< Kâboutpoenae 32 >

1 Oe kalvannaw thai awh haw, lawk ka dei han. Oe talai ka dei e lawk thai haw.
आकाशमंडल, यहां ध्यान दो, मुझे सम्भाषण का अवसर प्रदान करो; पृथ्वी मेरे मुख से मुखरित शब्द सुने.
2 Kaie phunglawk teh kho patetlah masimmasim a rak han. Ka lawk teh tadamtui patetlah a bo han. Patue e naw dawk ka rak e kho patetlah thoseh, phonaw dawk moikapap e kho patetlah thoseh ao han.
मेरी शिक्षा वृष्टि-समान टपके, मेरा सम्भाषण कोमल घास पर लघु बूंदों के समान, वनस्पति पर वृष्टि फुहार समान और ओस की बूंदों समान पड़े.
3 BAWIPA e min teh ka pâpho, maimae Cathut lentoenae teh pâpho awh.
क्योंकि मेरी घोषणा है याहवेह के सम्मान; हमारे परमेश्वर की महानता की स्तुति करो!
4 Ama teh lungsongpui doeh, a tawksak e akuep. Bangkongtetpawiteh, a lamthung teh a lan, yuemkamcu e Cathut, yon tawn hoeh, katang e hoi kalan e BAWIPA lah ao.
वह चट्टान! त्रुटिहीन है उनकी रचना, क्योंकि उनकी सारी युक्तियां नीतियुक्त ही हैं; विश्वासयोग्य परमेश्वर, अन्याय विहीन, न्यायपूर्ण और सत्यनिष्ठ हैं वह.
5 Ahnimouh a rawk awh toe. Cathut e ca lah awm awh hoeh, toun hoeh kawi lah awm awh hoeh. A lungthin a longkawi teh ka payon e miphun lah ao awh.
याहवेह के प्रति उनका पालन विकृत रहा है, उनके दोष पूरा होने के कारण वे उनकी संतान नहीं रह गए, परंतु अब वे हैं पतनोन्मुख और कुटिल पीढ़ी!
6 Oe lungangnae ka tawn hoeh e kapathunaw, BAWIPA e pahrennae hettelamaw na pathung awh han. Ka kawkhikkung na pa nahoehmaw, na sak awh teh na caksak awh hoeh maw.
ओ मूर्खो, और मन्दमति लोगो, क्या तुम यही प्रतिफल दे रहे हो याहवेह को? क्या वह तुम्हारे पिता नहीं, जो तुम्हें यहां तक ले आए हैं? तुम उन्हीं की कृति हो और उन्हीं के द्वारा तुम प्रतिष्ठित किए गए हो?
7 Ayan e taminaw pahnim hanh awh, Se moi kaloum tangcoung e pouk awh, na pa pacei nateh na dei pouh han, kacuenaw pacei nateh ahnimouh ni a dei awh han.
अतीत के उन दिनों का स्मरण करो; सारी पीढ़ियों के सालों का विचार करो. अपने पिता से विवेचना करो, तो वह तुम्हें अवगत करा देंगे, तुम्हारे पुरनिए, और वे इसका उल्लेख करेंगे.
8 Lathueng Poung ni Adam catoun lah kaawm e naw hah a kapek teh, râw a rei navah, Isarelnaw a youn a pap e hah a khet teh miphun onae hmuen a khuen pouh.
जब सर्वोच्च ने राष्ट्रों में उनकी मीरास आवंटित की, जब उन्होंने आदम के वंशजों को वर्गीकृत किया, उन्होंने राष्ट्रों की सीमाएं इस्राएलियों की गिनती के आधार पर तब तय कर दीं.
9 BAWIPA e ham teh a taminaw doeh. Jakop teh a coe e râw doeh.
क्योंकि याहवेह की संपदा है उनकी प्रजा; याकोब उनकी मीरास का आवंटन है.
10 Tami kingdinae koe sarang a hram, thingyeiyawn koe Jakop a hmu toteh, khik a vuiluk teh mitmu patetlah a ring.
एक मरुभूमि में उनकी उससे भेंट हुई, वस्तुतः वह सांय-सांय करता निर्जन क्षेत्र था. उन्होंने उसके आस-पास बाड़ खड़ी कर दी, वह उसकी देखभाल करते रहे; यहां तक कि उन्होंने उसकी सुरक्षा अपनी आंख की पुतली-समान की,
11 Mataw ni a tabu a raphoe teh, a canaw lathueng a rathei a kadai teh, a canaw a rathei hoi a tawm e patetlah,
उस गरुड़-समान, जो अपने नीड़ को हिला कर अपने बच्चों को जगाता, उनके ऊपर मंडराता रहता है, वह अपने डैने फैलाकर उन्हें उठा लेता है, और अपने डैनों पर ही ले जाता है.
12 BAWIPA dueng ni doeh Jakop a hrawi, alouke cathut ahni koe awm hoeh.
सिर्फ याहवेह ही उसके दिग्दर्शक थे; याहवेह को किसी परकीय देवता की ज़रूरत न थी.
13 Talai rasangnae koe hmuen a poe teh, talai a pawhik hah a ca teh, lungha dawk e khoitui hai thoseh, lungtaw dawk e satui hai thoseh,
याहवेह ने उसे अपने देश के ऊंचे क्षेत्रों में विचरण करने योग्य बना दिया था. उसके उपयोग के लिए भूमि की उपज उपलब्ध थी. याहवेह ने उसके लिए चट्टान में से मधु परोस दी, और वज्र चट्टान में से तेल भी!
14 Tuca thaw, Bashannaw e tutan, maitotan, hmae thaw, satun, kuen dawk e ahrei, maito sanutui, tu sanutui nei hane hoi misur tui thipaling na nei.
गाय-दुग्ध-दही, भेड़-बकरियों का दूध, और मेमनों और बाशान प्रजाति के मेढ़ों, और बकरों का वसा, इसके अलावा सर्वोत्कृष्ट गेहूं! और तुमने लाल रंग के बेहतरीन दाखमधु का सेवन किया.
15 Hatei, Jeshurun teh a thâw dawk khok hoi a pâthui. Na thâw, na len, ahrei hoi na kawi dawkvah, na kasakkung Cathut na pahnawt teh rungngangnae lungsong banglahai na noutna hoeh.
मगर यशुरून स्वस्थ होकर उद्दंड हो गया; तुम तो हृष्ट-पुष्ट और आकर्षक हो गए थे. तब उसने अपने सृष्टिकर्ता परमेश्वर ही का परित्याग कर दिया, उसे अपने उद्धार की चट्टान से ही घृणा हो गई.
16 Ahnimouh teh alouke cathut lahoi utsin sak awh. Panuet ka tho e hno lahoi a lungkhuek sak awh.
विदेशी देवताओं के द्वारा उन्होंने याहवेह को ईर्ष्यालु बना दिया, घृणित मूर्तियों के द्वारा उन्होंने याहवेह के कोप को उद्दीप्‍त कर दिया.
17 Cathut hoeh e kahrai, panue boihoeh e cathut, mintoenaw ni a taki awh hoeh e cathut koe thuengnae a sak awh.
उन्होंने प्रेत आत्माओं को बलि अर्पित की, जो परमेश्वर ही नहीं होती. उन परकीय देवताओं को, जो उनके लिए अज्ञात ही हैं, नए देवता, जिनका अस्तित्व हाल ही में प्रकट हुआ है, जिन्हें तुम्हारे पूर्वज जानते भी न थे.
18 Na kasakkung lungsong banglahai na ngâi awh hoeh. Na pa lah kaawm e Cathut hah na pahnim toe.
तुमने उस चट्टान की उपेक्षा की, जिसने तुम्हें पाला पोसा.
19 BAWIPA ni hot hah a hmu nah, a lungkhuek, a canu capanaw ni a pahnawt dawkvah.
यह सब याहवेह की दृष्टि में आ गया और उन्हें उनसे घृणा हो गई, क्योंकि यह उत्तेजना उन्हीं के पुत्र-पुत्रियों द्वारा की गई थी.
20 Kai ni ka minhmai ka hro han, bangtelamaw apoutnae ao han tie ka khet han, lungkapatak e miphun, yuemkamcu hoeh e canaw lah ao awh.
तब याहवेह ने कहा, “मैं उनसे अपना मुख छिपा लूंगा, मैं देखना चाहूंगा कि कैसा होता है, उनका अंत; क्योंकि वे विकृत पीढ़ी हैं; ऐसी सन्तति हैं, जो विश्वासयोग्य हैं ही नहीं.
21 Cathut lah kaawm hoeh e hno lahoi utsinnae tawn sak hanelah a sak awh toe. Ayawmyin e hnopai lahoi lung na khuek sak awh toe. Hatdawkvah, miphun lah kaawm hoeh e lahoi ahnimouh utsin sak hanelah lungkaang hoeh e miphun lahoi lungkhueksak hanelah ka sak han.
उन्होंने मुझे उसके द्वारा ईर्ष्यालु बना दिया, जो ईश्वर है ही नहीं; उन्होंने अपनी मूर्तियों द्वारा मुझे उत्तेजित किया है. तब अब मैं उन्हें उनके द्वारा ईर्ष्या पैदा करूंगा जिन्हें राष्ट्र ही नहीं माना जा सकता; एक मूर्ख राष्ट्र के द्वारा मैं उन्हें क्रोध के लिए उकसाऊंगा.
22 Ka lungkhuek teh hmai ka sawi. Kadung poung e sheol totouh a kak han. Talai dawk e a pawhik kamtawisak vaiteh mon kamhungnae totouh a kak han. (Sheol h7585)
क्योंकि मेरी क्रोध की अग्नि प्रज्वलित हो चुकी है, वह अधोलोक के निम्नतम स्तर तक प्रज्वलित है. पृथ्वी की उपज इसने भस्म कर दी है, और पर्वतों की नींव तक इसने ज्वलित कर दी है. (Sheol h7585)
23 Ahnimouh lathueng runae ka thueng pouh han, kaie palanaw hah koung ka ka han.
“उन पर तो मैं विपत्तियों के ढेर लगा दूंगा उन पर मैं अपने बाणों का प्रहार करूंगा.
24 Vonhlamrinci a khang awh han. Kâannae, puenghoi rawknae lahoi a rawk awh han. Sarangnaw e hâ thoseh, talai dawk kaawm e tahrunsue thoseh, ahnimouh koe ka patoun han.
वे दुर्भिक्ष के प्रभाव से नाश हो जाएंगे, महामारी उन्हें चट कर जाएगी और बड़ा दयनीय होगा उनका विनाश; मैं उन पर वन्य पशुओं के दांत प्रभावी कर दूंगा, धूलि में रेंगते जंतुओं का विष भी.
25 Alawilah tahloi hoi duenae, imthung taki ka tho e runae ni thoundoun tangla thoseh, sanu ka net lahun e camo hoi a sam ka po tangcoung e matawng thoseh a raphoe han.
घर के बाहर तलवार द्वारा निर्वंश किए जाएंगे; वे घर के भीतर भयाक्रान्त होंगे. युवक और युवतियां, दूध पीते शिशु और वृद्ध.
26 Taran kâoupnae ka taket hoeh nakunghai thoseh,
मैं कह सकता था, मैं उन्हें काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा, मैं मनुष्यों के बीच से उनकी स्मृति ही मिटा दूंगा,
27 Tarannaw a kâoup awh teh, hete hnopueng BAWIPA ni sak hoeh, ka lentoe e maimae kut ni doeh a sak ati han. Kai lungpuen han ka tawn hoeh nakunghai ahnimouh hah talai pout totouh kampek sak vaiteh, apinihai a pouk hoeh nahanlah ka raphoe han telah pouknae ka tawn.
यदि मुझे शत्रु की ओर से उत्तेजना का भय न होता, कि उनके विरोधी गलत अनुमान लगाकर यह कहें, ‘विजय तो हमारे बाहुबल का परिणाम है; इसमें याहवेह का कोई योग नहीं था.’”
28 Bangkongtetpawiteh, lungangnae tawn awh hoeh, poukthainae hai tawn awh hoeh.
क्योंकि वे ऐसे राष्ट्र हैं, जिसमें बुद्धि का नितांत अभाव है, कुछ भी समझ नहीं है उनमें.
29 Lungangnae tawn awh pawiteh, hete hno heh a thaipanuek awh han ei, hmalae kong hah a pouk awh han ei telah a ti.
यदि उनमें बुद्धिमता होती वे यह समझ लेते, उन्हें अपने अंत का अंतर्बोध हो जाता!
30 A kângue awh e lungsong ni ahnimouh yawt awh hoeh, BAWIPA ni ahnimouh poe hoehpawiteh, tami buet touh ni tami 1,000 touh bangtelamaw a pâlei thai han. Tami kahni touh ni tami thong hni touh bangtelamaw yawngsak thai han.
भला यह कैसे संभव हो सकता है, कि सिर्फ एक व्यक्ति एक सहस्र को खदेड़ दे, और दो व्यक्ति दस सहस्र को, यदि उनकी उस चट्टान ने अपने हाथ उन्हें न सौंपे होते, और याहवेह ने उन्हें उनके अधीन न किया होता?
31 Maimae tarannaw ni a hmunae dawk teh ahnimae lungsong hoi maimae lungsong kâvan hoeh.
बात यह है कि उनकी चट्टान हमारी चट्टान के तुल्य नहीं है, यहां तक कि हमारे शत्रु तक यह मानते हैं.
32 Ahnimae misurkung teh Sodom ram e doeh. Gomorrah talai dawk ka pâw e a kung doeh. Ahnimae misurpaw teh kakhat e a kung dawk e a paw lah ao teh, misurbomnaw teh kakhat e hoi doeh a kawi.
उनकी द्राक्षालता का मूल है सोदोम की द्राक्षालता और अमोराह के खेत. उनके द्राक्षा विषैली कोटि के द्राक्षा हैं, द्राक्षा पुंज कड़वे हैं.
33 Ahnimae misurtui teh khorui sue, ka patawpoung e hrunthoe sue lah doeh ao.
क्योंकि उनका द्राक्षारस सर्पों का विष है, नागों का घातक ज़हर.
34 Hothateh kai koe a pâtung toe. Hnoim dawk hruek lah awm hoehnamaw.
“क्या यह सब मेरे भंडार में संग्रहीत नहीं है; मेरे कोष में मोहर के द्वारा सुरक्षित?
35 Moipathungnae teh kai ni ka sak hane doeh. Atueng akuep toteh ahnimae khok a tâlaw han. Ahnimouh koe runae pha nahane tueng a hnai toe. A kâhmo awh hane runae karangpounglah a tho han toe.
प्रतिशोध मेरा दायित्व है; प्रतिदण्ड मैं दूंगा. वह अवसर आएगा, जब उनका पैर तो फिसलेगा ही; क्योंकि उनका विपदा दिवस आसन्‍न है, और द्रुत गति है उन पर आ रही नियति की.”
36 BAWIPA ni a taminaw hanelah lawk a ceng han. A taminaw teh bahu a baw toe, a paung e ka hlout e buet touh boehai ao hoeh e hah a hmu navah, ahnimouh pahren vaiteh,
क्योंकि जब याहवेह यह देखेंगे कि उनकी प्रजा की शक्ति का ह्रास हो चुका है, और दास अथवा स्वतंत्र कोई शेष न रहा है, याहवेह तब उनके सेवकों पर कृपा करेंगे और वह अपनी प्रजा का प्रतिशोध ज़रूर लेंगे.
37 Ahnimae cathut, ahnimouh ni a kângue awh e talung nâne ao.
याहवेह प्रश्न करेंगे: “कहां हैं उनके देवता; वह चट्टान, जिसमें उन्होंने आश्रय लिया था?
38 Ahnimouh ni a thuengnae a thâw hah a ca awh teh, nei thuengnae misur kanetnaw teh namaw ao. Thaw awh naseh, nangmouh na kabawm awh naseh.
वे देवता, जो उनकी बलियों की वसा का सेवन करते रहे थे, और उनकी भेंट से दाखमधु का पान किया था? वे तुम्हारी सहायता के लिए सक्रिय हो जाएं! हो जाएं वे तुम्हारा आश्रय-स्थल!
39 Kai, kama roeroe Cathut tie thoseh, kai hloilah alouke cathut awmhoeh tie thoseh, khenhaw! ka thei thai, ka hringsakthai, moihna ka thosak thai, ka damsak thai, ka kut dawk hoi apini na lawm thai mahoeh.
“ध्यान से देख लो कि मैं ही याहवेह हूं, कोई भी मेरे अलावा नहीं है—ये देवता भी नहीं; मेरे ही आदेश पर मृत्यु होती है और जीवन का प्रदाता भी मैं ही हूं, घाव मेरे द्वारा किए गए हैं, और मैं ही घाव भर भी देता हूं! कोई भी ऐसा नहीं है, जो मेरे हाथों से कुछ छीन सके.
40 A yungyoe kahring e doeh telah kalvan lah ka kut ka dâw teh thoe ka kâbo.
मैं ही हूं, जो स्वर्ग की ओर अपना हाथ बढ़ाकर यह कहता हूं: शपथ मेरे जीवन की,
41 Loukloukkaang e tahloi ka kata teh, lawkcengnae ka patuep teh, ka tarannaw koe moi ka pathung han. Kai na kahmuhmanaw koe kamculah ka pathung han.
जब मैं अपने शत्रुओं से प्रतिशोध लूंगा, जब मैं अपने विरोधियों को उसका प्रतिफल दूंगा, मैं अपनी तलवार पर धार लगा उसे चमकाऊंगा और मेरा हाथ न्याय को पुष्ट करेगा.
42 Ka palanaw hah thipaling hoi ka paruisak vaiteh, ka tahloi ni a moi a ca han. Thei lah kaawm e sannaw e thipaling hoi taranbawinaw e a lû a ca pouh han.
मैं अपने बाणों को रक्त से मदमस्त कर दूंगा, मेरी तलवार मारे गये लोगों और बंदियों के रक्त के साथ मांस को, शत्रुओं के लंबे-लंबे केशवाले अधिकारियों के सिरों को ग्रास लेगी.”
43 Jentel miphunnaw nangmouh ni Cathut e a taminaw hoi lung rei hawi awh haw. Bangkongtetpawiteh, kaie sannaw theinae yon hoi kâki lah runae ka rek teh, a tarannaw koe yon moipathung han toe. A ram hoi a taminaw yontha pouh han.
राष्ट्रों, याहवेह की प्रजा के साथ उल्लास मनाओ, क्योंकि वह अपने सेवकों की हत्या का प्रतिशोध लेंगे; अपने शत्रुओं से वह प्रतिशोध लेंगे, इससे वह अपने देश और अपनी प्रजा के लिए प्रायश्चित पूरा कर देंगे.
44 Mosi hoi Nun capa Joshua a tho roi teh hete la lawknaw pueng hah tami pueng koe a dei pouh roi.
इसके बाद मोशेह ने जाकर सारी इस्राएली प्रजा के सामने उन्हें सुनाते हुए इस गीत रचना का पठन किया; उन्होंने और उनके साथ नून के पुत्र होशिया (यहोशू) ने.
45 Hottelah hete lawknaw Mosi ni Isarelnaw koe he a dei hnukkhu,
जब मोशेह सारी इस्राएलियों के सामने समग्र गीत का पाठन कर चुके,
46 Nangmouh koe sahnin ka pâpho e lawknaw pueng heh na lungthung pâkuem awh. Na canaw ni hete kâlawk pueng hah a tarawi awh nahanelah, ahnimouh koe bout dei pouh awh.
उन्होंने इस्राएलियों को आदेश दिया, “इन शब्दों को तुम हृदय में रख लो. ये मैं तुम्हें चेतावनी स्वरूप सौंप रहा हूं. तुम अपनी सन्तति को इन्हें सावधानीपूर्वक पालन करने का आदेश दोगे; इस विधान का पूरी तरह पालन करने का.
47 Hete hno heh rumram e nahoeh, nangmouh na hringnae hoi kâkuen e doeh. Jordan palang na raka awh teh na pang awh hane ram dawk hete hno na tarawi pawiteh, na hring a saw awh han telah a dei.
क्योंकि यह कोई निरर्थक वक्तव्य नहीं है. वस्तुतः यही तुम्हारे जीवन है. इसी के मर्म के द्वारा उस देश में तुम अपने जीवन के दिनों का आवर्धन करोगे, जिसमें तुम यरदन पार करके प्रवेश करने पर हो, जिसका तुम अधिग्रहण करोगे.”
48 Hot hnin vah BAWIPA ni Jeriko namran Moab ram Abiram monrui Nebo monsom a luen teh,
उसी दिन याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
49 Isarelnaw hah kai ni ka poe e ram hah khenhaw.
“अब तुम अबारिम के नेबो पर्वत पर चढ़ जाओ, जो येरीख़ो के सम्मुख मोआब देश में है. वहां जाकर तुम कनान देश पर दृष्टिपात करो, जो मैं अभिग्रहण के लिए इस्राएल को प्रदान कर रहा हूं.
50 Na hmau Aron teh Hor mon vah a due teh a taminaw a kamkhuengnae koe a pha e patetlah nang hai na luennae hete mon dawk dout nateh na taminaw kamkhuengnae koe phat lawih.
तब तुम जिस पर्वत पर चढ़ोगे, वहीं अपने प्राण विसर्जित कर देना और अपने पूर्वजों में सम्मिलित हो जाना, जिस प्रकार तुम्हारे भाई अहरोन ने होर पर्वत पर जा अपने प्राण विसर्जित किए थे, और वह अपने पूर्वजों में सम्मिलित हो गया.
51 Bangkongtetpawiteh, nangmouh ni Zin thingyeiyawn, Kadesh kho Meribah tui teng vah, Isarelnaw hmalah kai barinae tawn laipalah na yon awh toe.
क्योंकि तुमने समस्त इस्राएलियों के बीच में मेरिबाह-कादेश के जल-स्रोतों पर ज़िन के निर्जन प्रदेश में मेरे साथ विश्वासघात किया, इस्राएलियों के बीच में मेरे लिए उपयुक्त पवित्रता का व्यवहार नहीं किया.
52 Hatdawkvah, Isarelnaw koe ka poe e ram hah nang ni na mit hoi na hmu nakunghai, hote ram dawk na kâen mahoeh telah Mosi koe a dei pouh.
तुम दूर ही से उस देश का दर्शन कर सकोगे; मगर उसमें प्रवेश नहीं करोगे, उस देश में, जो मैं इस्राएलियों को प्रदान कर रहा हूं.”

< Kâboutpoenae 32 >