< 1 Johan 2 >
1 Ka oingaih rhoek, na tholh uh pawt ham ni nangmih taengah hekah he kan daek. Khat khat long khaw a tholh atah pa taengah baerhoep la hlang dueng Jesuh Khrih te n'khueh uh.
१मेरे प्रिय बालकों, मैं ये बातें तुम्हें इसलिए लिखता हूँ, कि तुम पाप न करो; और यदि कोई पाप करे तो पिता के पास हमारा एक सहायक है, अर्थात् धर्मी यीशु मसीह।
2 Amah khaw mamih kah tholhnah kongah ni dawthnah la a om. Mamih bueng ham pawt tih Diklai pum ham khaw om.
२और वही हमारे पापों का प्रायश्चित है: और केवल हमारे ही नहीं, वरन् सारे जगत के पापों का भी।
3 Amah kah olpaek te n'kuem uh atah amah te m'ming uh coeng tila hekah nen khaw m'ming uh.
३यदि हम उसकी आज्ञाओं को मानेंगे, तो इससे हम जान लेंगे कि हम उसे जान गए हैं।
4 Amah te ka ming tila aka thui loh boeipa kah olpaek te khaw a kuem pawt atah laithae la om tih, a khuiah oltak om pawh.
४जो कोई यह कहता है, “मैं उसे जान गया हूँ,” और उसकी आज्ञाओं को नहीं मानता, वह झूठा है; और उसमें सत्य नहीं।
5 Tedae a olka te aka kuem tah a khuiah Pathen kah lungnah loh soep taktak coeng. He nen ni amah ah n'om uh te m'ming uh.
५पर जो कोई उसके वचन पर चले, उसमें सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हुआ है। हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उसमें हैं।
6 Amah ah naeh ham a kuek aka ti tah amah a pongpa bangla anih long khaw pongpa van saeh.
६जो कोई यह कहता है, कि मैं उसमें बना रहता हूँ, उसे चाहिए कि वह स्वयं भी वैसे ही चले जैसे यीशु मसीह चलता था।
7 Thintlo rhoek, nangmih taengah olpaek a thai la kan daek moenih. Tedae a tongcuek lamkah na dang uh olpaek rhuem te ni. Tekah olpaek rhuem tah na yaak uh tangtae olka ni.
७हे प्रियों, मैं तुम्हें कोई नई आज्ञा नहीं लिखता, पर वही पुरानी आज्ञा जो आरम्भ से तुम्हें मिली है; यह पुरानी आज्ञा वह वचन है, जिसे तुम ने सुना है।
8 Te phoeiah nangmih taengah olpaek thai kan daek. Te tah amah ah khaw, nangmih ah khaw om taktak. A hmuep tah khum coeng tih vangnah tah thoeng taktak coeng.
८फिर भी मैं तुम्हें नई आज्ञा लिखता हूँ; और यह तो उसमें और तुम में सच्ची ठहरती है; क्योंकि अंधकार मिटता जा रहा है और सत्य की ज्योति अभी चमकने लगी है।
9 Vangnah khuiah om ham a thui tih a manuca aka hmuhuet tah tahae duela a hmuep ah om pueng.
९जो कोई यह कहता है, कि मैं ज्योति में हूँ; और अपने भाई से बैर रखता है, वह अब तक अंधकार ही में है।
10 A manuca aka lungnah tah vangnah dongah om tih a khuiah thangkui om pawh.
१०जो कोई अपने भाई से प्रेम रखता है, वह ज्योति में रहता है, और ठोकर नहीं खा सकता।
11 Tedae a manuca aka hmuhuet tah a hmuep ah om tih a hmuep ah pongpa. A hmuep loh a mik te a dael sak dongah mela a caeh khaw ming pawh.
११पर जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह अंधकार में है, और अंधकार में चलता है; और नहीं जानता, कि कहाँ जाता है, क्योंकि अंधकार ने उसकी आँखें अंधी कर दी हैं।
12 Oingaih rhoek nangmih ham kan daek he a ming neh tholhnah loh nangmih n'hlah uh dongah ni.
१२हे बालकों, मैं तुम्हें इसलिए लिखता हूँ, कि उसके नाम से तुम्हारे पाप क्षमा हुए।
13 Pa rhoek nangmih ham ka daek he a tongcuek lamkah te na ming uh coeng dongah ni. Cadong nangmih ham kan daek he Rhaithae te na noeng uh dongah ni.
१३हे पिताओं, मैं तुम्हें इसलिए लिखता हूँ, कि जो आदि से है, तुम उसे जानते हो। हे जवानों, मैं तुम्हें इसलिए लिखता हूँ, कि तुम ने उस दुष्ट पर जय पाई है: हे बालकों, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा है, कि तुम पिता को जान गए हो।
14 Camoe rhoek nangmih ham ka daek he, pa te na ming uh dongah ni. Pa rhoek nangmih ham kan daek he a tongcuek lamkah te na ming uh dongah ni. Cadong rhoek nangmih ham kan daek thaom la he na om uh phoeiah Pathen kah Olka loh nangmih khuiah rhaehrhong tih a thae te na noeng uh dongah ni.
१४हे पिताओं, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा है, कि जो आदि से है तुम उसे जान गए हो। हे जवानों, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा है, कि तुम बलवन्त हो, और परमेश्वर का वचन तुम में बना रहता है, और तुम ने उस दुष्ट पर जय पाई है।
15 Diklai te neh Diklai dongkah te lungnah boeh. Khat khat loh Diklai te a lungnah atah a khuiah pa kah lungnah om pawh.
१५तुम न तो संसार से और न संसार की वस्तुओं से प्रेम रखो यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है।
16 Diklai dongkah a cungkuem tah, pumsa kah hoehhamnah, mik kah hoehhamnah, khosaknah dongkah oekhlawnnah he pa kah koe la om pawt tih Diklai kah la om.
१६क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात् शरीर की अभिलाषा, और आँखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है।
17 Diklai he khaw, anih kah hoehhamnah he khaw khum. Tedae Pathen kah kongaih aka saii tah kumhal duela om. (aiōn )
१७संसार और उसकी अभिलाषाएँ दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा। (aiōn )
18 Camoe rhoek, hnukkhueng tue la om tih Khrihrhal ha pawk tila na yaak uh vanbangla tahae ah pataeng Khrihrhal muep om coeng. Te dongah a tue hnukkhueng om coeng tila m'ming uh.
१८हे लड़कों, यह अन्तिम समय है, और जैसा तुम ने सुना है, कि मसीह का विरोधी आनेवाला है, उसके अनुसार अब भी बहुत से मसीह के विरोधी उठे हैं; इससे हम जानते हैं, कि यह अन्तिम समय है।
19 Mamih lamkah nong uh cakhaw mamih kah la a om uh van moenih. Mamih kah la om uh koinih mamih taengah khaw naeh uh ni. Tedae te daengah ni mamih kah la boeih a om uh pawt te a phoe sak eh.
१९वे निकले तो हम में से ही, परन्तु हम में से न थे; क्योंकि यदि वे हम में से होते, तो हमारे साथ रहते, पर निकल इसलिए गए ताकि यह प्रगट हो कि वे सब हम में से नहीं हैं।
20 Nangmih khaw Hlang Cim taengah koelhnah te na dang uh dongah a cungkuem la na ming uh.
२०और तुम्हारा तो उस पवित्र से अभिषेक हुआ है, और तुम सब सत्य जानते हो।
21 Oltak te na ming uh pawt dongah pawt tih na ming uh dongah ni nangmih ham kan daek. Tedae laithae boeih long he oltak dongah a om moenih.
२१मैंने तुम्हें इसलिए नहीं लिखा, कि तुम सत्य को नहीं जानते, पर इसलिए, कि तुम उसे जानते हो, और इसलिए कि कोई झूठ, सत्य की ओर से नहीं।
22 Jesuh tah Khrih ni tite aka hnawt mueh atah u nim laithae te unim aka om? Te tah Khrihrhal ni te. Te long te Pa neh Capa a hnawt.
२२झूठा कौन है? वह, जो यीशु के मसीह होने का इन्कार करता है; और मसीह का विरोधी वही है, जो पिता का और पुत्र का इन्कार करता है।
23 Capa aka hnawt boeih loh Pa te a pom moenih. Capa te aka phong long ni Pa te khaw a pom.
२३जो कोई पुत्र का इन्कार करता है उसके पास पिता भी नहीं: जो पुत्र को मान लेता है, उसके पास पिता भी है।
24 Nangmih loh a tongcuek lamkah na yaak te na khuiah naeh sakuh. A tongcuek lamkah na yaak uh te nangmih khuiah a naeh atah nangmih khaw Capa neh Pa dongah na naeh uh ni.
२४जो कुछ तुम ने आरम्भ से सुना है वही तुम में बना रहे; जो तुम ने आरम्भ से सुना है, यदि वह तुम में बना रहे, तो तुम भी पुत्र में, और पिता में बने रहोगे।
25 He tah mamih taengah a caeng dungyan hingnah olkhueh ni. (aiōnios )
२५और जिसकी उसने हम से प्रतिज्ञा की वह अनन्त जीवन है। (aiōnios )
26 Nangmih aka rhaithi rhoek kawng neh hekah he nangmih taengah kan daek.
२६मैंने ये बातें तुम्हें उनके विषय में लिखी हैं, जो तुम्हें भरमाते हैं।
27 Nangmih loh koelhnah te amah lamloh na dang uh tih nangmih ah naeh coeng. Te dongah pakhat long khaw nangmih thuituen ham a ngoe moenih. Tedae koelhnah long ni a cungkuem dongah amah la nangmih n'thuituen. A thuem a om vaengah laithae a om moenih. Te dongah ni nangmih n'thuituen bangla amah dongah na naeh uh.
२७और तुम्हारा वह अभिषेक, जो उसकी ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्हें इसका प्रयोजन नहीं, कि कोई तुम्हें सिखाए, वरन् जैसे वह अभिषेक जो उसकी ओर से किया गया तुम्हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्चा है, और झूठा नहीं और जैसा उसने तुम्हें सिखाया है वैसे ही तुम उसमें बने रहते हो।
28 Oingaih rhoek amah dongah naeh uh van laeh. Te daengah ni a phoe vaengah sayalhnah n'khueh uh eh. Tedae amah a lonah tue vaengah a taengah n'yak mahpawh.
२८अतः हे बालकों, उसमें बने रहो; कि जब वह प्रगट हो, तो हमें साहस हो, और हम उसके आने पर उसके सामने लज्जित न हों।
29 Amah te hlang dueng la om tila na ming uh atah duengnah aka saii boeih tah amah kah ca sak ni tila ming uh.
२९यदि तुम जानते हो, कि वह धर्मी है, तो यह भी जानते हो, कि जो कोई धार्मिकता का काम करता है, वह उससे जन्मा है।