< Yohana 9 >

1 U Yesu ka si hi, nato iguri u fyen wa ndi a yar shishi tu rji ni wa ba ngrji'a.
वहां से जाते हुए मार्ग में मसीह येशु को जन्म से अंधा एक व्यक्ति मिला,
2 U almajere ma ba miyen wu, “Mala, ahi nha mba latre, ahi gu'a ka a ba Itma ba Iyimma, wa ba ngrji ti fyen naki?”
जिसे देख उनके शिष्यों ने उनसे पूछा, “रब्बी, किसके पाप के कारण यह व्यक्ति अंधा जन्मा—इसके या इसके माता-पिता के?”
3 Yesu hla ni bawu, ana igu'a na a na, Itima bi Iyima na wa ba la tre na, ani ndu iIti Irji tsira.
मसीह येशु ने उत्तर दिया, “न इसके और न ही इसके माता-पिता के पाप, के कारण परंतु इसलिये कि इसमें परमेश्वर का काम प्रकट हो.
4 A gbigbi ndu ta ki ti ndu wa a ton me rji ni mumla. Ichu ni ye iwa idiori na tindu na.
अवश्य है कि मेरे भेजनेवाले का काम हम दिन रहते ही कर लें. रात आ रही है, जब कोई व्यक्ति काम नहीं कर पाएगा.
5 Ni wa mi he ni gbungbulu'a ime yi mi ikpan u gbungbulu'a.
जब तक मैं संसार में हूं, मैं ही हूं संसार की ज्योति.”
6 Ni kogon wa Yesu hla ikpi biyi a ti ten yo meme, na tsie iten ni meme'a, na vu gban ni shishi gu'a.
यह कहने के बाद उन्होंने भूमि पर थूका, थूक से मिट्टी का लेप बनाया और उससे अंधे व्यक्ति की आंखों पर लेप किया
7 Na hla niwu hi, ni hi ngla ni takpo ma u Siloan (wa ani hla ndi mi ton).” Igu'a luhi na ka ngla, a kaban ye na ni to.
और उससे कहा, “जाओ, सीलोअम के कुंड में धो लो.” सीलोअम का अर्थ है भेजा हुआ. इसलिये उसने जाकर धोया और देखता हुआ लौटा.
8 U indji bi igon kanhlan mba ni bi wa ba zi to rji ni sisenmu'a ani bre, u ba tre, “ana igu yi'i wa ani son na ni bre'a na?”
तब उसके पड़ोसी और वे, जिन्होंने उसे इसके पूर्व भिक्षा मांगते हुए देखा था, आपस में कहने लगे, “क्या यह वही नहीं, जो बैठा हुआ भीख मांगा करता था?”
9 Bari ba tre, a wawuyi, bari ba tisan, 'A'a, a rju wawu yi,' iwawu tre, ahime wawuyi.”
कुछ ने पुष्टि की कि यह वही है. कुछ ने कहा. “नहीं, यह मात्र उसके समान दिखता है.” जबकि वह कहता रहा, “मैं वही हूं.”
10 U ba tre niwu, ba bu'u shishi'a ni he?
इसलिये उन्होंने उससे पूछा, “तुम्हें दृष्टि प्राप्‍त कैसे हुई?”
11 I wa sa ni bawu, iguri wa ba yo ni Yesu a hu meme na gban ni mu shishi na hla nimu, hi ni ne Siluwan ni ngla u mi hi ka ngla, u shishi lu ni to.
उसने उत्तर दिया, “येशु नामक एक व्यक्ति ने मिट्टी का लेप बनाया और उससे मेरी आंखों पर लेप कर मुझे आज्ञा दी, ‘जाओ, सीलोअम के कुंड में धो लो.’ मैंने जाकर धोया और मैं देखने लगा.”
12 U ba miyen, “Ahe ni tsen?” wa hla, mina to na.”
उन्होंने उससे पूछा, “अब कहां है वह व्यक्ति?” उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता.”
13 U ba nji igu hi iwa ana indji u fyen ni Farisawa.
तब वे उस व्यक्ति को जो पहले अंधा था, फ़रीसियों के पास ले गए.
14 Ahe ni ivi u asabar wa Yesu a hu meme na bu'u shishi niwu.
जिस दिन मसीह येशु ने उसे आंख की रोशनी देने की प्रक्रिया में मिट्टी का लेप बनाया था, वह शब्बाथ था.
15 U Farisawa ba la miyen ngari ya da a fe nito bubu, a hla bawu, a yo meme ni mu shishi u mi nglau zizan ni to.”
फ़रीसियों ने उस व्यक्ति से पूछताछ की कि उसने दृष्टि प्राप्‍त कैसे की? उसने उन्हें उत्तर दिया, “उन्होंने मेरी आंखों पर मिट्टी का लेप लगाया, मैंने उन्हें धोया और अब मैं देख सकता हूं.”
16 Ba ni mi Farisawa ba tre, iguyi a indji Rji na, ana ni to ivi u asabar na.” U bari ba tre, “Indji u latre ni ti ni heri na to ti gban biki?” ba ga kpa ti hari.
इस पर कुछ फ़रीसी कहने लगे, “वह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से नहीं है, क्योंकि वह शब्बाथ के विधान का पालन नहीं करता.” परंतु अन्य कहने लगे, “कोई पापी व्यक्ति ऐसे अद्भुत चिह्न कैसे दिखा सकता है?” इस विषय को लेकर उनमें मतभेद हो गया.
17 U ba la miyen indji u fyen ngari, “U tre ni ngeri ni tuma'a tu rji chachu iwa a bu'u shishi me?” Indji nfyen tre, ahi Anebi.”
अतः उन्होंने जो पहले अंधा था उस व्यक्ति से दोबारा पूछा, “जिस व्यक्ति ने तुम्हें आंखों की रोशनी दी है, उसके विषय में तुम्हारा क्या मत है?” उसने उत्तर दिया, “वह भविष्यवक्ता हैं.”
18 Ye zizan me Farisawa ba me ba na kpa yeme nda ahi wawuyi indji u nfyen na wa ba bu'u shishima na se wa ba yo ba Time ni ba Iyi ma iwa a shishima bu'a.
यहूदी अगुएं यह विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि वह, जो पहले अंधा था, अब देख सकता है. इसलिये उन्होंने उसके माता-पिता को बुलवाया
19 U ba miyen ba Tima ni Yima, iwa yi ahi vren bi wa bi tre bi ngrji ni fifyen? Ani he mba ani to zizan?”
और उनसे पूछा, “क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसके विषय में तुम कहते हो कि वह जन्म से अंधा था? अब यह कैसे देखने लगा?”
20 U ba Tima ba hla, “Ki to iwa yi a vren mbu wa ki ngrji ni fyen.
उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हां, यह तो हम जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है और यह भी कि यह अंधा ही जन्मा था;
21 Ati ni nani ya, kina to na, miyen a sen ndi, ani ya tre kima.”
किंतु हम यह नहीं जानते कि यह कैसे देखने लगा या किसने उसे आंखों की रोशनी दी है. वह बालक नहीं है, आप उसी से पूछ लीजिए. वह अपने विषय में स्वयं ही बताएगा.”
22 Ba tima ba tre biyi, nitu wa ba si tie sisir Yahudawa. Yahudawa ba ba riga zi indji iwa a tre ikpe wa ani hu gon ma andi ahi Kristi, ba ban ta yo ni mi ta kpoma.
उसके माता-पिता ने यहूदी अगुओं के भय से ऐसा कहा था क्योंकि यहूदी अगुए पहले ही एक मत हो चुके थे कि यदि किसी भी व्यक्ति ने मसीह येशु को मसीह के रूप में मान्यता दी तो उसे यहूदी सभागृह से बाहर कर दिया जाएगा.
23 Nitu kima, ba itima ba tre, “A sen ndi ye, miyen.”
इसलिये उसके माता-पिता ने कहा था, “वह बालक नहीं है, आप उसी से पूछ लीजिए.”
24 Ngari ba la yo u gyu u ha ba la yo igu fyen na hla niwu, “No Rji ni kon. Ki to igu yi a ndi u latre.”
इसलिये फ़रीसियों ने जो पहले अंधा था उसको दोबारा बुलाया और कहा, “परमेश्वर की महिमा करो. हम यह जानते हैं कि वह व्यक्ति पापी है.”
25 I gu ki hla bawu, mina to na ka a hi ndji u latre na. Ikpe riri mi to na'a mina ndji u fyen, u zizan mi to.”
उसने उत्तर दिया, “वह पापी है या नहीं, यह तो मैं नहीं जानता; हां, इतना मैं अवश्य जानता हूं कि मैं अंधा था और अब देखता हूं.”
26 U ba tre ahi geri a ti niwu?” ani he a bu'u shishi niwu?
इस पर उन्होंने उससे दोबारा प्रश्न किया, “उस व्यक्ति ने ऐसा क्या किया कि तुम्हें आंखों की रोशनी मिल गई?”
27 Wa hla, “Mi hla ni yiwu ye, bina wo na ahi geri bi son bi wo ngari?
उसने उत्तर दिया, “मैं पहले ही बता चुका हूं परंतु आप लोगों ने सुना नहीं. आप लोग बार-बार क्यों सुनना चाहते हैं? क्या आप लोग भी उनके चेले बनना चाहते हैं?”
28 U ba mren na hla, u almajerema, ki ta ki almare u Musa.
इस पर उन्होंने उसकी उल्लाहना करते हुए उससे कहा, “तू ही है उसका चेला! हम तो मोशेह के चेले हैं.
29 Ki to Irji a tre ni mu, ki na to i wurji wa iwayi a rji'a na.”
हम जानते हैं कि परमेश्वर ने मोशेह से बातें की थी. जहां तक इस व्यक्ति का प्रश्न है, हम नहीं जानते कि वह कहां से आया है.”
30 Igu'a sa bawu na tre, iwayi a kpe u shan (mamaki), iwa bina to iwurji iwa a rji'a na, me a bu'u shishi mu.
उसने उनसे कहा, “तब तो यह बड़े आश्चर्य का विषय है! आपको यह भी मालूम नहीं कि वह कहां से हैं जबकि उन्होंने मुझे आंखों की रोशनी दी है!
31 Ki to Irji na wo indji bi latre na, indji wa anita no tuma na ni tie ikpe wa ani son, ani wo wu.
हम सभी जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनते—वह उसकी सुनते हैं, जो परमेश्वर के भक्त है तथा उनकी इच्छा पूरी करते है.
32 Rji ni tuntru mu ni gbugbulu'a ki ti bre wo ndi idiori bu'u shishi ni indji wa ba ngrji ni fyen na. (aiōn g165)
आदिकाल से कभी ऐसा सुनने में नहीं आया कि किसी ने जन्म के अंधे को आंखों की रोशनी दी हो. (aiōn g165)
33 Ide indji'a ana rji ni Rji na, ana ya ti kperi na.”
यदि वह परमेश्वर की ओर से न होते तो वह कुछ भी नहीं कर सकते थे.”
34 U ba sa niwu nha hla niwu, wawu'u ba ngrji ni latre, i u la si tsoro ta? U ba ban ta rju ra.
यह सुन उन्होंने उस व्यक्ति से कहा, “तू! तू तो पूरी तरह से पाप में जन्मा है और हमें सिखाता है!” यह कहते हुए उन्होंने उसे यहूदी सभागृह से बाहर निकाल दिया.
35 Yesu a wo andi ba zu rju nimi hekeli'a a wau na tre, u kpayenme ni Vren Ndji?
जब मसीह येशु ने यह सुना कि यहूदियों ने उस व्यक्ति को सभागृह से बाहर निकाल दिया है तो उससे मिलने पर उन्होंने प्रश्न किया, “क्या तुम मनुष्य के पुत्र में विश्वास करते हो?”
36 Wa sa na tre, “Ahi nha, Bachi, wa mi kpayenme niwu?”
उसने पूछा, “प्रभु, वह कौन हैं कि मैं उनमें विश्वास करूं?”
37 Yesu hla niwu, “U to, ahi wawuyi wa a si tre niwu.”
मसीह येशु ने उससे कहा, “उसे तुमने देखा है और जो तुमसे बातें कर रहा है, वह वही है.”
38 Igu'a tre, Bachi, mi kpayenme, wa no ninkon ma (kwu gbarju niwu).
उसने उत्तर दिया, “मैं विश्वास करता हूं, प्रभु!” और उसने दंडवत करते हुए उनकी वंदना की.
39 Yesu tre, “A tron miye, miye ni gbungbulu yi ni ndu biwa ba na to na ndu ba to, U bi wa ba ta to ndu ba yarshi (tifyen).”
तब मसीह येशु ने कहा, “मैं इस संसार में न्याय के लिए ही आया हूं कि जो नहीं देखते, वे देखें और जो देखते हैं, वे अंधे हो जाएं.”
40 Bari ni Farisawa ba, wa ba heni wu'a ba wo wayi, na miye, “Ki me ki yarshi?”
वहां खड़े कुछ फ़रीसियों ने इन शब्दों को सुनकर कहा, “तो क्या हम भी अंधे हैं?”
41 Yesu hla bawu, bina yarshi, bina to na, zizan bi tre, kito, naki latre bi riheri.
मसीह येशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अंधे होते तो तुम दोषी न होते किंतु इसलिये कि तुम कहते हो, ‘हम देखते हैं,’ तुम्हारा दोष बना रहता है.

< Yohana 9 >