< Yohana 16 >
1 Mi hla wayi ni yiwu ni ndu yi na kubu za na.
“मैंने तुम पर ये सच्चाई इसलिये प्रकट की कि तुम भरमाए जाने से बचे रहें.
2 Ba ju yi rju ni majanmiyan u iton ni ye, niwa indji ni ta hola yi vu ni to'o (wuya), ani ya ndi wawu si tie ndu Rji.
वे सभागृह से तुमको निकाल देंगे, इतना ही नहीं, वह समय भी आ रहा है जब तुम्हारा हत्यारा अपने कुकर्म को परमेश्वर की सेवा समझेगा.
3 Ba ti naki niwa ba na toh Ti'a ko Me na.
ये कुकर्म वे इसलिये करेंगे कि उन्होंने न तो पिता को जाना है और न मुझे.
4 Mi si hla biyi ni yiwu, inde iton nita ye, waba ti'a, bika ri mren Mi na hla ni yiwu,” Mi na hla kpe biyi ni yiwu ri na rji ni mumla, niwa Mi he niyi.
ये सच्चाई मैंने तुम पर इसलिये प्रकट की है कि जब यह सब होने लगे तो तुम्हें याद आए कि इनके विषय में मैंने तुम्हें पहले से ही सावधान कर दिया था. मैंने ये सब तुम्हें शुरुआत में इसलिये नहीं बताया कि उस समय मैं तुम्हारे साथ था.
5 Zizan yi Mi si hi ni Indji wa a ton me'a, naki me ni mi mbi, ba wa a minye Me, u hi ntsen?
अब मैं अपने भेजनेवाले के पास जा रहा हूं, और तुममें से कोई नहीं पूछ रहा कि, ‘आप कहां जा रहे हैं?’
6 Ni wa Mi hla ikpi biyi ni yiwu, damuwa shu ni yiwu ni sron.
ये सब सुनकर तुम्हारा हृदय शोक से भर गया है.
7 Ime mi si hla njanji mu ni yiwu, abi ni yiwu ni ndu Mi hi kpamu, u Mi ta na hi kpamu na, wawu indji u sisron ana ye ni yi na, u Mi ta hi, u Mi ton ye niyi.
फिर भी सच यह है कि मेरा जाना तुम्हारे लिए लाभदायक है क्योंकि यदि मैं न जाऊं तो वह स्वर्गीय सहायक तुम्हारे पास नहीं आएंगे. यदि मैं जाऊं तो मैं उन्हें तुम्हारे पास भेजूंगा.
8 Ani ta ye, wawu Indji u nji si sron ye ani tsro gbungblu'a meme ti lahtre'a, nitu njanji ni tron me -
वह आकर संसार के सामने पाप, धार्मिकता और न्याय के विषय में दोषों को प्रकाश में लाएंगे:
9 nitu lahtre, nitu wa bana kpa nyeme ni Me na;
पाप के विषय में; क्योंकि वे मुझमें विश्वास नहीं करते;
10 nitu tsatsra, Mi hi ni Ti'a, u bina la tie bre to mena;
धार्मिकता के विषय में; क्योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूं और इसके बाद तुम मुझे न देखोगे;
11 nitu hukunci me niwa ba han hukunci ni ndji u nji gbungblu'a hukunci.
न्याय के विषय में; क्योंकि संसार का हाकिम दोषी ठहराया जा चुका है.
12 Ikpi gbugbuwu ba he wa Mi hla ni yiwu'a, u bina ya to zizan na.
“मुझे तुमसे बहुत कुछ कहना है, परंतु अभी तुम उसे ग्रहण करने के सक्षम नहीं हो.
13 Nitu ki, u Ibrji tsatsra u njanji aye'a, ani nji ni mi njanji wawu, niwa ana tre u tuma kankrji ma na, se ikpe wa awo, ani hla ki, ani hla ni yiwu ikpe wa ani tie.
जब सहायक—सच्चाई का आत्मा—आएंगे, वह सारी सच्चाई में तुम्हारा मार्गदर्शन करेंगे. वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहेंगे, परंतु वही कहेंगे, जो वह सुनते हैं. वह तुम्हारे लिए आनेवाली घटनाओं को उजागर करेंगे.
14 Ani gbre Me san, nitu wa ani ban ikpi wa a u mu na hla ni yiwu.
वही मुझे गौरवान्वित करेंगे क्योंकि वह मुझसे प्राप्त बातों को तुम्हारे सामने प्रकट करेंगे.
15 Ikpe iwa Iti'a ahe ni wu ahi u mu. Nitu ki, Mi hla da ani ban kpi wa a hu mu na hla ni yiwu.
वह सब कुछ, जो पिता का है, मेरा है; इसलिये मैंने यह कहा कि वह मुझसे मिली हुई बातों को तुम पर प्रकट करेंगे.”
16 Ni kogon vi ton, bina tie bre la to Me na, ni kogon vi nton fime ngari, bi la toh me.
“कुछ ही समय में तुम मुझे नहीं देखोगे और कुछ समय बाद तुम मुझे दोबारा देखोगे.”
17 U bari ni mi almajere Ma, ba tre ndi, “Ahi ngyeyi mba Igu yi ni son hla nitawu, 'Ni vi nkpurju nton bina la toh Me na, u ni vi nkpurju nton ngari bi la toh me,' u, 'Nitu wa Mi hi ni Ti'a?'”
इस पर उनके कुछ शिष्य आपस में विचार-विमर्श करने लगे, “उनका इससे क्या मतलब है कि वह हमसे कह रहे हैं, ‘कुछ ही समय में तुम मुझे नहीं देखोगे और कुछ समय बाद तुम मुझे दोबारा देखोगे’ और यह भी, ‘मैं पिता के पास जा रहा हूं’?”
18 Nitu ki ba tre ndi, “Ahi ngyeri wa asi tre'a, 'Ni vi nkpurju nton'a?' Kina to kpw wa asi tre nitu ma na.”
वे एक दूसरे से पूछते रहे, “समझ नहीं आता कि वह क्या कह रहे हैं. क्या है यह कुछ समय बाद जिसके विषय में वह बार-बार कह रहे हैं?”
19 Yesu to ba si son Mye wu, na hla ni bawu ndi, “U bi kma ni mye kpa mbi Mu ikpe wa Mi si son hla andi, “Ni kogon vi nton fime u bina to me na, u ngari ni kogon vi nton fime bi la to Me?'
यह जानते हुए कि वे उनसे कुछ पूछना चाहते हैं, मसीह येशु ने उनसे प्रश्न किया, “क्या तुम इस विषय पर विचार कर रहे हो कि मैंने तुमसे कहा कि कुछ ही समय में तुम मुझे नहीं देखोगे और कुछ समय बाद मुझे दोबारा देखोगे?
20 Njanji, njanji, Mi hla ni yiwu, bi yi ni mren, u gbungblu ni ngyiri, imre mbi ni shu ni yi nyu ni sron, u imre u yi mbi ani ka tie u ngyiri.
मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: तुम रोओगे और विलाप करोगे जबकि संसार आनंद मना रहा होगा. तुम शोकाकुल होगे किंतु तुम्हारा शोक आनंद में बदल जाएगा.
21 Iwa ni to lo ngrji, ni nton wa a si yi nne nitu wa inton u ngrji ye. Inde a ngri vren yo ye, ana la bre rimren ilon Ma ngana, nitu wa a si ngyiri wa ba ngrji indji ni gbungblu'a.
प्रसव के पहले स्त्री शोकित होती है क्योंकि उसका प्रसव पास आ गया है किंतु शिशु के जन्म के बाद संसार में उसके आने के आनंद में वह अपनी पीड़ा भूल जाती है.
22 Zizan mba bi ri mre, Mi la to yi, u sron mbi ni ngyiri, u indrjori na ya ban ngyiri mbi'a rji ni yi na.
इसी प्रकार अभी तुम भी शोकित हो किंतु मैं तुमसे दोबारा मिलूंगा, जिससे तुम्हारा हृदय आनंदित होगा कोई तुमसे तुम्हारा आनंद छीन न लेगा.
23 Chachu ki, bina mye Me kperi na. Njanji, njanji, Mi si hla ni yiwu, ko ngyeri bi bre ni mi Nde Ti'a ni mi Nde Mu ani no yi.
उस दिन तुम मुझसे कोई प्रश्न न करोगे. मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: यदि तुम पिता से कुछ भी मांगोगे, वह तुम्हें मेरे नाम में दे देंगे.
24 Ye zizan me bi na bre kperi nimi nde Mu na. Bika bre, u bi kpa, niwa ingyiri mbi a shu.
अब तक तुमने मेरे नाम में पिता से कुछ भी नहीं मांगा; मांगो और तुम्हें अवश्य प्राप्त होगा कि तुम्हारा आनंद पूरा हो जाए.
25 Mi hla kpi biyi ni yiwu ni mi karin magana, inton ni ye wa Mina la hla kperi ni yiwu na ni mi karin magana na, Mi sran hla ni yiwu ni rira, nitu Ti'a wa ani karin magana.
“इस समय मैंने ये सब बातें तुम्हें कहावतों में बतायी है किंतु समय आ रहा है, जब मैं पिता के विषय में कहावतों में नहीं परंतु साफ़ शब्दों में बताऊंगा.
26 Ni chahu ki, bu tre ni mi nde Mu u Mina hla yiwu ndi Mi tre ni Ti; a nitu mbi na.
उस दिन तुम स्वयं मेरे नाम में पिता से मांगोगे. मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे ही तुम्हारी ओर से पिता से विनती करनी पड़ेगी.
27 Niwa Iti ni son yi kima, niwa bu'a bi son Me, u bi kpa nyeme ndi Mi rji ni Ti'a.
पिता स्वयं तुमसे प्रेम करते हैं क्योंकि तुमने मुझसे प्रेम किया और यह विश्वास किया है कि मैं परमेश्वर से आया हुआ हूं.
28 Mi rji ni Ti'a, ni ri ni gbungblu'a, ye zizan, ngari, Mi bri ni gbungblu'a ni kma ni hi ni Ti.”
हां, मैं—पिता का भेजा हुआ—संसार में आया हूं और अब संसार को छोड़ रहा हूं कि पिता के पास लौट जाऊं.”
29 Almajere Ma ba tre ndi, “To mba, zizan u si tre kpe wheme mba, una ka yiyi na.
तब शिष्य कह उठे, “हां, अब आप कहावतों में नहीं, साफ़ शब्दों में समझा रहे हैं.
30 Zizan ki to u to ko ngyeri, ana wa ndrjori ni la mye na. Ni nakima, ki kpanyeme ndi u rju rji ni Irji.
अब हम समझ गए हैं कि आप सब कुछ जानते हैं और अब किसी को आपसे कोई प्रश्न करने की ज़रूरत नहीं. इसलिये हम विश्वास करते हैं कि आप परमेश्वर की ओर से आए हैं.”
31 Yesu a ka sa ni bawu ndi, “Bi kpa nyeme zizan?
मसीह येशु ने उनसे कहा, “तुम्हें अब विश्वास हो रहा है!”
32 Bika to, inton ni ye, ee, inton ye wa ba vra yi ti nkankan, ko nha ni kma hi ni ko ma, bi ka me don ni grji Mu. Ko nakime Mi na he ni nkrji Mu na, Iti Mu ahe ni Me.
देखो, समय आ रहा है परंतु आ चुका है, जब तुम तितर-बितर हो अपने आप में व्यस्त हो जाओगे और मुझे अकेला छोड़ दोगे; किंतु मैं अकेला नहीं हूं, मेरे पिता मेरे साथ हैं.
33 Mi hla wayi ni yiwu ndi bi he ni me Mu ni fe si sron. Ni gbungblu'a ba ki ti yi je, bika kri gbangban, Mi kpaka ni gbungblu'a.
“मैंने तुमसे ये सब इसलिये कहा है कि तुम्हें मुझमें शांति प्राप्त हो. संसार में तुम्हारे लिए क्लेश ही क्लेश है किंतु आनंदित हो कि मैंने संसार पर विजय प्राप्त की है.”