< Job 16 >

1 Chuin Job apaodoh kit in;
अय्योब ने उत्तर दिया:
2 Hicheng ho jouse hi masanga kanajah sa ahitai, itobang genthei um milham nahiu hitam?
“मैं ऐसे अनेक विचार सुन चुका हूं; तुम तीनों ही निकम्मे दिलासा देनेवाले हो!
3 Hui sathethu nung hi nasuh tang theilouvu ham? Ipi hin tang louhella thu nasei sah sah jengu ham?
क्या इन खोखले उद्गारों का कोई अंत नहीं है? अथवा किस पीड़ा ने तुमसे ये उत्तर दिलवाए हैं?
4 Keiumna munna hi um hileu chun ken jong hitobang hi kaseithei ding ahi. Ken vang douna thu twilon banga kalon doh sah a chule kalu kathin khum ding nahi.
तुम्हारी शैली में मैं भी वार्तालाप कर सकता हूं, यदि मैं आज तुम्हारी स्थिति में होता; मैं तो तुम्हारे सम्मान में काव्य रचना कर देता और अपना सिर भी हिलाता रहता.
5 Ahinlah kei chu ana hileng katil khouva nalengvai naho lahmang peh ding kagot ding ahi.
मैं अपने शब्दों के द्वारा तुममें साहस बढ़ा सकता हूं; तथा मेरे विचारों की सांत्वना तुम्हारी वेदना कम करती है.
6 Hiche ho khel hin kathoh gimna in kei le kei kaki vengbit in chule thusei ding kada jongleh kathoh natna alhom chom deh poi.
“यदि मैं कुछ कह भी दूं, तब भी मेरी वेदना कम न होगी; यदि मैं चुप रहूं, इससे भी मुझे कोई लाभ न होगा.
7 O Pathen nangin tollhanga nei koilhan chule kachilhah nasugam tai.
किंतु परमेश्वर ने मुझे थका दिया है; आपने मेरे मित्र-मण्डल को ही उजाड़ दिया है.
8 Kana chonsetna ho photchet peh ding bang in, nangin kavun le kagu keuseh in neikoitai. Katahsa gong lhenglhung hin kei dounan aphochen tai.
आपने मुझे संकुचित कर दिया है, यह मेरा साक्षी हो गया है; मेरा दुबलापन मेरे विरुद्ध प्रमाणित हो रहा है, मेरा मुख मेरा विरोध कर रहा है.
9 Pathen in eivet dan chule lunghang tah in ahal hal in eibot tellin, aha eigel khum khume, chule amitchang sal tenin eihin vei.
परमेश्वर के कोप ने मुझे फाड़ रखा है जैसे किसी पशु को फाड़ा जाता है, वह मुझ पर दांत पीसते रहे; मेरे शत्रु मुझ पर कोप करते रहते हैं.
10 Mihon eija piuvin chule einuisat uve, amahon isah loutah in kabengphe eibeh peh un kei dou dingin mipi ahung kikhom uve.
मजाक करते हुए वे मेरे सामने अपना मुख खोलते हैं; घृणा के आवेग में उन्होंने मेरे कपोलों पर प्रहार भी किया है. वे सब मेरे विरोध में एकजुट हो गए हैं.
11 Pathen in michonse ho khutna eipedoh in, aman migiloute khutna eiseplut tai.
परमेश्वर ने मुझे अधर्मियों के वश में कर दिया है तथा वह मुझे एक से दूसरे के हाथ में सौंपते हैं.
12 Aman eisat teldeh kahsen thipbeh in kaum in, kalol in eiman in ahal hal in eisuchip jengin chuti chun abidoi dingin eitung doh e.
मैं तो निश्चिंत हो चुका था, किंतु परमेश्वर ने मुझे चूर-चूर कर दिया; उन्होंने मुझे गर्दन से पकड़कर इस रीति से झंझोड़ा, कि मैं चूर-चूर हो बिखर गया; उन्होंने तो मुझे निशाना भी बना दिया है.
13 Chule tun athalkap them hon eium kimvel un, athal chang uvin lungsetna beihel in eisun uvin tollhanga kathisan avei jenge.
उनके बाणों से मैं चारों ओर से घिर चुका हूं. बुरी तरह से उन्होंने मेरे गुर्दे काटकर घायल कर दिए हैं. उन्होंने मेरा पित्त भूमि पर बिखरा दिया.
14 Keidou nan avel vel in eisu teldeh jengin, gal hatpa mibolna bangin eino khume.
वह बार-बार मुझ पर आक्रमण करते रहते हैं; वह एक योद्धा समान मुझ पर झपटते हैं.
15 Kagenthei vetsahnan khaodip pon kakisil in kaki letsahna leivui lah a akijam tai.
“मैंने तो अपनी देह पर टाट रखी है तथा अपना सिर धूल में ठूंस दिया है.
16 Kaka kanan kamit asan lhatan, kamit teni athim sohtai.
रोते-रोते मेरा चेहरा लाल हो चुका है, मेरी पलकों पर विषाद छा गई है.
17 Ahijeng vang'in thil dihlou kabolpon chule kataona athenge.
जबकि न तो मेरे हाथों ने कोई हिंसा की है और न मेरी प्रार्थना में कोई स्वार्थ शामिल था.
18 O leiset kathisan selmang hihbeh in, keikhellin hung kapdoh uhen.
“पृथ्वी, मेरे रक्त पर आवरण न डालना; तथा मेरी दोहाई को विश्रान्ति न लेने देना.
19 Tu jengin jong eihetdoh sah ding vanna aume, kachung thu eiseipeh ding chu chung sanga aume.
ध्यान दो, अब भी मेरा साक्षी स्वर्ग में है; मेरा गवाह सर्वोच्च है.
20 Kagol kapai ten eideimo uvin ahinlah ken kamitlhi Pathen a kasung lhai.
मेरे मित्र ही मेरे विरोधी हो गए हैं. मेरा आंसू बहाना तो परमेश्वर के सामने है.
21 Gollepaiho sucham theipa banga Pathen le kei kikah eikicham sah thei ding mi khattou kangai chai.
उपयुक्त होता कि मनुष्य परमेश्वर से उसी स्तर पर आग्रह कर सकता, जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी से.
22 Kahung kinung lekit tahlou nading lamlenna chu chesuh vahding kahitai.
“क्योंकि जब कुछ वर्ष बीत जायेंगे, तब मैं वहां पहुंच जाऊंगा, जहां से कोई लौटकर नहीं आता.

< Job 16 >