< 1 Yohana 5 >
1 Indi wa akpa yiem di yesu a kristi bagrji u rji ni Irji inde di wa a kpayiem ni ti'a naki ani yiem ni vre wa ba grji ni u.
हर एक, जिसका विश्वास यह है कि येशु ही मसीह हैं, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है तथा हर एक जिसे पिता से प्रेम है, उसे उससे भी प्रेम है, जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है.
2 Ahe naki ki toh di ki kpayiem mri Irji inde ki yiem ni Irji di zi tre ma.
परमेश्वर की संतान से हमारे प्रेम की पुष्टि परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम और उनकी आज्ञाओं का पालन करने के द्वारा होती है.
3 Naki wa yi a yiem u'Irji: wa ki yiem ni tre ma kuma itre ma ba na u' di'na.
परमेश्वर के आदेशों का पालन करना ही परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम का प्रमाण है. उनकी आज्ञा बोझिल नहीं हैं,
4 Du ndi wa ba grji rji ni Irji ani zan gbengbenlen gbugbulu. Nakima hi nasara wa a zan gbengbenlen gbugbulu wato jaji bu.
जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर विजयी है. वह विजय, जो संसार पर है, यह है; हमारा विश्वास.
5 Ahi wu han wa a zan gbengbenlen gbugbulu'a? Ahi ndi wa a kpa yeim di yesu a vre Irji.
कौन है वह, जो संसार पर विजयी होता है? क्या वही नहीं, जिसका यह विश्वास है कि मसीह येशु ही परमेश्वर-पुत्र हैं?
6 Wa yi i, hi wa aye ni ma mba yin Yesu kristi aye ni ma ni kangrji na, ama ni ma ba yin.
यह वही हैं, जो जल व लहू के द्वारा प्रकट हुए मसीह येशु. उनका आगमन न केवल जल से परंतु जल तथा लहू से हुआ इसके साक्षी पवित्र आत्मा हैं क्योंकि पवित्र आत्मा ही वह सच हैं
7 A baba tra wa ba kpa yiem:
सच तो यह है कि गवाह तीन हैं:
8 Ni Ruhu ni ma u ni yin. Bi yi tra ba ti yaje jeniya ni kpa mba. Ifiift Greek bi sen ba han kpi didima.
पवित्र आत्मा, जल तथा लहू. ये तीनों एक मत हैं.
9 Inde ki kpa jaji u ndi, jaji u Irji a zan wayi hi testimony u' Irji wa a kpa yeim ni vre ma.
यदि हम मनुष्यों की गवाही स्वीकार कर लेते हैं, परमेश्वर की गवाही तो उससे श्रेष्ठ है क्योंकि यह परमेश्वर की गवाही है, जो उन्होंने अपने पुत्र के विषय में दी है.
10 Du ndi wa a kpayeim ni vre Irji ahei ni testimony ni suron ma indi wa ana kpayeim ni Irji na a kma u'ti ndi u' che don ana kpayeim ni testimony wa Irji no nitu vre ma na.
जो कोई परमेश्वर-पुत्र में विश्वास करता है, उसमें यही गवाही भीतर छिपी है. जिसका विश्वास परमेश्वर में नहीं है, उसने उन्हें झूठा ठहरा दिया है क्योंकि उसने परमेश्वर के अपने पुत्र के विषय में दी गई उस गवाही में विश्वास नहीं किया.
11 Testimony a wa yi, Irji nota son u'tutrun u rei ki hei ni mi vre ma. (aiōnios )
वह साक्ष्य यह है: परमेश्वर ने हमें अनंत जीवन दिया है. यह जीवन उनके पुत्र में बसा है. (aiōnios )
12 Indi wa ahei ni vre'a ahei ni rei. Indi wa ana hei ni vre Irji na ana hei ni rei na.
जिसमें पुत्र का वास है, उसमें जीवन है, जिसमें परमेश्वर का पुत्र नहीं, उसमें जीवन भी नहीं.
13 Mi han kpie bi i ni yu'u du yi toh di bi hei ni rei u' tutrun ni ndi wa kpa yeim ni de vre Irji. (aiōnios )
मैंने तुम्हें यह सब इसलिये लिखा है कि तुम, जो परमेश्वर के पुत्र की प्रधानता में विश्वास करते हो, यह जान लो कि अनंत काल का जीवन तुम्हारा है. (aiōnios )
14 Wa yi hi gbengbenlen wa ki hei ni u, du ikpie wa ki miye wa hei di di ni mere ma ani woh ta.
परमेश्वर के विषय में हमारा विश्वास यह है: जब हम उनकी इच्छा के अनुसार कोई विनती करते हैं, वह उसे सुनते हैं.
15 Naki inde ki toh dani wota ko ahi gye ki miye, ki ka toh di ikpie wa ki miye ki kpa ye.
जब हम यह जानते हैं कि वह हमारी हर एक विनती को सुनते हैं, तब हम यह भी जानते हैं कि उनसे की गई हमारी विनती पूरी हो चुकी है.
16 Inde ndi'a atoh vayi si ti latre wa ana tsra u' que na, wa ka bre Irji ni no rei, me gomace ni bi wa latre mba na kai u que na, Lahtre ri hei wa atsra u que, mina tre di du bre nitu kima na.
यदि कोई साथी विश्वासी को ऐसा पाप करते हुए देखे, जिसका परिणाम मृत्यु न हो, वह उसके लिए प्रार्थना करे और उसके लिए परमेश्वर उन लोगों को जीवन प्रदान करेंगे, जिन्होंने ऐसा पाप किया है, जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है. एक पाप ऐसा है जिसका परिणाम मृत्यु है. इस स्थिति के लिए प्रार्थना करने के लिए मैं नहीं कह रहा.
17 Dukikpie u' meme ma a lahtre na ki lahtre wa ana tsra'u que na.
हर एक अधर्म पाप है किंतु एक पाप ऐसा भी है जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है.
18 Kitoh du ndi wa ba grji'u rji ni Irji ana ti lahtre na. Naki u wa ba grji rji ni Irji gyegyere u bi ibrji na iya da ti u meme na.
हम इस बात से परिचित हैं कि कोई भी, जो परमेश्वर से जन्मा है, पाप करता नहीं रहता परंतु परमेश्वर के पुत्र उसे सुरक्षित रखते हैं तथा वह दुष्ट उसे छू तक नहीं सकता.
19 Ki toh di kita ki rji ni Irji kuma kitoh di gbugbulu wawu ahei ni mi gbengbenlen bi brji.
हम जानते हैं कि हम परमेश्वर से हैं और सारा संसार उस दुष्ट के वश में है.
20 Na ki ki to di ver Rji ye buh shishi ni ta u di wa yi hi jaji, ki hei ni wu wa wu hi hi jaji ni mi ver ma Yesu kristi. Iwayi yi a Rji u jaji u son kibo (tutrun). (aiōnios )
हम इस सच से परिचित हैं कि परमेश्वर के पुत्र आए तथा हमें समझ दी कि हम उन्हें, जो सच हैं, जानें. हम उनमें स्थिर रहते हैं, जो सच हैं अर्थात् उनके पुत्र मसीह येशु. यही वास्तविक परमेश्वर और अनंत काल का जीवन हैं. (aiōnios )
21 Imir na cib hi ni bi birji na
बच्चों, स्वयं को मूर्तियों से बचाए रखो.