< Yohana 8 >
1 Yesu hi ni gbunlu Zaitun.
१यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।
2 Ni mbubele a ka ban ye ni hekeli, indji wawu'u ba kaban ye niwu, aye kuson na si tsoro ba.
२और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।
3 Se bi nha ni Farisawa ba nji Iwa wandi ba vu asi tie ngyungyu, u ba yo ni tsutsu mba.
३तब शास्त्रियों और फरीसियों ने एक स्त्री को लाकर जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उसको बीच में खड़ा करके यीशु से कहा,
4 U ba tre niwu, Malan, Iwa yi ba vu ahe ni mi si ti ngyungyu.
४“हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते पकड़ी गई है।
5 Ni du Musa, a tre ki ta bi indji bi ki, Iwu u tre nigen ni tuma?”
५व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पथराव करें; अतः तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?”
6 U ba tre naki ni ndu sa tre ni ndu ba fe ni ikpe wa ani kpa ndema tie meme (Ko latre), u Yesu sontu grji na si nha ni menme ni vren wo.
६उन्होंने उसको परखने के लिये यह बात कही ताकि उस पर दोष लगाने के लिये कोई बात पाएँ, परन्तु यीशु झुककर उँगली से भूमि पर लिखने लगा।
7 U ba kamba na kri ti tutu bubu miyen, wa lukri ni ndide na hla bawu, “Indji ri ni mi biwa ato ana latre na, ka guci ta.
७जब वे उससे पूछते रहे, तो उसने सीधे होकर उनसे कहा, “तुम में जो निष्पाप हो, वही पहले उसको पत्थर मारे।”
8 A la sontu grji na nha ni vren woma.
८और फिर झुककर भूमि पर उँगली से लिखने लगा।
9 Ba wo naki na lu shan rju ni yi yir ri ni ninkon, na ka Yesu don ni grjima, mba Iwa wa ba na yo ni tsutsu mba.
९परन्तु वे यह सुनकर बड़ों से लेकर छोटों तक एक-एक करके निकल गए, और यीशु अकेला रह गया, और स्त्री वहीं बीच में खड़ी रह गई।
10 Yesu lu kir dinde na miyen, “Iwa, bi wa ba nha wu ba he ni tse? Idiori na nhau na?
१०यीशु ने सीधे होकर उससे कहा, “हे नारी, वे कहाँ गए? क्या किसी ने तुझ पर दण्ड की आज्ञा न दी?”
11 Wa hla ba diori, (Ubangiji), “Yesu tre, imeme mina nhawu na, hi na la latre ganna.
११उसने कहा, “हे प्रभु, किसी ने नहीं।” यीशु ने कहा, “मैं भी तुझ पर दण्ड की आज्ञा नहीं देता; जा, और फिर पाप न करना।”
12 Yesu tre niba ganri, andi, “I hi me yi mi kpan u gbungbulu, Indji iwa a hume ana tre ni bwuh na ama ani he ni kpan u re (iviri).”
१२तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अंधकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।”
13 Farisawa ba tre niwu, “U zi tre nitu ikpe wa wuto'a nmitu tume, ana njanji na.
१३फरीसियों ने उससे कहा; “तू अपनी गवाही आप देता है; तेरी गवाही ठीक नहीं।”
14 Yesu sa nibawu na hla, mi ti sheda tu mu me, ahi njanji, mi to iwurji wa mi rji ni wa mi hi'a, biyi kuko bina to wurji wa mi rji'a na, bina to wurji wa mi hi'a na.
१४यीशु ने उनको उत्तर दिया, “यदि मैं अपनी गवाही आप देता हूँ, तो भी मेरी गवाही ठीक है, क्योंकिमैं जानता हूँ, कि मैं कहाँ से आया हूँऔर कहाँ को जाता हूँ? परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आता हूँ या कहाँ को जाता हूँ।
15 Bi tron u son tu, ime na tron to ni diori na.
१५तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।
16 Ko mina tron ni diori me, itron mu mu'a a u njani nitu ana me kankrji mu na, ki he mbu Iti mu wa a ton me.
१६और यदि मैं न्याय करूँ भी, तो मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अकेला नहीं, परन्तु मैं पिता के साथ हूँ, जिसने मुझे भेजा है।
17 Ee, Ana ki ni du wa ba nha mi tre bitsi, andi sheda indji hari a njanji.
१७और तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है; कि दो जनों की गवाही मिलकर ठीक होती है।
18 Ahi me yi mi sheda itu mu, u Itimu iwa a ton me a sheda mu.”
१८एक तो मैं आप अपनी गवाही देता हूँ, और दूसरा पिता मेरी गवाही देता है जिसने मुझे भेजा।”
19 Ba miyen, “Iti me ahe ni tsen?” Yesu hla ni bawu bina tome na, me bika tre Itimu, bina to me, bina to Iti mu'a me.
१९उन्होंने उससे कहा, “तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने उत्तर दिया, “न तुम मुझे जानते हो, न मेरे पिता को, यदि मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते।”
20 A hla tre biyi whirewhir ni bubu wa ba zi kpi wa si tsoro ba tre Rji ni mi hekeli, idiori na vu na nitu iton ma na tsira rina.
२०ये बातें उसने मन्दिर में उपदेश देते हुए भण्डार घर में कहीं, और किसी ने उसे न पकड़ा; क्योंकि उसका समय अब तक नहीं आया था।
21 Na hla bawu bru, mi hi biwa bina to me na, bi kwu ni mi latre bi. bubu wa misi hi'a, bina ya hi na.
२१उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे; जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
22 Yahudawa ba tre, ani wutuma mu, na ni tre iwurji wa mi hi'a bina ya hi na?”
२२इस पर यहूदियों ने कहा, “क्या वह अपने आपको मार डालेगा, जो कहता है, ‘जहाँ मैं जाता हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”
23 Yesu hla bawu biyi bi rji ni meme, u me mi rji ni shu. Bi he ni gbungbulu yi, ime mina rji ni yi ni gbungbulu yi na.
२३उसने उनसे कहा, “तुम नीचे के हो, मैं ऊपर का हूँ; तुम संसार के हो, मैं संसार का नहीं।
24 Iki sa mi hla niyu bi kwu ni mi latre bi. Bitana kpayemmen ni soron bi andi a hi me na, bi kwu ni mi latre bi.
२४इसलिए मैंने तुम से कहा, कि तुम अपने पापों में मरोगे; क्योंकि यदि तुम विश्वास न करोगे कि मैं वही हूँ, तो अपने पापों में मरोगे।”
25 U ba tre niwu, awu nha? “Yesu hla ba wu, ikpe mi hla rji ni mumla.
२५उन्होंने उससे कहा, “तू कौन है?” यीशु ने उनसे कहा, “वही हूँ जो प्रारम्भ से तुम से कहता आया हूँ।
26 Mi he ni kpi gbugbuwu wa mi hla ni yiwu, ni gbi ton ni yiwu ni tuma. Naki me, indji wa a ton ndu, andi u njanji, ikpi wa mi wo niwu'a a baki mi si hla ni gbungbulu ba.”
२६तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना और निर्णय करना है परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है; और जो मैंने उससे सुना है, वही जगत से कहता हूँ।”
27 Bana tona ndi asi tre nitu Iti'a.
२७वे न समझे कि हम से पिता के विषय में कहता है।
28 Yesu tre, bita zu Vren Ndji hi ni shu ri bi to ndi a hi me, ndi mi ti kpi ri ni tumu na. Na wa Iti tsoro me, naki mi si ikpi ni yiwu.
२८तब यीशु ने कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूँ, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे मेरे पिता परमेश्वर ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूँ।
29 Wawu wa a ton me ndu'a, ana ka me don kan grji mu na, ahe ni me nitu kpi wawu wa me ti'a ani kpa soron ma si.”
२९और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूँ, जिससे वह प्रसन्न होता है।”
30 Wa Yesu si hla bi mba, indji gbugbu'u ba kpa yemme ni wu.
३०वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतों ने यीशु पर विश्वास किया।
31 Yesu hla biyi ni Yahudawa biwa ba wo na kpayenmen niwu, “Bi ta kli ni mi tre mu ni njanji, bi almajere mu bi nanji.
३१तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उस पर विश्वास किया था, कहा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।
32 Bi to njanji, u njanji ni kpayi chuwo.”
३२और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”
33 U ba sa niwu, “Ki mir bi grji ba Ibrahim wa kina ti bre hu diori kan na, iwa tre ni genri, ba kpatachuwo?”
३३उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हम तो अब्राहम के वंश से हैं, और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्यों कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?”
34 Yesu hla bawu, “Njani, njanji, mi hla ni yiwu, indji wa ani latre, ahi gran latre.
३४यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।
35 Igran, na son ni ko se ka se na, ata son se ka se. (aiōn )
३५और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है। (aiōn )
36 Naki, ivren nita kpa yi chuwo, u bi nawo wawu.
३६इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।
37 Mi to bi, bi igrji Ibrahim, bi son bi wuma, nitu wa lan tre mu na he ni bubu son ni mi bina.
३७मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम के वंश से हो; तो भी मेरा वचन तुम्हारे हृदय में जगह नहीं पाता, इसलिए तुम मुझे मार डालना चाहते हो।
38 Mi hla ikpe wa mi to ni Ti mu, biyi bi ti ikpe wa bi wo ni ba ti bi'a.
३८मैं वही कहता हूँ, जो अपने पिता के यहाँ देखा है; और तुम वही करते रहते हो जो तुम ने अपने पिता से सुना है।”
39 U ba sa niwu, “Ibrahim mba a timbu, Yesu hla bawu, “Bina mir Ibrahim bina ti ikpe wa Ibrahim a ti'a.
३९उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हमारा पिता तो अब्राहम है।” यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अब्राहम के सन्तान होते, तो अब्राहम के समान काम करते।
40 U, zizan bi son wume, indji wa a hla njani ni yiwu wa a wo rji ni Rji. Ibrahim na ti naki na.
४०परन्तु अब तुम मुझ जैसे मनुष्य को मार डालना चाहते हो, जिसने तुम्हें वह सत्य वचन बताया जो परमेश्वर से सुना, यह तो अब्राहम ने नहीं किया था।
41 Bi ti na Iti mbi, u ba hla niwu, “Bana grji ta ni mi gyugyu na, ki he ni Iti riri, Irji.”
४१तुम अपने पिता के समान काम करते हो” उन्होंने उससे कहा, “हम व्यभिचार से नहीं जन्मे, हमारा एक पिता है अर्थात् परमेश्वर।”
42 Yesu hla bawu, “Irji ana Iti bi bi na son me, u mi rji ni Irji i mi he ni yi zizan, ana ni tumu mi ye na, a wawu yi ton me.
४२यीशु ने उनसे कहा, “यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, तो तुम मुझसे प्रेम रखते; क्योंकि मैं परमेश्वर में से निकलकर आया हूँ; मैं आप से नहीं आया, परन्तु उसी ने मुझे भेजा।
43 Ahi genri sa bina ya to wo tre mu na? e bina wo tre mu na.
४३तुम मेरी बात क्यों नहीं समझते? इसलिए कि मेरा वचन सुन नहीं सकते।
44 Bi u Ti bi, Ibrji, bi son bi hu iza ma Iti bi, ani wu ndi rji ni mumla mu ana kri ni njanji na he ni wuna, anita ni hla ice, asi hla Iti ma (isoron ma) rji ni mu a indji u ce na Iti u ce ngari.
४४तुम अपने पिता शैतान से हो, और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उसमें है ही नहीं; जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन् झूठ का पिता है।
45 Wa mi si hla njanji ni yiwu u bi na kpa yenme ni kpe wa mi si hla na.
४५परन्तु मैं जो सच बोलता हूँ, इसलिए तुम मेरा विश्वास नहीं करते।
46 Ahi nha ni ri mbi a vu me ni latre? Mi ta hla njanji u bi ka na kpayemme na?
४६तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूँ, तो तुम मेरा विश्वास क्यों नहीं करते?
47 Indji wa a u Rji ani wo tre Rji, biyi bina wo tre Irji na, nitu wa bina u Rji na.
४७जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिए नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो।”
48 Yahudawa ba sa niwu, natre, “Kina hla njanji na nitu wa ki hla andi u indji u Samariya ni he ni meme brji?”
४८यह सुन यहूदियों ने उससे कहा, “क्या हम ठीक नहीं कहते, कि तू सामरी है, और तुझ में दुष्टात्मा है?”
49 Yesu sa bawu, “ime mi na he ni Ibrji na, mi to ninkon u Timu, biyi bina to ninkon mu na.”
४९यीशु ने उत्तर दिया, “मुझ में दुष्टात्मा नहीं; परन्तु मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, और तुम मेरा निरादर करते हो।
50 Mina wa to tu mu ti kperi u tu mu na, Indji ri he wa ani wa na ni gbi ton.
५०परन्तु मैं अपनी प्रतिष्ठा नहीं चाहता, हाँ, एक है जो चाहता है, और न्याय करता है।
51 Njanji, njanji, mi hla ni yiwu, indji wa a hu tre mu, ana to kwu na.” (aiōn )
५१मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि यदि कोई व्यक्ति मेरे वचन पर चलेगा, तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु को न देखेगा।” (aiōn )
52 U Yahudawa ba tre, zizan yi ki to u he ni brji. Ibrahim ni ana bawa ba kwu, iwu u tre, indji wa a hu tre me ana to kwu na.' (aiōn )
५२लोगों ने उससे कहा, “अब हमने जान लिया कि तुझ में दुष्टात्मा है: अब्राहम मर गया, और भविष्यद्वक्ता भी मर गए हैं और तू कहता है, ‘यदि कोई मेरे वचन पर चलेगा तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु का स्वाद न चखेगा।’ (aiōn )
53 Ee, u na zan Iti mbu Ibrahim ni ninkon na wa kwu, ka u zan? anabawa me ba kwu, u ban tu ndi u nha?”
५३हमारा पिता अब्राहम तो मर गया, क्या तू उससे बड़ा है? और भविष्यद्वक्ता भी मर गए, तू अपने आपको क्या ठहराता है?”
54 Yesu sa, “Mita ban tumu ti kperi u tu mu, ani u migyen, ahi Iti mu mba ban ti kperi iwa bi tre ahi wawuyi a Irji bi.
५४यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।
55 Bi mebina tou na, ime mi tou, mi ta tre mina tou na, ka mi kati iriri ni yi me, indji u ce, se me, mi to ni ni hu tre ma.
५५और तुम ने तो उसे नहीं जाना: परन्तु मैं उसे जानता हूँ; और यदि कहूँ कि मैं उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्हारे समान झूठा ठहरूँगा: परन्तु मैं उसे जानता, और उसके वचन पर चलता हूँ।
56 Iti bi Ibrahim a gir ni to ivi mu, a tou na gir.”
५६तुम्हारा पिता अब्राहम मेरा दिन देखने की आशा से बहुत मगन था; और उसने देखा, और आनन्द किया।”
57 Yahudawa ba hla niwu, “Una ti hamsi rina, una to Ibrahim?”
५७लोगों ने उससे कहा, “अब तक तू पचास वर्ष का नहीं, फिर भी तूने अब्राहम को देखा है?”
58 Yesu hla bawu, “Njanji, njanji, mi si hla ni yiwu, mi heri, ban grji Ibrahim.
५८यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
59 U ba vu tita ndi ba tau, u Yesu ri tuma, na rju ni mi hekeli'a.
५९तब उन्होंने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया।