< Yohana 3 >
1 igu ri ahi bafarise ba yomi niko dimu a hi tuzan ni mi yahudawa
निकोदेमॉस नामक एक फ़रीसी, जो यहूदियों के प्रधानों में से एक थे,
2 igua lu wa yesu ye ni chu na yo Rabbi ki tohwu u malami wawu tsi ni rji ki toh idiori na toh tie kpe wa wu si tie yinna se orji he niwu
रात के समय मसीह येशु के पास आए और उनसे कहा, “रब्बी, हम जानते हैं कि आप परमेश्वर की ओर से भेजे गए गुरु हैं क्योंकि ये अद्भुत काम, जो आप करते हैं, कोई भी नहीं कर सकता यदि परमेश्वर उसके साथ न हों.”
3 yesu sa niwu njanji njanji indi wa ba na la ngriji a na ana toh iko irjina
इस पर मसीह येशु ने कहा, “मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: बिना नया जन्म प्राप्त किए परमेश्वर के राज्य का अनुभव असंभव है.”
4 nikodemu a miyen bati ni heri na la ngrji indi iwa a ce ye? ana ya kban hi ri ni minen yima ba ka la ngrjina ani iya?
निकोदेमॉस ने उनसे पूछा, “वृद्ध मनुष्य का दोबारा जन्म लेना कैसे संभव है, क्या वह नया जन्म लेने के लिए पुनः अपनी माता के गर्भ में प्रवेश करे?”
5 yesu tre anjaji anjaji indi wa bana la ngrji ni ma mba ruhu na ana ya hiri nitra rjina
मसीह येशु ने स्पष्ट किया, “मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक किसी का जन्म जल और आत्मा से नहीं होता, परमेश्वर के राज्य में उसका प्रवेश असंभव है,
6 ikpe wa ba ngrji ni konkbon kpa ahi kobonkpa iwa ba ngrji ni kon ruhu ahi u ruhu
क्योंकि मानव शरीर में जन्म मात्र शारीरिक जन्म है, जबकि आत्मा से जन्म नया जन्म है.
7 na tie sisir na ni tu wa me hla ni wu a hi gbigbi ndu ba la ngri wu
चकित न हों कि मैंने आपसे यह कहा कि मनुष्य का नया जन्म होना ज़रूरी है.
8 ngyugyu ni fuw hi ni werji a wa a ni son a u ya wo chu ma iwu na toh ka a rjini tsen ka ni hi ni tsen na anaki indi waba ngrji u ni ruhu a
जिस प्रकार वायु जिस ओर चाहती है, उस ओर बहती है. आप उसकी ध्वनि तो सुनते हैं किंतु यह नहीं बता सकते कि वह किस ओर से आती और किस ओर जाती है. आत्मा से पैदा व्यक्ति भी ऐसा ही है.”
9 nikodi mu miyen batie ki ma ni he naki?
निकोदेमॉस ने पूछा, “यह सब कैसे संभव है?”
10 yesu u miyen i wu u malami ni israila u na toh iri kpe yi na?
मसीह येशु ने उत्तर दिया, “इस्राएल के शिक्षक,” होकर भी आप इन बातों को नहीं समझते!
11 njaji njaji mi si hla ni wu kisi tre kpr wa ki toh ni shaida ni yiwu na ki me bina kpa shaida buna
मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: हम वही कहते हैं, जो हम जानते हैं और हम उसी की गवाही देते हैं, जिसे हमने देखा है, किंतु आप हमारी गवाही ग्रहण नहीं करते.
12 mi tie hla niwu ikpe wa ahe ni gbungbolo yi i wuna kpayemen na u tie ni heni kpayemen ni tre wa mi hla niwu u shulu
जब मैं आपसे सांसारिक विषयों की बातें करता हूं, आप मेरा विश्वास नहीं करते तो यदि मैं स्वर्गीय विषयों की बातें करूं तो विश्वास कैसे करेंगे?
13 idiori na hon hi ni shu toh na se wawu wa a grji rji ni shu yea sei vren indi
मनुष्य के पुत्र के अलावा और कोई स्वर्ग नहीं गया क्योंकि वही पहले स्वर्ग से उतरा है.
14 na wa musa a zu wan hi ni shu ni miji na ki me gbigbi ba zu ivren ndi hi shu
जिस प्रकार मोशेह ने बंजर भूमि में सांप को ऊंचा उठाया, उसी प्रकार ज़रूरी है कि मनुष्य का पुत्र भी ऊंचा उठाया जाए.
15 nitu biwa ba no suron ba na kpayememe ni wu ba kana tie memenana son tuntur (aiōnios )
कि हर एक मनुष्य उसमें विश्वास करे और अनंत जीवन प्राप्त करे. (aiōnios )
16 niwa irji a lo suron ni gbungbulua kpukpome na ban ivren ma riri no wa a ka suron ma no wa ka que na kason ni viri hi ni tuntur (aiōnios )
परमेश्वर ने संसार से अपने अपार प्रेम के कारण अपना एकलौता पुत्र बलिदान कर दिया कि हर एक ऐसा व्यक्ति, जो पुत्र में विश्वास करता है, उसका विनाश न हो परंतु वह अनंत जीवन प्राप्त करे. (aiōnios )
17 irji bachi ana ton verri ye ni ndu ye ka gbungbulu a suto na amma ni ndu kpa ba chuwo
क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार पर दोष लगाने के लिए नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए भेजा.
18 indi wa ayo suron ma niwu kana tie meme na u indi wa ana yo suron ma niwuna atie meme ye ni tu wa ana yo suron ma ni mi nde ivren ciriti na
हर एक उस व्यक्ति पर, जो उनमें विश्वास करता है, उस पर कभी दोष नहीं लगाया जाता; जो विश्वास नहीं करता वह दोषी घोषित किया जा चुका है क्योंकि उसने परमेश्वर के एकलौते पुत्र में विश्वास नहीं किया.
19 a ni tu kima ibla tre he ni tu wa ikpan ye ni gbungbulua u ndi ba son bwu zankpan ni tu meme tie mba
अंतिम निर्णय का आधार यह है: ज्योति के संसार में आ जाने पर भी मनुष्यों ने ज्योति की तुलना में अंधकार को प्रिय जाना क्योंकि उनके काम बुरे थे.
20 wawuu indi wa ani tie meme kpe a ni kama ni kpan nda na ni hi ni kpan na don ndu bana toh meme tie mana
कुकर्मों में लीन व्यक्ति ज्योति से घृणा करता और ज्योति में आने से कतराता है कि कहीं उसके काम प्रकट न हो जाएं;
21 sei indi wa ani tie njanji ani ye ni kpan nitu tie ma wa ba toh ni rira me a ndi da ni tie niwu rji
किंतु सच्चा व्यक्ति ज्योति के पास आता है, जिससे यह प्रकट हो जाए कि उसके काम परमेश्वर की ओर से किए गए काम हैं.
22 ni kogon kima yesu ni almajeran ma ba lu hi yanki igbu judea ni ki ason hi ni ton ri niba natie batisma
इसके बाद मसीह येशु और उनके शिष्य यहूदिया प्रदेश में आए, जहां वे उनके साथ रहकर बपतिस्मा देते रहे.
23 yahaya me ni tie batisma ni aino whiwhire ni salim nitu ima he ni ki babran indi baye niwu wani ti batisma
योहन भी यरदन नदी में शालीम नगर के पास एनोन नामक स्थान में बपतिस्मा देते थे क्योंकि वहां जल बहुत मात्रा में था.
24 ba na rigen yo yahaya ni mi tra u tro na
इस समय तक योहन बंदीगृह में नहीं डाले गए थे.
25 u kbonronkpa lude ni mi almajeran yahaya ni indi u yahuda nitu al adun tsarka kewa
एक यहूदी ने योहन के शिष्यों से जल द्वारा शुद्धीकरण की विधि के विषय में स्पष्टीकरण चाहा.
26 ba luhi ni yahaya na tre Rabbi indi wa a he niwu ni gran ne urdun wa u shaidu wu toh asi tie batisma indi wawu ba si hi niwu
शिष्यों ने योहन के पास जाकर उनसे कहा, “रब्बी, देखिए, यरदन पार वह व्यक्ति, जो आपके साथ थे और आप जिनकी गवाही देते रहे हैं, सब लोग उन्हीं के पास जा रहे हैं और वह उन्हें बपतिस्मा भी दे रहे हैं.”
27 yahaya sa ni bawu idiori na ya fe kperina sei ba no rji ni shulu
इस पर योहन ने कहा, “कोई भी तब तक कुछ प्राप्त नहीं कर सकता, जब तक उसे स्वर्ग से न दिया जाए.
28 biyi ni tubi bi to mi hla ni a na imeyin me Almasihuna ba ton me ye guci niwu
तुम स्वयं मेरे गवाह हो कि मैंने कहा था, ‘मैं मसीह नहीं किंतु उनके लिए पहले भेजा गया दूत हूं’
29 iwa sah ahi u lon ma ikpan glon zizan ikpana kri siwowu a si ngir ni wa asi wo lan likona ingir mu a shu mala
वर वही है जिसके साथ वधू है किंतु वर के साथ उसका मित्र उसका शब्द सुन आनंद से अत्यंत प्रफुल्लित होता है. यही है मेरा आनंद, जो अब पूरा हुआ है.
30 a hi gbibbi ni ndu shu babran u me grji ye meme
यह निश्चित है कि वह बढ़ते जाएं और मैं घटता जाऊं.”
31 wawu iwa a rji ni shu a zan indi wawu
जिनका आगमन स्वर्ग से हुआ है वही सबसे बड़ा हैं, जो पृथ्वी से है, वह पृथ्वी का है और पृथ्वी ही से संबंधित विषयों की बातें करता है. वह, जो परमेश्वर से आए हैं, वह सबसे ऊपर हैं.
32 a shaida ikpu iwa awo na toh idiori me tie bre kpa shaida ma
जो उन्होंने देखा और सुना है वह उसी की गवाही देते हैं, फिर भी कोई उनकी गवाही ग्रहण नहीं करता.
33 indi iwa akpa shaida ma a kpayemmen gbigbi irji a njaji
जिन्होंने उनकी गवाही ग्रहण की है, उन्होंने यह साबित किया है कि परमेश्वर सच्चा है.
34 indi wa irji ton a ani tre ni lan u rji ana no ruhu a ni tsara tsara na
वह, जिन्हें परमेश्वर ने भेजा है परमेश्वर के वचनों का प्रचार करते हैं, क्योंकि परमेश्वर उन्हें बिना किसी माप के आत्मा देते हैं.
35 itie kpayemen nl vrena na ka koggen no nriwoma
पिता को पुत्र से प्रेम है और उन्होंने सब कुछ उसके हाथ में सौंप दिया है.
36 indi wa a kpayenmen ni vren a he ni viri son hi ni tuntur indi wa akama ni ivren ana virina ifun irji a he ni tunna (aiōnios )
वह, जो पुत्र में विश्वास करता है, अनंत काल के जीवन में प्रवेश कर चुका है किंतु जो पुत्र को नहीं मानता है, वह अनंत काल का जीवन प्राप्त नहीं करेगा परंतु परमेश्वर का क्रोध उस पर बना रहेगा. (aiōnios )