< नाहूम 1 >
1 नीनवा के बारे में बार — ए — नबुव्वत। इलकूशी नाहूम की रोया की किताब।
Dette er et utsagn om Ninive - en bok om elkositten Nahums syn.
2 ख़ुदावन्द ग़य्यूर और इन्तक़ाम लेनेवाला ख़ुदा है; हाँ ख़ुदावन्द इन्तक़ाम लेने वाला और क़हहार है; ख़ुदावन्द अपने मुख़ालिफ़ों से इन्तक़ाम लेता है और अपने दुश्मनों के लिए क़हर को क़ायम रखता है।
En nidkjær og hevnende Gud er Herren, en hevner er Herren og full av harme; en hevner er Herren mot sine motstandere og en som gjemmer på vrede mot sine fiender.
3 ख़ुदावन्द क़हर करने में धीमा और क़ुदरत में बढ़कर है, और मुजरिम को हरगिज़ बरी न करेगा। ख़ुदावन्द की राह गिर्दबाद और आँधी में है, और बादल उसके पाँव की गर्द हैं।
Herren er langmodig, men han er stor i kraft, og ustraffet lar han aldri den skyldige være. I hvirvelvind og storm har Herren sin vei, og skyer er støvet under hans føtter.
4 वही समन्दर को डाँटता और सुखा देता है, और सब नदियों को ख़ुश्क कर डालता है; बसन और कर्मिल कुमला जाते हैं, और लुबनान की कोंपलें मुरझा जाती हैं।
Han truer havet og tørker det ut, og alle elvene gjør han tørre; Basan visner og Karmel, og Libanons blomst visner bort.
5 उसके ख़ौफ़ से पहाड़ काँपते और टीले पिघल जाते हैं; उसके सामने ज़मीन हाँ, दुनिया और उसकी सब मा'मूरी थरथराती है।
Fjellene skjelver for ham, og haugene smelter, og jorden hever sig for hans åsyn, jorderike og alle som bor der.
6 किसको उसके क़हर की ताब है? उसके ग़ज़बनाक ग़ुस्से की कौन बर्दाश्त कर सकता है? उसका क़हर आग की तरह नाज़िल होता है वह चट्टानों को तोड़ डालता है।
Hvem holder stand for hans harme, og hvem utholder hans brennende vrede? Hans harme strømmer frem som ild, og fjellene styrter sammen for ham.
7 ख़ुदावन्द भला है और मुसीबत के दिन पनाहगाह है वह अपने भरोसा करने वालों को जानता है।
Herren er god, et vern på trengselens dag, og han kjenner dem som tar sin tilflukt til ham.
8 लेकिन अब वह उसके मकान को बड़े सैलाब से हलाक — ओ — बर्बाद करेगा और तारीकी उसके दुश्मनों को दौड़ायेगी।
Men med en overskyllende flom skal han tilintetgjøre grunnen det står på, og mørket skal forfølge hans fiender.
9 तुम ख़ुदावन्द के ख़िलाफ़ क्या मंसूबा बाँधते हो वह बिल्कुल हलाक कर डालेगा अज़ाब दोबारा न आएगा।
Hvad er det I tenker ut mot Herren? Han skal gjøre ende på eder; trengselen skal ikke komme to ganger.
10 अगरचे वह उलझे हुए काँटों की तरह पेचीदा, और अपनी मय से तर हो तो भी वह सूखे भूसे की तरह बिलकुल जला दिए जायेंगे।
For er de enn så sammenflettet som torner og så fulle som deres fullskap kan gjøre dem, så blir de like fullt aldeles fortært som tørr halm.
11 तुझसे एक ऐसा शख़्स निकला है जो ख़ुदावन्द के ख़िलाफ़ बुरे मंसूबे बाँधता और शरारत की सलाह देता है।
Fra dig gikk det ut en som tenkte ut ondt mot Herren, som la op ugudelige råd.
12 ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि अगरचे वह ज़बरदस्त और बहुत से हों तों भी वह काटे जायेंगे और वह बर्बाद हो जाएगा अगरचे मैंने तुझे दुख दिया तोभी फिर कभी तुझे दुख न दूँगा।
Så sier Herren: Er de enn i full kraft og mange i tall, skal de allikevel bli nedmeiet som de er, og borte er de. Har jeg plaget dig, så vil jeg ikke plage dig mere;
13 और अब मैं उसका जुआ तुझ पर से तोड़ डालूँगा और तेरे बंधनों को टुकड़े — टुकड़े कर दूँगा।
men nu vil jeg bryte det åk han la på dig, og sønderrive dine bånd.
14 लेकिन ख़ुदावन्द ने तेरे बारे में ये हुक्म सादिर फ़रमाया है कि तेरी नसल बाक़ी न रहे मैं तेरे बुतख़ाने से खोदी हुई और ढाली हुई मूरतों को बर्बाद करूँगा, मैं तेरे लिए क़ब्र तैयार करूँगा क्यूँकि तू निकम्मा है
Men om dig byder Herren så: Det skal ikke mere fødes nogen som bærer ditt navn; av din guds hus vil jeg utrydde både utskårne og støpte billeder; jeg vil gjøre i stand en grav for dig, for du er funnet for lett.
15 देख जो ख़ुशख़बरी लाता और सलामती का 'ऐलान करता है उसके पाँव पहाड़ों पर हैं, ऐ यहूदाह अपनी 'ईदें मना और अपनी नज़्रे अदा कर क्यूँकि फिर ख़बीस तेरे बीच से नहीं गुज़रेगा वह साफ़ काट डाला गया है।
Se der på fjellene dens føtter som kommer med godt budskap - som forkynner fred! Hold dine høitider, Juda, opfyll dine løfter! For de ugudelige skal ikke mere trenge inn i ditt land, de er alle utryddet.