< 箴言 21 >

1 君王的心在上主手裏,有如水流,可隨意轉移。
याहवेह के हाथों में राजा का हृदय जलप्रवाह-समान है; वही इसे ईच्छित दिशा में मोड़ देते हैं.
2 人對自己的行為,都自覺正直;但審察人心的,卻是上主。
मनुष्य की दृष्टि में उसका हर एक कदम सही ही होता है, किंतु याहवेह उसके हृदय को जांचते रहते हैं.
3 秉公行義,比獻祭獻更悅上主。
याहवेह के लिए सच्चाई तथा न्याय्यता कहीं अधिक स्वीकार्य है.
4 傲慢的眼睛,驕傲的心靈,惡人的炫耀,無非是罪惡。
घमंडी आंखें, दंभी हृदय तथा दुष्ट का दीप पाप हैं.
5 熟思的人,必足以致富;草率的人,必貧困纏身。
यह सुनिश्चित होता है कि परिश्रमी व्यक्ति की योजनाएं लाभ में निष्पन्‍न होती हैं, किंतु हर एक उतावला व्यक्ति निर्धन ही हो जाता है.
6 以謊言偽語騙得的財寶,是浮雲輕煙,死亡的羅網。
झूठ बोलने के द्वारा पाया गया धन इधर-उधर लहराती वाष्प होती है, यह मृत्यु का फंदा है.
7 惡人的暴戾,必殃及自身,因他們不肯去履行正義。
दुष्ट अपने ही हिंसक कार्यों में उलझ कर विनष्ट हो जाएंगे, क्योंकि वे उपयुक्त और सुसंगत विकल्प को ठुकरा देते हैं.
8 惡人的道路,歪曲邪僻;正人的行為,正直適中。
दोषी व्यक्ति कुटिल मार्ग को चुनता है, किंतु सात्विक का चालचलन धार्मिकतापूर्ण होता है.
9 寧願住在屋頂的一角,不願與吵婦同居一室。
विवादी पत्नी के साथ घर में निवास करने से कहीं अधिक श्रेष्ठ है छत के एक कोने में रह लेना.
10 惡人的心靈,只求邪惡;對自己友伴,毫不關懷。
दुष्ट के मन की लालसा ही बुराई की होती है; उसके पड़ोसी तक भी उसकी आंखों में कृपा की झलक नहीं देख पाते.
11 輕狂人遭受處罰,幼稚者將得明智;智慧人接受教訓,更增加自己知識。
जब ज्ञान के ठट्ठा करनेवालों को दंड दिया जाता है, बुद्धिहीनों में ज्ञानोदय हो जाता है; जब बुद्धिमान को शिक्षा दी जाती है, उसमें ज्ञानवर्धन होता जाता है.
12 正義的上主監視惡人的家,且使惡人們都陷於災禍中。
धर्मी दुष्ट के घर पर दृष्टि बनाए रखता है, और वह दुष्ट को विनाश गर्त में डाल देता है.
13 誰對窮人的哀求,充耳不聞,他呼求時,也不會得到應允。
जो कोई निर्धन की पुकार की अनसुनी करता है, उसकी पुकार के अवसर पर उसकी भी अनसुनी की जाएगी.
14 暗中相送的饋贈,可平息忿怒;投入懷中的禮物,可平息狂怒。
गुप्‍त रूप से दिया गया उपहार और चुपचाप दी गई घूस कोप शांत कर देती है.
15 秉公行義,能叫義人喜樂;但為作惡的人,卻是恐懼。
बिना पक्षपात न्याय को देख धर्मी हर्षित होते हैं, किंतु यही दुष्टों के लिए आतंक प्रमाणित होता है.
16 凡遠離明智道路的人,必居於幽靈的集會中。
जो ज्ञान का मार्ग छोड़ देता है, उसका विश्रान्ति स्थल मृतकों के साथ निर्धारित है.
17 貪愛享樂的人,必遭受窮困;喜愛酒油的人,必不會致富。
यह निश्चित है कि विलास प्रिय व्यक्ति निर्धन हो जाएगा तथा वह; जिसे दाखमधु तथा शारीरिक सुखों का मोह है, निर्धन होता जाएगा.
18 惡人必將為義人作贖金,敗類也將替君子作代價。
धर्मी के लिए दुष्ट फिरौती हो जाता है, तथा विश्वासघाती खराई के लिए.
19 與好爭易怒的女人同居,倒不如獨自住在曠野裏。
क्रोधी, विवादी और चिड़चिड़ी स्त्री के साथ निवास करने से उत्तम होगा बंजर भूमि में निवास करना.
20 珍貴的寶藏和油,積藏在智者家裏;但糊塗愚昧的人,卻將之消耗淨盡。
अमूल्य निधि और उत्कृष्ट भोजन बुद्धिमान के घर में ही पाए जाते हैं, किंतु मूर्ख इन्हें नष्ट करता चला जाता है.
21 追求正義和仁慈的人,必將獲得生命與尊榮。
धर्म तथा कृपा के अनुयायी को प्राप्‍त होता है जीवन, धार्मिकता और महिमा.
22 智者必登上勇士的城邑,攻破城邑所憑倚的保壘。
बुद्धिमान व्यक्ति ही योद्धाओं के नगर पर आक्रमण करके उस सुरक्षा को ध्वस्त कर देता है, जिस पर उन्होंने भरोसा किया था.
23 誰謹守自己的口舌,心靈必能免受煩惱。
जो कोई अपने मुख और जीभ को वश में रखता है, स्वयं को विपत्ति से बचा लेता है.
24 高傲的人名叫「狂人」,他行事必極端蠻橫。
अहंकारी तथा दुष्ट व्यक्ति, जो ठट्ठा करनेवाले के रूप में कुख्यात हो चुका है, गर्व और क्रोध के भाव में ही कार्य करता है.
25 怠惰人的手不肯操作,必為他的願望所扼殺。
आलसी की अभिलाषा ही उसकी मृत्यु का कारण हो जाती है, क्योंकि उसके हाथ कार्य करना ही नहीं चाहते.
26 貪婪的人,終日貪婪;正義的人,廣施不吝。
सारे दिन वह लालसा ही लालसा करता रहता है, किंतु धर्मी उदारतापूर्वक दान करता जाता है.
27 惡人的祭獻,已是可憎;若懷惡而獻,更將如何﹖
याहवेह के लिए दुष्ट द्वारा अर्पित बलि घृणास्पद है और उससे भी कहीं अधिक उस स्थिति में, जब यह बलि कुटिल अभिप्राय से अर्पित की जाती है.
28 作假見證的人,必要滅亡;但善於聽的人,纔可常言。
झूठा साक्षी तो नष्ट होगा ही, किंतु वह, जो सच्चा है, सदैव सुना जाएगा.
29 邪惡的人,常裝腔作勢;正直的人,卻舉止檢點。
दुष्ट व्यक्ति अपने मुख पर निर्भयता का भाव ले आता है, किंतु धर्मी अपने चालचलन के प्रति अत्यंत सावधान रहता है.
30 任何智慧、才略或計謀,都不能與上主相對抗。
याहवेह के समक्ष न तो कोई ज्ञान, न कोई समझ और न कोई परामर्श ठहर सकता है.
31 招兵買馬,是為作作戰之日;但是勝利,卻由上主指使。
युद्ध के दिन के लिए घोड़े को सुसज्जित अवश्य किया जाता है, किंतु जय याहवेह के ही अधिकार में रहती है.

< 箴言 21 >