< Matthai 1 >
1 Abraham hoi Devit e catoun lah kaawm e, Jisuh Khrih a thonae lairui cauk teh,
१अब्राहम की सन्तान, दाऊद की सन्तान, यीशु मसीह की वंशावली।
2 Abraham capa Isak, Isak capa Jakop, Jakop capa Judah hoi a hmaunawngha naw.
२अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ, और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए।
3 Judah ni Tamar hoi a khe e capa Perez hoi Zerah, Perez capa Hezron,
३यहूदा और तामार से पेरेस व जेरह उत्पन्न हुए, और पेरेस से हेस्रोन उत्पन्न हुआ, और हेस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ।
4 Hezron capa Aram, Aram capa Amminadab, Amminadab capa Nahshon, Nahshon capa Salmon,
४एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ, और अम्मीनादाब से नहशोन, और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ।
5 Salmon capa Boaz, Rahab hoi a khe e. Boaz capa Obed, Ruth hoi a khe e. Obed capa Jesi, Jesi capa Devit siangpahrang.
५सलमोन और राहाब से बोअज उत्पन्न हुआ, और बोअज और रूत से ओबेद उत्पन्न हुआ, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।
6 Devit capa Solomon, Uriah e a yu hoi a khe roi e,
६और यिशै से दाऊद राजा उत्पन्न हुआ। और दाऊद से सुलैमान उस स्त्री से उत्पन्न हुआ जो पहले ऊरिय्याह की पत्नी थी।
7 Solomon capa Rehoboam, Rehoboam capa Abijah, Abijah capa Asaph,
७सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ, और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ।
8 Asaph capa Jehoshaphat, Jehoshaphat capa Joram, Joram capa Uzziah,
८आसा से यहोशाफात उत्पन्न हुआ, और यहोशाफात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्जियाह उत्पन्न हुआ।
9 Uzziah capa Jotham, Jotham capa Ahaz, Ahaz capa Hezekiah,
९उज्जियाह से योताम उत्पन्न हुआ, योताम से आहाज उत्पन्न हुआ, और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ।
10 Hezekiah capa Manasseh, Manasseh capa Amon, Amon capa Josiah,
१०हिजकिय्याह से मनश्शे उत्पन्न हुआ, मनश्शे से आमोन उत्पन्न हुआ, और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ।
11 Josiah capa Jekhoniah hoi a hmaunawnghanaw, Babilon lah a kampuen tawmlei vah a khe e ca catounnaw doeh.
११और बन्दी होकर बाबेल जाने के समय में योशिय्याह से यकुन्याह, और उसके भाई उत्पन्न हुए।
12 Babilon kho lah a kampuen awh hnukkhu, Jekhoniah capa Shealtiel, Shealtiel capa Zerubbabel,
१२बन्दी होकर बाबेल पहुँचाए जाने के बाद यकुन्याह से शालतीएल उत्पन्न हुआ, और शालतीएल से जरुब्बाबेल उत्पन्न हुआ।
13 Zerubbabel capa Abiud, Abiud capa Eliakim, Eliakim capa Azor,
१३जरुब्बाबेल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, अबीहूद से एलयाकीम उत्पन्न हुआ, और एलयाकीम से अजोर उत्पन्न हुआ।
14 Azor capa Zadok, Zadok capa Akhim, Akhim capa Eliud,
१४अजोर से सादोक उत्पन्न हुआ, सादोक से अखीम उत्पन्न हुआ, और अखीम से एलीहूद उत्पन्न हुआ।
15 Eliud capa Eleazar, Eleazar capa Matthan, Matthan capa Jakop,
१५एलीहूद से एलीआजर उत्पन्न हुआ, एलीआजर से मत्तान उत्पन्न हुआ, और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ।
16 Jakop capa, Meri e a vâ Joseph, Khrih tie Jisuh teh Meri koehoi a khe.
१६याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ, जो मरियम का पति था, और मरियम से यीशु उत्पन्न हुआ जो मसीह कहलाता है।
17 Abraham koehoi Devit totouh a se hlaipali, Devit koehoi Babilon kho lah a kampuen awh totouh a se hlaipali, Babilon kho lah a kampuen awh hoi Khrih totouh a se hlaipali touh a pha.
१७अब्राहम से दाऊद तक सब चौदह पीढ़ी हुई, और दाऊद से बाबेल को बन्दी होकर पहुँचाए जाने तक चौदह पीढ़ी, और बन्दी होकर बाबेल को पहुँचाए जाने के समय से लेकर मसीह तक चौदह पीढ़ी हुई।
18 Jisuh Khrih a khenae teh, hettelah ao. A manu Meri teh Joseph yu lah pacei lah ao navah tak cungtalah a hmawng roi hoehnahlan,
१८अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उसकी माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उनके इकट्ठे होने के पहले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई।
19 Kathoung Muitha e camo teh a vawn toe. A vâ Joseph teh tamikalan lah ao dawkvah, Meri kaya sak hane a ngai hoeh dawkvah, arulahoi ma hanlah a kâcai.
१९अतः उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की।
20 Hottelah a kâcai navah, a manglah Bawipa e kalvantami, ahni koe a kamnue pouh teh, Devit capa Joseph, na yu Meri paluen hane hah na lungpuen hanh, atu e a vawn e camo teh Kathoung Muitha lahoi doeh a vawn.
२०जब वह इन बातों की सोच ही में था तो परमेश्वर का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा, “हे यूसुफ! दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ ले आने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।
21 Ahni ni Ca tongpa a khe vaiteh, Jisuh telah na phung han. Bangkongtetpawiteh, a taminaw yon thung hoi a rungngang han dawkvah atipouh.
२१वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”
22 Hete akong teh Bawipa ni profetnaw hno lahoi sutdeilawk akuep nahane doeh.
२२यह सब कुछ इसलिए हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था, वह पूरा हो
23 Sutdeilawk teh, Khenhaw! tanglakacuem ni vawn vaiteh ca tongpa a khe han. A min teh Emmanuel telah a phung han. Emmanuel tie teh Cathut maimouh koe ao tinae doeh.
२३“देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा,” जिसका अर्थ है - परमेश्वर हमारे साथ।
24 Joseph a kâhlaw teh, Cathut e kalvantami ni lawk a poe e patetlah a yu teh a paluen.
२४तब यूसुफ नींद से जागकर परमेश्वर के दूत की आज्ञा अनुसार अपनी पत्नी को अपने यहाँ ले आया।
25 Hatei, camin a khe hoehroukrak tak cungtalah hmawngkhai hoeh. Hote capa hah Jisuh telah a phung.
२५और जब तक वह पुत्र न जनी तब तक वह उसके पास न गया: और उसने उसका नाम यीशु रखा।