये चिन्ह हैं, और भविष्यद्वाणी अविश्वासियों के लिये नहीं परन्तु विश्वासियों के लिये चिन्ह है।
23 Ako se dakle skupi sva Crkva zajedno i svi govore drugim jezicima, a uđu neupućeni ili nevjernici, neće li reći da mahnitate?
२३तो यदि कलीसिया एक जगह इकट्ठी हो, और सब के सब अन्य भाषा बोलें, और बाहरवाले या अविश्वासी लोग भीतर आ जाएँ तो क्या वे तुम्हें पागल न कहेंगे?
24 Ako pak svi prorokuju, a uđe koji nevjernik ili neupućen, sve ga prekorava, sve ga osuđuje.
२४परन्तु यदि सब भविष्यद्वाणी करने लगें, और कोई अविश्वासी या बाहरवाला मनुष्य भीतर आ जाए, तो सब उसे दोषी ठहरा देंगे और परख लेंगे।
25 Tajne se njegova srca očituju te će pasti ničice i pokloniti se Bogu priznajući: Zaista, Bog je u vama.
२५और उसके मन के भेद प्रगट हो जाएँगे, और तब वह मुँह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् करेगा, और मान लेगा, कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे बीच में है।
26 Što dakle braćo? Kad se skupite te poneki ima hvalospjev, poneki ima nauk, ima otkrivenje, ima jezik, ima tumačenje - sve neka bude radi izgrađivanja.
२६इसलिए हे भाइयों क्या करना चाहिए? जब तुम इकट्ठे होते हो, तो हर एक के हृदय में भजन, या उपदेश, या अन्य भाषा, या प्रकाश, या अन्य भाषा का अर्थ बताना रहता है: सब कुछ आत्मिक उन्नति के लिये होना चाहिए।
27 Ako tko govori drugim jezikom - dvojica, najviše trojica, i to jedan za drugim - jedan neka tumači;
२७यदि अन्य भाषा में बातें करनी हों, तो दो-दो, या बहुत हो तो तीन-तीन जन बारी-बारी बोलें, और एक व्यक्ति अनुवाद करे।
28 ako pak ne bi bilo tumača, neka šuti u Crkvi, neka govori sam sebi i Bogu.
२८परन्तु यदि अनुवाद करनेवाला न हो, तो अन्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया में शान्त रहे, और अपने मन से, और परमेश्वर से बातें करे।
29 Od proroka pak neka govore dvojica ili trojica, drugi neka rasuđuju.
२९भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उनके वचन को परखें।
30 Ali ako drugomu uza nj bude što objavljeno, prvi neka šuti.
३०परन्तु यदि दूसरे पर जो बैठा है, कुछ ईश्वरीय प्रकाश हो, तो पहला चुप हो जाए।
31 A možete jedan po jedan svi prorokovati da svi budu poučeni i svi ohrabreni.
३१क्योंकि तुम सब एक-एक करके भविष्यद्वाणी कर सकते हो ताकि सब सीखें, और सब शान्ति पाएँ।
32 Proročki su duhovi prorocima podložni
३२और भविष्यद्वक्ताओं की आत्मा भविष्यद्वक्ताओं के वश में है।
33 jer Bog nije Bog nesklada, nego Bog mira. Kao u svim Crkvama svetih, žene na Sastancima neka šute.
३३क्योंकि परमेश्वर गड़बड़ी का नहीं, परन्तु शान्ति का कर्ता है; जैसा पवित्र लोगों की सब कलीसियाओं में है।
34 Nije im dopušteno govoriti, nego neka budu podložne, kako i Zakon govori.
३४स्त्रियाँ कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की अनुमति नहीं, परन्तु अधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।
35 Žele li što saznati, neka kod kuće pitaju svoje muževe jer ružno je da žena govori na Sastanku.
३५और यदि वे कुछ सीखना चाहें, तो घर में अपने-अपने पति से पूछें, क्योंकि स्त्री का कलीसिया में बातें करना लज्जा की बात है।
36 Ili zar je riječ Božja od vas proizašla, zar je samo k vama došla?
३६क्यों परमेश्वर का वचन तुम में से निकला? या केवल तुम ही तक पहुँचा है?
37 Smatra li tko da je prorok ili duhom obdaren, neka zna: što vam pišem, Gospodnja je zapovijed.
३७यदि कोई मनुष्य अपने आपको भविष्यद्वक्ता या आत्मिक जन समझे, तो यह जान ले, कि जो बातें मैं तुम्हें लिखता हूँ, वे प्रभु की आज्ञाएँ हैं।
38 Tko to ne prizna, ne priznaje se.
३८परन्तु यदि कोई न माने, तो न माने।
39 Zato, braćo moja, težite prorokovati i ne priječite da se govori drugim jezicima!
३९अतः हे भाइयों, भविष्यद्वाणी करने की धुन में रहो और अन्य भाषा बोलने से मना न करो।
40 A sve neka bude dostojno i uredno.
४०पर सारी बातें सभ्यता और क्रमानुसार की जाएँ।