< Езекил 35 >

1 При това, Господното слово дойде към мене и рече:
याहवेह का वचन मेरे पास आया:
2 Сине човешки, насочи лицето си против хълма Сиир, и пророкувай против него, като му речеш:
“हे मनुष्य के पुत्र, सेईर पर्वत की ओर अपना मुंह करो; उसके विरुद्ध भविष्यवाणी करो
3 Така казва Господ Иеова: Ето, хълме Сиир, Аз съм против тебе; ще простра ръката Си против тебе, и ще те обърна в опустошение и ще бъдеш за учудване.
और कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे सेईर पर्वत, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं, और मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा, और मैं तुम्हें निर्जन और उजाड़ कर दूंगा.
4 Ще разоря градовете ти, и ти ще запустееш; и ще познаеш, че Аз съм Господ.
मैं तुम्हारे नगरों को खंडहर कर दूंगा और तुम निर्जन हो जाओगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
5 Понеже си хранил непрекъсната омраза, и си предал израилтяните в силата на меча във времето на бедствието им, когато беззаконието им е стигнало до края си;
“‘क्योंकि तुम पुराने समय से शत्रुता रखते थे और इस्राएलियों के विपत्ति के समय तुमने उन्हें तलवार की शक्ति के अधीन कर दिया, यह वह समय था जब उनका दंड अपने चरम पर था,
6 затова, заклевам се в живота Си, казва Господ Иеова, ще те предам на кръв, и кръв ще те преследва; понеже не си намразил кръвта, то кръв ще те преследва.
इसलिये, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं तुम्हें रक्तपात के लिये दे दूंगा और रक्तपात तुम्हारा पीछा करेगा. क्योंकि तुम्हें तो रक्तपात से घृणा नहीं है, इसलिये रक्तपात तुम्हारा पीछा करेगा.
7 Така ще направя хълма Сиир да бъде за учудване и да запустее; и ще изтребя от него и оня, който минава, и оня, който се връща.
मैं सेईर पर्वत को निर्जन और उजाड़ कर दूंगा और उन सबको नष्ट कर दूंगा, जो यहां से होकर आते जाते हैं.
8 Ще напълня планините му с убитите му; по хълмовете ти, по долините ти, и по всичките ти реки ще паднат убитите от нож.
मैं तुम्हारे पहाड़ों को हत्या किए गये लोगों से भर दूंगा; जो तलवार से मारे जाएंगे, वे तुम्हारे पहाड़ियों पर और तुम्हारे घाटियों में और तुम्हारे सब दर्रों में गिरेंगे.
9 Ще обърна на вечно опустошение, и градовете ти няма да се населят; и ще познаете, че Аз съм Господ.
मैं तुम्हें सदाकाल के लिये उजाड़ बना दूंगा; तुम्हारे नगर फिर बसाये नहीं जाएंगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
10 Понеже си рекъл: Тия два народа и тия две страни ще бъдат мои, и ние ще ги владеем, ако и да е бил Господ там,
“‘क्योंकि तुमने कहा है, “ये दो जातियां और ये दो देश हमारे होंगे और हम उनको अपने अधिकार में ले लेंगे,” यद्यपि मैं याहवेह वहां था,
11 затова, заклевам се в живота Си, казва Господ Иеова, ще постъпя според гнева и според завистта, която си показал поради омразата си към тях; и ще им се бъда познат, когато те съдя.
इसलिये, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, उनके प्रति तुम्हारी घृणा के समय, तुमने जो क्रोध और ईर्ष्या दिखाई, उसके अनुसार मैं तुमसे व्यवहार करूंगा और जब मैं तुम्हारा न्याय करूंगा, तब मैं स्वयं को उनके बीच प्रगट करूंगा.
12 И ти ще познаеш, че Аз Господ чух всичките хули, които си произнесъл против Израилевите планини, като си рекъл: Те запустяха; нам са дадени за храна.
तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह ने उन सब तुच्छ बातों को सुना है, जो तुमने इस्राएल के पर्वतों के विरुद्ध कहा. तुमने कहा, “वे उजाड़ पड़े हैं और उन्हें हमारा आहार होने के लिये दिया गया है.”
13 И с устата си говорихте високомерно против Мене, и казахте много думи против Мене; аз чух.
तुमने मेरे विरुद्ध डींग मारी और बेधड़क मेरे विरुद्ध बातें कही, और मैंने वह सब सुना.
14 Така казва Господ Иеова: Когато се весели целият свят, Аз ще те направя пуст.
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जब सारी पृथ्वी आनंदित होगी, तब मैं तुम्हें उजाड़ दूंगा.
15 Както си се развеселил за дето запустя наследството на Израилевия дом, така направя на тебе; ще запустееш, хълме Сиир, и целият Едом, да! целият; и ще познаят, че Аз съм Господ.
क्योंकि जब इस्राएल का उत्तराधिकार उजड़ गया, तब तुम आनंद मनाये, वैसा ही व्यवहार मैं तुम्हारे साथ करूंगा. हे सेईर पर्वत, तुम उजाड़ हो जाओगे, तुम और पूरा एदोम. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’”

< Езекил 35 >