< Псалми 81 >

1 За първия певец, на гетския инструмент. Асафов псалом. Пейте радостно на Бога наша сила; Възкликнете към Якововия Бог.
संगीत निर्देशक के लिये. गित्तीथ पर आधारित. आसफ की रचना. परमेश्वर के लिए, जो हमारा बल हैं, आनंद के साथ गाओ; याकोब के परमेश्वर के लिए उच्च स्वरनाद करो!
2 Запейте псалом и звънете тъпанче. Благозвучна арфа и псалтир.
संगीत प्रारंभ हो, किन्‍नोर के साथ नेबेल के वादन से, मधुर ध्वनि उत्पन्‍न की जाए.
3 Засвирете с тръба на новолуние, На пълнолуние, в деня на нашия празник.
नवचंद्र के अवसर पर शोफ़ार बजाओ, वैसे ही पूर्णिमा के अवसर पर, जब हमारा उत्सव होता है;
4 Защото това е закон за Израиля, Наредба от Якововия Бог.
इस्राएल के लिए यह विधि है, यह याकोब के परमेश्वर का नियम है.
5 Той го заповяда за заявление всред Иосифа. Когато излезе против Египетската земя, Гдето чух език, който не познавах.
जब परमेश्वर मिस्र देश के विरुद्ध प्रतिकार के लिए कटिबद्ध हुए, उन्होंने इसे योसेफ़ के लिए अधिनियम स्वरूप बसा दिया. जहां हमने वह भाषा सुनी, जो हमारी समझ से परे थी:
6 Отстраних рамото му изпод товар; Ръцете му се отърваха от кош.
“प्रभु ने कहा, मैंने उनके कांधों से बोझ उतार दिया; टोकरी ढोने के कार्य से वे स्वतंत्र हो गए.
7 В скръбно време и ме призова, и Аз те избавих; Отговорих ти в скришно място на гръма Изпитах те при водите на Мерива. (Села)
जब तुम पर संकट का अवसर आया, तुमने मुझे पुकारा और मैंने तुम्हें छुड़ा लिया, मेघ गरजना में से मैंने तुम्हें उत्तर दिया; मेरिबाह जल पर मैंने तुम्हारी परीक्षा ली.
8 Слушайте, люде Мои, и ще заявя пред вас, Израилю, ако би Ме послушал:
मेरी प्रजा, मेरी सुनो, कि मैं तुम्हें चिता सकूं, इस्राएल, यदि तुम मात्र मेरी ओर ध्यान दे सको!
9 Да няма всред тебе чужди богове, И да се не поклониш на чужд бог,
तुम्हारे मध्य वे देवता न पाए जाएं, जो वस्तुतः अनुपयुक्त हैं; तुम उन देवताओं की वंदना न करना.
10 Аз съм Господ твоят Бог. Който те възведох из Египетската земя; Отвори широко устата си, и ще ги изпълня.
मैं, याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ाकर लाया हूं. तुम अपना मुख पूरा-पूरा खोलो कि मैं उसे भर दूं.
11 Но людете Ми не послушаха гласа Ми; Израил не Ме искаше.
“किंतु मेरी प्रजा ने मेरी नहीं सुनी; इस्राएल ने मेरी आज्ञा नहीं मानी.
12 Затова ги оставих да вървят по упорството на сърцето си, За да ходят по своите си намерения.
तब मैंने उसे उसी के हठीले हृदय के अधीन छोड़ दिया, कि वह अपनी ही युक्तियों की पूर्ति करती रहे.
13 Дано Ме бяха слушали людете Ми, Да беше ходил Израил по Моите пътища!
“यदि मेरी प्रजा मात्र मेरी आज्ञा का पालन कर ले, यदि इस्राएल मेरी शिक्षा का पालन कर ले,
14 Скоро бих покорил неприятелите им, И срещу противниците им бих обърнал ръката Си,
शीघ्र मैं उसके शत्रुओं का पीछा करूंगा, और उसके शत्रुओं पर मेरा प्रहार होगा!
15 Даже ненавистниците на Господа щяха да се преструват за покорни Нему; А благоденственото време на тия щеше да трае за винаги;
जो याहवेह से घृणा करते हैं, वे आज्ञाकारिता का दिखावा करेंगे और उनको बड़ा दंड होगा.
16 И Той щеше да ги храни с най-изрядната пшеница; И с мед от скала щях да те наситя.
किंतु तुम्हारा आहार होगा सर्वोत्तम गेहूं; मैं तुम्हें चट्टान के उत्कृष्ट मधु से तृप्‍त करूंगा.”

< Псалми 81 >