< Tingtoeng 111 >
1 BOEIPA te thangthen lah. Aka thuem rhoek kah tingtunnah neh rhaengpuei lakliah thinko boeih neh BOEIPA ka uem ni.
याहवेह का स्तवन हो. मैं संपूर्ण हृदय से याहवेह का स्तवन करूंगा, सीधे मनवालों की समिति और सभा में.
2 BOEIPA kah bibi a len rhoek te aka huem rhoek boeih loh a tlap uh.
अति उदात्त हैं याहवेह के कृत्य; वे उनकी प्रसन्नता का कारण हैं, जो इनको मनन करते हैं.
3 A bisai dongah mueithennah neh rhuepomnah om tih a duengnah khaw a yoeyah la cak.
महिमामय और भव्य हैं याहवेह के ये कृत्य, उनकी धार्मिकता सर्वदा है.
4 Lungvatnah neh thinphoei BOEIPA te poekkoepnah ham ni amah kah khobaerhambae khaw a saii.
याहवेह ने अपने इन कृत्यों को अविस्मरणीय बना दिया है; वह उदार एवं कृपालु हैं.
5 Amah aka rhih rhoek te maeh a paek tih a paipi te a kumhal duela a thoelh.
अपने श्रद्धालुओं के लिए वह आहार का प्रबंध करते हैं; वह अपनी वाचा सदा-सर्वदा स्मरण रखते हैं.
6 Namtom rhoek kah rho te a pilnam taengah paek ham ni a bibi neh a thadueng khaw a doek.
उन्होंने अपनी प्रजा पर इन कृत्यों की सामर्थ्य प्रकट कर दी, जब उन्होंने उन्हें अन्य राष्ट्रों की भूमि प्रदान की.
7 A kut dongkah a bibi he oltak neh tiktamnah om tih a olrhi rhoek khaw boeih cak.
उनके द्वारा निष्पन्न समस्त कार्य विश्वासयोग्य और न्याय के हैं; विश्वासयोग्य हैं उनके सभी उपदेश.
8 Oltak neh a thuem la aka saii rhoek tah kumhal duela pai yoeyah.
वे सदा-सर्वदा के लिए अटल हैं, कि इनका पालन सच्चाई एवं न्याय में किया जाए.
9 A pilnam taengah tlannah a thak pah. A paipi cim kumhal duela a uen dongah a ming khaw a rhih om pai.
याहवेह ने अपनी प्रजा का उद्धार किया; उन्होंने अपनी वाचा सदा-सर्वदा के लिए स्थापित कर दी है. उनका नाम सबसे अलग तथा पवित्र और भय-योग्य है.
10 BOEIPA hinyahnah he tah cueihnah a tongnah la om tih a olkhueng aka vai rhoek boeih taengah lungmingnah then om. Amah koehnah a yoeyah la pai.
याहवेह के प्रति श्रद्धा बुद्धि का मूल है; उन सभी में, जो इसे मानते हैं, उत्तम समझ रहते है. याहवेह ही हैं सर्वदा वंदना के योग्य.