< Yohana 14 >

1 Na ndu sron mbi tie meme na, bi kpa nyeme ni Rji, kpa nyeme ngame ni Me.
“अपने मन को व्याकुल न होने दो, तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, मुझमें भी विश्वास करो.
2 Ni ko ti mu ahe niko gbugbuwu ani na nakina, mi hla ni yiwu mi hi mla bubu'a tie ni yiwu.
मेरे पिता के यहां अनेक निवास स्थान हैं—यदि न होते तो मैं तुम्हें बता देता. मैं तुम्हारे लिए जगह तैयार करने जा रहा हूं.
3 Mi ta hi ni mla bubu'a tie ni yiowu, mi kma ye ni ye ngari ni ye vu yi hi ni kpa mu, ni ndu iwurji wa mi he'a bi ka he niki me.
वहां जाकर तुम्हारे लिए जगह तैयार करने के बाद मैं तुम्हें अपने साथ ले जाने के लिए फिर आऊंगा कि जहां मैं हूं, तुम भी मेरे साथ वहीं रहो.
4 Bi to gon uhi bubu wa me he'a.”
वह मार्ग तुम जानते हो, जो मेरे ठिकाने तक पहुंचाता है.”
5 Toma hla ni Yesu, Bachi, kina to bubu wa u si hi'a na, kiti niheri ni to nkon'a?
थोमॉस ने उनसे प्रश्न किया, “प्रभु, हम आपका ठिकाना ही नहीं जानते तो उसका मार्ग कैसे जान सकते हैं?”
6 Yesu hla niwu, Ime yi mi nkon ni njanji ni re (ivri), Indrjori na ya hi ni Timu'a na se ka hu ni me.
मसीह येशु ने उत्तर दिया, “मैं ही हूं वह मार्ग, वह सच और वह जीवन, बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं आ सकता.
7 U na to me u na to Timu me, rjizizan hi u to ni shishi me ni to.”
यदि तुम वास्तव में मुझे जानते तो मेरे पिता को भी जानते. अब से तुमने उन्हें जान लिया है और उन्हें देख भी लिया है.”
8 Filibu tre ni Yesu ndi, “Bachi tsro ta Iti'a, ni ndu tsra tawu naki.”
फ़िलिप्पॉस ने मसीह येशु से विनती की, “प्रभु, आप हमें पिता के दर्शन मात्र करा दें, यही हमारे लिए काफ़ी होगा.”
9 Yesu hla niwu, “Mi he ni yi rji lalon mu u bi na to me na Filibu? Indji wa a to me'a a to Iti'a. U tie ni he ri, ni hla ndi, mi tsro yi Iti'a?
“फ़िलिप्पॉस!” मसीह येशु ने कहा, “इतने लंबे समय से मैं तुम्हारे साथ हूं, क्या फिर भी तुम मुझे नहीं जानते? जिसने मुझे देखा है, उसने पिता को भी देख लिया. फिर तुम यह कैसे कह रहे हो, ‘हमें पिता के दर्शन करा दीजिए’?
10 U na kpa nyeme na ndi mi he ni Ti'a u Iti'a he ni me na? Ilan tre bi wa mi si tre ni yi'a mi na si tre ni gbengblen mu na, ahi Iti mu wa ahe ni mi mu'a si tie ndu yi.
क्या तुम यह नहीं मानते कि मैं पिता में हूं और पिता मुझमें? जो वचन मैं तुमसे कहता हूं, वह मैं अपनी ओर से नहीं कहता; मेरे अंदर बसे पिता ही हैं, जो मुझमें होकर अपना काम पूरा कर रहे हैं.
11 Kpa nyenme ndi mi he ni Ti'a, u Iti'a ahe ni me, ko u ka kpanyeme ni indu bimba me.
मेरा विश्वास करो कि मैं पिता में हूं और पिता मुझमें, नहीं तो कामों की गवाही के कारण विश्वास करो.
12 Njanji, njanji, Mi hla ni yiwu, indji wa a kpanyeme ni me ani tie ndu wa Mi tie'a na tie ndu bi rigrama zan bi yi niwa Mi si hi ni Ti Mu.
मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: वह, जो मुझमें विश्वास करता है, वे सारे काम करेगा, जो मैं करता हूं बल्कि इनसे भी अधिक बड़े-बड़े काम करेगा क्योंकि अब मैं पिता के पास जा रहा हूं.
13 Ko ngyeri wa minye ni mi nde mu, mi ti niwu ni ndu Ti'a ndu kpa ninkon ni Vren'a.
मेरे नाम में तुम जो कुछ मांगोगे, मैं उसे पूरा करूंगा जिससे पुत्र में पिता की महिमा हो.
14 U wu ta minye me ko san ngyeri ni mi nde Mu, Mi tie wu.
मेरे नाम में तुम मुझसे कोई भी विनती करो, मैं उसे पूरा करूंगा.
15 U wu ta ni son me, wu hu indu mu,
“यदि तुम्हें मुझसे प्रेम है तो तुम मेरे आदेशों का पालन करोगे.
16 u Mi bre ni Ti'a, mi la no yi si sron ri wa ani son niyi hi tuntru - (aiōn g165)
मैं पिता से विनती करूंगा और वह तुम्हें एक और सहायक देंगे कि वह हमेशा तुम्हारे साथ रहें: (aiōn g165)
17 u Ibrji Tsatsra (Ruhu) u njanji gbungblu'a ana ya kpa na nitu wa a to na, iwu u to, ani son niwu ani he niwu.
सच का आत्मा, जिन्हें संसार ग्रहण नहीं कर सकता क्योंकि संसार न तो उन्हें देखता है और न ही उन्हें जानता है. तुम उन्हें जानते हो क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहते हैं, और वह तुममें रहेंगे.
18 Mi na ka yi don ni kankrji mbi na, Mi kma ye ni yi.
मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोड़ूंगा, मैं तुम्हारे पास लौटकर आऊंगा.
19 A don tsa me yi, ni ndu gbungblu yi na la tie bre to mena, bi yi bi la to me don me mi he, biyi me bi son.
कुछ ही समय शेष है, जब संसार मुझे नहीं देखेगा परंतु तुम मुझे देखोगे. मैं जीवित हूं इसलिये तुम भी जीवित रहोगे.
20 Chachu ki bi to andi Mi he ni Timu, andi bi he ni me, u me mi he ni yi.
उस दिन तुम्हें यह मालूम हो जाएगा कि मैं अपने पिता में हूं, तुम मुझमें हो और मैं तुममें.
21 Indji wa a wo du mu, na hu ba ahi indji wa ani son me, u indji wa ani son me, Iti mu ni son'u ngame, u Me Mi son'u ni tsro tu mu niwu.”
वह, जो मेरे आदेशों को स्वीकार करता और उनका पालन करता है, वही है, जो मुझसे प्रेम करता है. वह, जो मुझसे प्रेम करता है, मेरे पिता का प्रियजन होगा. मैं उससे प्रेम करूंगा और स्वयं को उस पर प्रकट करूंगा.”
22 Yahuda (ana Iskariyoti na) a tre Yesu, “Bachi, ahi ngyeri sa u tsro ta tu me, ana ni gbungblu'a na?”
यहूदाह ने, (जो कारियोतवासी नहीं था), उनसे प्रश्न किया, “प्रभु, ऐसा क्या हो गया कि आप स्वयं को तो हम पर प्रकट करेंगे किंतु संसार पर नहीं?”
23 Yesu sa na hla niwu, indji wa ani son me'a ani hu lantre mu. Iti mu ni son u ki ye niwu ni son baba me.
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यदि कोई व्यक्ति मुझसे प्रेम करता है तो वह मेरी शिक्षा का पालन करेगा; वह मेरे पिता का प्रियजन बनेगा और हम उसके पास आकर उसके साथ निवास करेंगे.
24 Indji wa ana son me na, ana hu tre mu na, itre wa bi wo bana rji-ni me na, ba rji ni Ti wa a ton me'a.
वह, जो मुझसे प्रेम नहीं करता, मेरे वचन का पालन नहीं करता. ये वचन, जो तुम सुन रहे हो, मेरे नहीं, मेरे पिता के हैं, जो मेरे भेजनेवाले हैं.
25 Mi hla ikpi biyi ni yiwu ni wa Mi he ni gbungblu'a, niwa Mi he niyi.
“तुम्हारे साथ रहते हुए मैंने ये सच तुम पर प्रकट कर दिए हैं
26 Se, u si sron ibrji tsatsra (Ruhu) wa Itimu ni ton ye ni mi nde Mu ani tsro yi ko ngyeri na tie ka ko ngyeri ni yiwu.
परंतु सहायक अर्थात् पवित्र आत्मा, जिन्हें पिता मेरे नाम में भेजेंगे, तुम्हें इन सब विषयों की शिक्षा देंगे और जो कुछ मैंने तुमसे कहा है, उसकी याद दिलाएंगे.
27 Mi bri yi ni si sron, ni no yi si sron, Mi na no nawa gbungblu'a ni no'a na, na kpa sron u bi tie meme na, nda na tie sissri na.
तुम्हारे लिए मैं शांति छोड़े जाता हूं; मैं तुम्हें अपनी शांति दे रहा हूं; वैसी नहीं, जैसी संसार देता है. अपने मन को व्याकुल और भयभीत न होने दो.
28 Bi wo Mi hla ni yiwu, Mi hi kpa Mu, ndi Mi la kma ye niyiwu. Inde bi son Me, bi ka ngyiri don Mi hi ni Ti'a, Iti'a a zan na wa Mi he'a.
“मेरी बातें याद रखो: मैं जा रहा हूं और तुम्हारे पास लौट आऊंगा. यदि तुम मुझसे प्रेम करते तो यह जानकर आनंदित होते कि मैं पिता के पास जा रहा हूं, जो मुझसे अधिक महान हैं.
29 Zizan Mi hla ni yiwu ri ni ndu ka ye he (ti) nda ana ye he (ti) u bi ka kpa nyeme.
यह घटित होने से पहले ही मैंने तुम्हें इससे अवगत करा दिया है कि जब यह घटित हो तो तुम विश्वास करो.
30 Mi na la tre babran ni yi na, Ichu wa ani nji gbungblu'a ani ye ana he ni gbengblen ni tu mu na.
अब मैं तुमसे अधिक कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि संसार का राजा आ रहा है. मुझ पर उसका कोई अधिकार नहीं है.
31 Ni ndu gbungblu'a ndu ba to andi Mi son Ti'a, Mi ti na wa Iti'a a yo Me, ki lunde bri bubu yi.
संसार यह समझ ले कि मैं अपने पिता से प्रेम करता हूं. यही कारण है कि मैं उनके सारे आदेशों का पालन करता हूं. “उठो, यहां से चलें.

< Yohana 14 >