< 詩篇 119 >
1 品行完美遵行上主法律的,這樣的人才算是真有福的,
१आलेफ क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं!
2 遵守上主誡命全心尋求祂的,這樣的人才算是真有福的。
२क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!
३फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं।
४तूने अपने उपदेश इसलिए दिए हैं, कि हम उसे यत्न से माने।
५भला होता कि तेरी विधियों को मानने के लिये मेरी चाल चलन दृढ़ हो जाए!
६तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूँगा, और मैं लज्जित न होऊँगा।
७जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूँगा।
८मैं तेरी विधियों को मानूँगा: मुझे पूरी रीति से न तज! बेथ
९जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन का पालन करने से।
10 我要用我整個心尋覓您,不要讓我錯行您的諭旨!
१०मैं पूरे मन से तेरी खोज में लगा हूँ; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!
11 我將您的話藏在我心裏,免得我犯罪而獲罪於您。
११मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।
१२हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा!
१३तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैंने अपने मुँह से किया है।
१४मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानो सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूँ।
१५मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा।
१६मैं तेरी विधियों से सुख पाऊँगा; और तेरे वचन को न भूलूँगा। गिमेल
17 請恩待您的僕人我得以生存,這樣使我能夠服從您的綸音。
१७अपने दास का उपकार कर कि मैं जीवित रहूँ, और तेरे वचन पर चलता रहूँ।
१८मेरी आँखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूँ।
19 我原是寄居塵世的旅客,不要向我隱瞞您的規則。
१९मैं तो पृथ्वी पर परदेशी हूँ; अपनी आज्ञाओं को मुझसे छिपाए न रख!
20 我因常常渴慕您的諭令,我的靈魂便為此而成病。
२०मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है।
21 您已經怒責了驕矜橫蠻的人,背棄您誡命的,是可咒詛的人。
२१तूने अभिमानियों को, जो श्रापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं से भटके हुए हैं।
22 請除去我所受的淩辱與輕謾,因為我已經遵守了您的規範。
२२मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूँ।
23 判官雖然反對我而開庭,您僕人仍然默思您的章程。
२३हाकिम भी बैठे हुए आपस में मेरे विरुद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा।
24 因為您的誡命是我的喜樂,您的典章是我的謀士。
२४तेरी चितौनियाँ मेरा सुखमूल और मेरे मंत्री हैं। दाल्थ
25 我的靈魂雖已輾轉於灰塵,求你照你的諾言使我生存。
२५मैं धूल में पड़ा हूँ; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!
२६मैंने अपनी चाल चलन का तुझ से वर्णन किया है और तूने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियाँ सिखा!
27 請指給我您約法的路徑,我要沉思您的奇妙工程。
२७अपने उपदेशों का मार्ग मुझे समझा, तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा।
28 我的靈魂因憂傷而滴滴流淚,請照您的諾言使我奮昂興起。
२८मेरा जीव उदासी के मारे गल चला है; तू अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल!
29 求您不要使我走錯誤的道路,求您賜我常遵守您的法度。
२९मुझ को झूठ के मार्ग से दूर कर; और कृपा करके अपनी व्यवस्था मुझे दे।
३०मैंने सच्चाई का मार्ग चुन लिया है, तेरे नियमों की ओर मैं चित्त लगाए रहता हूँ।
31 我時常依戀著您的法度,上主不要叫我蒙受羞辱。
३१मैं तेरी चितौनियों में लौलीन हूँ, हे यहोवा, मुझे लज्जित न होने दे!
32 我必奔赴您誡命的路程,因為您舒展了我的心靈。
३२जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग में दौड़ूँगा। हे
33 上主,給我指出您章程的道路,我要一直到死仔細遵守。
३३हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग सिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूँगा।
34 求您教訓我遵守您的法律,我要以整個心靈持守不逾。
३४मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूँगा और पूर्ण मन से उस पर चलूँगा।
35 求您引導我走您誡命的捷徑,因為這捷徑使我非常高興。
३५अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूँ।
36 使我的心傾慕您的律例,不要讓我的心貪財好利。
३६मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।
37 求您轉回我的眼目免看虛榮,求您按照您的道路賜我生命。
३७मेरी आँखों को व्यर्थ वस्तुओं की ओर से फेर दे; तू अपने मार्ग में मुझे जिला।
38 求您向您的僕人實踐您的許諾,即您向敬愛您的人所許的恩賜。
३८तेरा वादा जो तेरे भय माननेवालों के लिये है, उसको अपने दास के निमित्त भी पूरा कर।
39 求您除去我所怕的羞恥,因為您的約法是我的甘飴。
३९जिस नामधराई से मैं डरता हूँ, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं।
४०देख, मैं तेरे उपदेशों का अभिलाषी हूँ; अपने धर्म के कारण मुझ को जिला। वाव
41 上主,願您的仁慈和救恩,照您的諾言臨於我身!
४१हे यहोवा, तेरी करुणा और तेरा किया हुआ उद्धार, तेरे वादे के अनुसार, मुझ को भी मिले;
42 對凌辱我的人,我有所答辯,因為我全寄望於你的聖言。
४२तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूँगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।
43 不要由我口撤去真理的訓言,因我一心一意渴望你的判斷。
४३मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर है।
44 我要常常遵守你的法典,時時不斷,一直要到永遠。
४४तब मैं तेरी व्यवस्था पर लगातार, सदा सर्वदा चलता रहूँगा;
45 我要行走平坦寬闊的途徑,因為我常常追求你的誡命。
४५और मैं चौड़े स्थान में चला फिरा करूँगा, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है।
४६और मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के सामने भी करूँगा, और लज्जित न होऊँगा;
४७क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं के कारण सुखी हूँ, और मैं उनसे प्रीति रखता हूँ।
48 我向您的誡命舉起我的手,對您的一切章程沉思不休。
४८मैं तेरी आज्ञाओं की ओर जिनमें मैं प्रीति रखता हूँ, हाथ फैलाऊँगा और तेरी विधियों पर ध्यान करूँगा। ज़ैन
49 求您莫把您給您的僕人的諾言遺忘,因為您在這諾言裏賜給我希望。
४९जो वादा तूने अपने दास को दिया है, उसे स्मरण कर, क्योंकि तूने मुझे आशा दी है।
50 在我的憂苦中,這是我的安慰,因為您的聖言,賜給了我生氣。
५०मेरे दुःख में मुझे शान्ति उसी से हुई है, क्योंकि तेरे वचन के द्वारा मैंने जीवन पाया है।
51 驕傲人雖加給我極度的侮辱,但我卻沒有偏離過您的法律。
५१अहंकारियों ने मुझे अत्यन्त ठट्ठे में उड़ाया है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था से नहीं हटा।
52 我一思到您永怚的斷定;上主,我是多麼安慰而高興。
५२हे यहोवा, मैंने तेरे प्राचीन नियमों को स्मरण करके शान्ति पाई है।
53 為了背棄您法律的罪人,我不知不覺地恕火焚心。
५३जो दुष्ट तेरी व्यवस्था को छोड़े हुए हैं, उनके कारण मैं क्रोध से जलता हूँ।
54 在我這客居不定的寓所,您的法令成了我的詩歌。
५४जहाँ मैं परदेशी होकर रहता हूँ, वहाँ तेरी विधियाँ, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं।
55 上主,夜間我想起您的聖名,我就決意遵守您的法令。
५५हे यहोवा, मैंने रात को तेरा नाम स्मरण किया, और तेरी व्यवस्था पर चला हूँ।
५६यह मुझसे इस कारण हुआ, कि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए था। हेथ
५७यहोवा मेरा भाग है; मैंने तेरे वचनों के अनुसार चलने का निश्चय किया है।
58 我全心仰膽著您的容貌,求您按您的諾言憐憫我。
५८मैंने पूरे मन से तुझे मनाया है; इसलिए अपने वादे के अनुसार मुझ पर दया कर।
59 我一默想到我所走的道路,就把我的腳轉您的法度。
५९मैंने अपनी चाल चलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।
६०मैंने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है।
61 惡人的繩索雖將我纏起,我郤未將您的法律忘記。
६१मैं दुष्टों की रस्सियों से बन्ध गया हूँ, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को नहीं भूला।
६२तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं आधी रात को तेरा धन्यवाद करने को उठूँगा।
63 我常向敬愛您的人為友,與遵守您誡命的人為侶。
६३जितने तेरा भय मानते और तेरे उपदेशों पर चलते हैं, उनका मैं संगी हूँ।
64 上主,您的慈愛充滿大地,求您教我遵守您的律例。
६४हे यहोवा, तेरी करुणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियाँ सिखा! टेथ
६५हे यहोवा, तूने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
66 您以知識和聰慧教訓我,我要一心信賴您的誡條。
६६मुझे भली विवेक-शक्ति और समझ दे, क्योंकि मैंने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।
67 我在受苦以前徘徊岐途,但我現今順從您的訓語。
६७उससे पहले कि मैं दुःखित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूँ।
68 您是慈善的,好施仁惠,求您給我教授您的規矩。
६८तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा।
69 驕傲人捏造謊言陷害我,我要全心遵守您的規約。
६९अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूँगा।
70 他們的心遲純如蒙脂肪,然而我卻喜歡您的典章。
७०उनका मन मोटा हो गया है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था के कारण सुखी हूँ।
71 為叫我能學習您的法度,受若遭難於我確有好處。
७१मुझे जो दुःख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिससे मैं तेरी विधियों को सीख सकूँ।
72 您頒的法律對我的利益,連千萬的金銀也不能比。
७२तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रुपयों और मुहरों से भी उत्तम है। योध
73 您的雙手創造了我,形成了我;求您賜我智力,為學您的誡條。
७३तेरे हाथों से मैं बनाया और रचा गया हूँ; मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूँ।
74 敬愛您的人,見我就喜歡;因為我常仰望您的聖言。
७४तेरे डरवैये मुझे देखकर आनन्दित होंगे, क्योंकि मैंने तेरे वचन पर आशा लगाई है।
75 上主,我知道您的審判是公正無私的,您叫我遭受磨難是理所當然的。
७५हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तूने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दुःख दिया है।
७६मुझे अपनी करुणा से शान्ति दे, क्योंकि तूने अपने दास को ऐसा ही वादा दिया है।
77 願您的仁愛臨於我,使我生活,因為您的法律就是我的喜樂。
७७तेरी दया मुझ पर हो, तब मैं जीवित रहूँगा; क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।
78 願無端難為我的驕傲人蒙羞!但是我要默想沉思您的法律。
७८अहंकारी लज्जित किए जाए, क्योंकि उन्होंने मुझे झूठ के द्वारा गिरा दिया है; परन्तु मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा।
79 願那些敬愛您的人歸向我,願關心您的人依附我!
७९जो तेरा भय मानते हैं, वह मेरी ओर फिरें, तब वे तेरी चितौनियों को समझ लेंगे।
80 願我全心遵守您的法典,這樣我便不致自覺羞赧。
८०मेरा मन तेरी विधियों के मानने में सिद्ध हो, ऐसा न हो कि मुझे लज्जित होना पड़े। क़ाफ
81 我靈渴慕您的救援而衰弱,我熱切地盻望著您的許諾。
८१मेरा प्राण तेरे उद्धार के लिये बैचेन है; परन्तु मुझे तेरे वचन पर आशा रहती है।
82 我對您的諾言望眼欲穿,究竟您何時才賜我慰安?
८२मेरी आँखें तेरे वादे के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुंधली पड़ गईं है; और मैं कहता हूँ कि तू मुझे कब शान्ति देगा?
83 我雖然相似煙熏的皮囊,我仍然不忘卻您的典章。
८३क्योंकि मैं धुएँ में की कुप्पी के समान हो गया हूँ, तो भी तेरी विधियों को नहीं भूला।
84 您僕人的歲月還能有多久?您何時處罰迫害我的惡徒?
८४तेरे दास के कितने दिन रह गए हैं? तू मेरे पीछे पड़े हुओं को दण्ड कब देगा?
85 不按您法律生活的驕傲人,暗中給我挖掘了陷阱深坑。
८५अहंकारी जो तेरी व्यवस्था के अनुसार नहीं चलते, उन्होंने मेरे लिये गड्ढे खोदे हैं।
86 您所有的一切誡命全是真道;他們無理迫害我,求您協助我。
८६तेरी सब आज्ञाएँ विश्वासयोग्य हैं; वे लोग झूठ बोलते हुए मेरे पीछे पड़े हैं; तू मेरी सहायता कर!
87 我們幾乎將我由地上滅絕,但我卻沒有背棄您的規誡。
८७वे मुझ को पृथ्वी पर से मिटा डालने ही पर थे, परन्तु मैंने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा।
88 您按照您的仁慈使我生活,這樣我必遵守您口中的條約。
८८अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला, तब मैं तेरी दी हुई चितौनी को मानूँगा। लामेध
89 上主您的聖言,永遠存留,它堅固而不移,好似蒼天。
८९हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।
90 您所有的忠誠,代代流傳,您所造的大地,屹立不變。
९०तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तूने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिए वह बनी है।
91 天地時常遵守您的旨意,因為萬物都是您的僕役。
९१वे आज के दिन तक तेरे नियमों के अनुसार ठहरे हैं; क्योंकि सारी सृष्टि तेरे अधीन है।
92 我如果不喜愛您的法令,我早已在我苦患中喪命。
९२यदि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी न होता, तो मैं दुःख के समय नाश हो जाता।
93 我永遠不忘卻您的法令,因為您藉此賜給我生命。
९३मैं तेरे उपदेशों को कभी न भूलूँगा; क्योंकि उन्हीं के द्वारा तूने मुझे जिलाया है।
94 我全屬於您,求您救拔我,因為我尋求了您的法約。
९४मैं तेरा ही हूँ, तू मेरा उद्धार कर; क्योंकि मैं तेरे उपदेशों की सुधि रखता हूँ।
95 惡人窺視我,忌把我殺害,然而我仍細想您的規誡。
९५दुष्ट मेरा नाश करने के लिये मेरी घात में लगे हैं; परन्तु मैं तेरी चितौनियों पर ध्यान करता हूँ।
96 我看任何齊全的都有界限,唯您的誡命卻廣闊無邊。
९६मैंने देखा है कि प्रत्येक पूर्णता की सीमा होती है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा और सीमा से परे है। मीम
97 上主,我是多麼愛慕您的法律,它是我終日對默想的題目。
९७आहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूँ! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है।
98 您的誡命永遠存在於我心,它使我比我的仇敵聰明。
९८तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं।
99 我比我所有的教師更聰明,因為我常默想您的法令。
९९मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूँ, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है।
100 我比老年的人更有智慧,因為我恪守您的律例。
१००मैं पुरनियों से भी समझदार हूँ, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूँ।
101 我使我的腳迴避一切惡路,為叫我能夠遵守您的言語。
१०१मैंने अपने पाँवों को हर एक बुरे रास्ते से रोक रखा है, जिससे मैं तेरे वचन के अनुसार चलूँ।
१०२मैं तेरे नियमों से नहीं हटा, क्योंकि तू ही ने मुझे शिक्षा दी है।
103 您的教言對我上顎多麼甘美!在我的口中比蜂蜜更要甘美!
१०३तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुँह में मधु से भी मीठे हैं!
104 由您的誡命,我獲得了聰明,因我憎惡一切欺詐的途徑。
१०४तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूँ, इसलिए मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ। नून
105 上主,您的言語是我腳步的明燈,是我路途上的光明。
१०५तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।
१०६मैंने शपथ खाई, और ठान लिया है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूँगा।
107 上主,我已經受苦很重,照您的諾言,保我生命。
१०७मैं अत्यन्त दुःख में पड़ा हूँ; हे यहोवा, अपने वादे के अनुसार मुझे जिला।
108 上主,請悅納我口中的祭獻,請教訓我明白您的審斷。
१०८हे यहोवा, मेरे वचनों को स्वेच्छाबलि जानकर ग्रहण कर, और अपने नियमों को मुझे सिखा।
109 我的生命常處於危險中,但我仍不忘記您的法典。
१०९मेरा प्राण निरन्तर मेरी हथेली पर रहता है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।
110 惡人雖然給我設下陷阱,我仍然不偏離您的章程。
११०दुष्टों ने मेरे लिये फंदा लगाया है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों के मार्ग से नहीं भटका।
111 您的誡命永做我的家產,因為這是我心中的喜歡。
१११मैंने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भागकर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण है।
112 我要傾心遵守您的法典,千秋萬世,一直到永遠。
११२मैंने अपने मन को इस बात पर लगाया है, कि अन्त तक तेरी विधियों पर सदा चलता रहूँ। सामेख
113 我惱恨心懷二意的人,對您的法律,我喜愛萬分。
११३मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।
114 您是我的庇護我的盾牌,因此我唯您的聖言是賴。
११४तू मेरी आड़ और ढाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है।
115 作惡的人,您們應離我遠去!因為我要遵守天主的法度。
११५हे कुकर्मियों, मुझसे दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूँ!
116 照您的諾言,扶持我的生命,不要讓我的希望成成為泡影。
११६हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल, कि मैं जीवित रहूँ, और मेरी आशा को न तोड़!
११७मुझे थामे रख, तब मैं बचा रहूँगा, और निरन्तर तेरी विधियों की ओर चित्त लगाए रहूँगा!
118 凡背棄您法令的,您都鄙棄,因為他們的思念全是詐欺。
११८जितने तेरी विधियों के मार्ग से भटक जाते हैं, उन सब को तू तुच्छ जानता है, क्योंकि उनकी चतुराई झूठ है।
119 地上的惡人您都看作渣滓,因此我非常喜愛您的法制。
११९तूने पृथ्वी के सब दुष्टों को धातु के मैल के समान दूर किया है; इस कारण मैं तेरी चितौनियों से प्रीति रखता हूँ।
120 我的肉身因敬愛您而戢戰憟,對您的諭令失也知所敬愛。
१२०तेरे भय से मेरा शरीर काँप उठता है, और मैं तेरे नियमों से डरता हूँ। ऐन
121 我行正義及合法律的事情,別把我交於壓迫我的壞人。
१२१मैंने तो न्याय और धर्म का काम किया है; तू मुझे अत्याचार करनेवालों के हाथ में न छोड़।
122 求您保證您僕人的安全,沒有驕傲心將我磨難。
१२२अपने दास की भलाई के लिये जामिन हो, ताकि अहंकारी मुझ पर अत्याचार न करने पाएँ।
123 對您的救助和正義的諾言,我熱切渴盻已經望眼欲穿。
१२३मेरी आँखें तुझ से उद्धार पाने, और तेरे धर्ममय वचन के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुँधली पड़ गई हैं।
124 求您照您的仁慈恩待您的僕人,也求您教訓我能明白您的章程。
१२४अपने दास के संग अपनी करुणा के अनुसार बर्ताव कर, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।
125 我是您的僕人,求賜我明達,為使我能夠通曉您的約法。
१२५मैं तेरा दास हूँ, तू मुझे समझ दे कि मैं तेरी चितौनियों को समझूँ।
126 現今是上主行動的時候,因他們違反了您的法度。
१२६वह समय आया है, कि यहोवा काम करे, क्योंकि लोगों ने तेरी व्यवस्था को तोड़ दिया है।
१२७इस कारण मैं तेरी आज्ञाओं को सोने से वरन् कुन्दन से भी अधिक प्रिय मानता हूँ।
१२८इसी कारण मैं तेरे सब उपदेशों को सब विषयों में ठीक जानता हूँ; और सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ। पे
129 您的約法誠然是美妙神奇,因此我的靈魂要遵守不離。
१२९तेरी चितौनियाँ अद्भुत हैं, इस कारण मैं उन्हें अपने जी से पकड़े हुए हूँ।
130 您的言語經過解釋必會發亮光照,連知識淺薄的人也可以通達知曉。
१३०तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है; उससे निर्बुद्धि लोग समझ प्राप्त करते हैं।
131 我張開我的口嗟嘆唏嚧,因為我極渴慕您的誡律。
१३१मैं मुँह खोलकर हाँफने लगा, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं का प्यासा था।
132 求您回身向我,垂憐我,如素常對待愛您名者然。
१३२जैसी तेरी रीति अपने नाम के प्रीति रखनेवालों से है, वैसे ही मेरी ओर भी फिरकर मुझ पर दया कर।
133 引導我的腳步履行您的訓誥,不要允許任何邪惡來主宰我。
१३३मेरे पैरों को अपने वचन के मार्ग पर स्थिर कर, और किसी अनर्थ बात को मुझ पर प्रभुता न करने दे।
134 求您救我擺挩人的欺壓,為使我能遵守您的律法。
१३४मुझे मनुष्यों के अत्याचार से छुड़ा ले, तब मैं तेरे उपदेशों को मानूँगा।
135 求您給您的僕人顯示您的慈顏,同時也您們給我教導您的規範。
१३५अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।
136 我的眼淚滴滴下流有如溪水,因為他們全不遵守您的法規。
१३६मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहती है, क्योंकि लोग तेरी व्यवस्था को नहीं मानते। सांदे
१३७हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं।
१३८तूने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।
139 我的熱火快要將我消耗殆盡,因為我的敵人忘了您的聖訓。
१३९मैं तेरी धुन में भस्म हो रहा हूँ, क्योंकि मेरे सतानेवाले तेरे वचनों को भूल गए हैं।
140 您的教言經過千捶百鍊,您的僕人對它愛不知倦。
१४०तेरा वचन पूरी रीति से ताया हुआ है, इसलिए तेरा दास उसमें प्रीति रखता है।
141 我雖然年記幼小,被人輕看,可是我總不忘卻您的法範。
१४१मैं छोटा और तुच्छ हूँ, तो भी मैं तेरे उपदेशों को नहीं भूलता।
१४२तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है।
143 困苦和壓迫雖然來臨我身,但您的誡命仍是我的歡欣。
१४३मैं संकट और सकेती में फँसा हूँ, परन्तु मैं तेरी आज्ञाओं से सुखी हूँ।
१४४तेरी चितौनियाँ सदा धर्ममय हैं; तू मुझ को समझ दे कि मैं जीवित रहूँ। क़ाफ़
145 我全心呼號,並求您俯聽,上主,我要遵守您的法令。
१४५मैंने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूँगा।
१४६मैंने तुझ से प्रार्थना की है, तू मेरा उद्धार कर, और मैं तेरी चितौनियों को माना करूँगा।
147 天還未亮,我就起來求助,熱切期待您的訓語,
१४७मैंने पौ फटने से पहले दुहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।
148 夜裏每更,我都睜開眼睛,全是為了您的聖訓。
१४८मेरी आँखें रात के एक-एक पहर से पहले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूँ।
149 上主,請照您的仁慈俯聽我的呼聲,上主,請照您的正義使我得以重生。
१४९अपनी करुणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी नियमों के रीति अनुसार मुझे जीवित कर।
150 非法迫害我的人已經臨近,他們都遠離了您的法令。
१५०जो दुष्टता की धुन में हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।
151 上主,願您時常與我親近,您一切的誡命全屬忠信。
१५१हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएँ सत्य हैं।
152 我早就已由您的約法得知,那都是您從永遠所立定。
१५२बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूँ, कि तूने उनकी नींव सदा के लिये डाली है। रेश
153 求您垂視我的苦難而救拔我、因為我媲沒有忘記您的約法。
१५३मेरे दुःख को देखकर मुझे छुड़ा ले, क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।
154 求您辯護我的案件而拯救我,並請依照您的諾言,使我生活。
१५४मेरा मुकद्दमा लड़, और मुझे छुड़ा ले; अपने वादे के अनुसार मुझ को जिला।
155 恨不得救恩達達離開惡徒,因為他們不理睬您的法度。
१५५दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते।
156 上主,您的仁愛何其廣闊,按照您的諭旨,賜我生命。
१५६हे यहोवा, तेरी दया तो बड़ी है; इसलिए अपने नियमों के अनुसार मुझे जिला।
157 迫害與磨難我的人確實眾多,然而我卻不曾偏離您的法約。
१५७मेरा पीछा करनेवाले और मेरे सतानेवाले बहुत हैं, परन्तु मैं तेरी चितौनियों से नहीं हटता।
158 奸黨惡輩我一看見就會生厭,因為他們都不遵守您的規範。
१५८मैं विश्वासघातियों को देखकर घृणा करता हूँ; क्योंकि वे तेरे वचन को नहीं मानते।
159 上主,請您看我如何愛您的訓令,上主,照您的仁慈保全我的生命。
१५९देख, मैं तेरे उपदेशों से कैसी प्रीति रखता हूँ! हे यहोवा, अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला।
160 您聖言的總綱確是真實無欺,您正義的一切判斷永遠不移。
१६०तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदाकाल तक अटल है। शीन
161 王侯雖然無緣無故加我苦難,我的心靈仍舊敬愛您的教言。
१६१हाकिम व्यर्थ मेरे पीछे पड़े हैं, परन्तु मेरा हृदय तेरे वचनों का भय मानता है।
162 我對您的諾言實在歡喜若狂,像得到許多勝利品的人一像。
१६२जैसे कोई बड़ी लूट पाकर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूँ।
163 奸詐邪惡是我所恨所愛的,您的法令是我所喜所愛的。
१६३झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।
१६४तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बार तेरी स्तुति करता हूँ।
165 愛慕您法律的必飽享平安,沒有一點失足跌倒的危險。
१६५तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती।
166 上主,我期待您的助佑,上主,我遵守您的法度。
१६६हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूँ; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूँ।
167 我的靈魂恪守您的規誡,因為我對規誡十分喜愛。
१६७मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूँ, और उनसे बहुत प्रीति रखता आया हूँ।
168 我必要遵守您的規誡和勸言,因我的一切道路在您的面前。
१६८मैं तेरे उपदेशों और चितौनियों को मानता आया हूँ, क्योंकि मेरी सारी चाल चलन तेरे सम्मुख प्रगट है। ताव
169 上主,願我呼聲上達於您,求您照您的約言使我明理。
१६९हे यहोवा, मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे समझ दे!
170 願我的祈求到達您的面前,求您照您的諾言救我脫險。
१७०मेरा गिड़गिड़ाना तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे छुड़ा ले।
171 願我的雙脣湧溢讚美歌曲!因為您給我教授您的法律。
१७१मेरे मुँह से स्तुति निकला करे, क्योंकि तू मुझे अपनी विधियाँ सिखाता है।
172 願我的舌頭歌詠您的訓令!因您的一切誡命盡屬公正。
१७२मैं तेरे वचन का गीत गाऊँगा, क्योंकि तेरी सब आज्ञाएँ धर्ममय हैं।
173 願您伸出您的手救助我!因為我揀選您的法約。
१७३तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों को अपनाया है।
174 上主,我渴望您的救援,您的法律是我的喜樂。
१७४हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की अभिलाषा करता हूँ, मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।
175 願我的靈魂活著讚美您,願您的斷語來支持我!
१७५मुझे जिला, और मैं तेरी स्तुति करूँगा, तेरे नियमों से मेरी सहायता हो।
176 我像迷路的亡羊,請尋回您的僕人,因為我總沒有忘記您任何的誡命。
१७६मैं खोई हुई भेड़ के समान भटका हूँ; तू अपने दास को ढूँढ़ ले, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को भूल नहीं गया।