< क़ुजा 15 >

1 लेकिन कुछ 'अरसे बाद गेहूँ की फ़सल के मौसम में, समसून बकरी का एक बच्चा लेकर अपनी बीवी के यहाँ गया और कहने लगा, “मैं अपनी बीवी के पास कोठरी में जाऊँगा।” लेकिन उसके बाप ने उसे अन्दर जाने न दिया।
A poslije nekoliko dana, o pšeniènoj žetvi, doðe Samson da pohodi ženu svoju donesavši joj jare, i reèe: idem k ženi svojoj u ložnicu. Ali mu otac njezin ne dade da uðe.
2 और उसके बाप ने कहा, “मुझ को यक़ीनन यह ख़याल हुआ कि तुझे उससे सख़्त नफ़रत हो गई है, इसलिए मैंने उसे तेरे साथी को दे दिया। क्या उसकी छोटी बहन उससे कहीं ख़ूबसूरत नहीं है? इसलिए उसके बदले तू इसी को ले ले।”
Jer reèe otac njezin: ja mišljah zacijelo da ti nije po volji, pa je dadoh drugu tvojemu; nego mlaða sestra njezina nije li ljepša od nje? uzmi nju mjesto one.
3 समसून ने उनसे कहा, “इस बार मैं फ़िलिस्तियों की तरफ़ से, जब मैं उनसे बुराई करूँ बेक़ुसूर ठहरूँगा।”
A Samson im reèe: ja neæu biti kriv Filistejima kad im uèinim zlo.
4 और समसून ने जाकर तीन सौ लोमड़ियाँ पकड़ीं; और मशा'लें ली और दुम से दुम मिलाई, और दो दो दुमों के बीच में एक एक मशा'ल बाँध दी।
I otišavši Samson uhvati trista lisica, i uze luèa, i sveza po dvije za repove, i metnu po jedan luè meðu dva repa,
5 और मशा'लों में आग लगा कर उसने लोमड़ियों को फ़िलिस्तियों के खड़े खेतों में छोड़ दिया, और पूलियों और खड़े खेतों दोनों को, बल्कि ज़ैतून के बाग़ों को भी जला दिया।
Pa zapali luèeve, i pusti u ljetinu Filistejsku, i popali ljetinu požnjevenu i nepožnjevenu, i vinograde i maslinike.
6 तब फ़िलिस्तियों ने कहा, “किसने यह किया है?” लोगों ने बताया कि तिमनती के दामाद समसून ने; इसलिए कि उसने उसकी बीवी छीन कर उस के साथी को दे दी। तब फ़िलिस्तियों ने आकर उस 'औरत को और उसके बाप को आग में जला दिया।
Tada Filisteji rekoše: ko je to uèinio? I odgovoriše: Samson zet Tamnaæaninov, jer mu uze ženu i dade je drugu njegovu. Tada doðoše Filisteji i spališe ognjem nju i oca njezina.
7 समसून ने उनसे कहा कि तुम जो ऐसा काम करते हो, तो ज़रूर ही मैं तुम से बदला लूँगा और इसके बाद बाज़ आऊँगा।
A Samson im reèe: ako ste i uèinili tako, opet æu vam se osvetiti, pa æu se onda okaniti.
8 और उस ने उनको बड़ी ख़ूँरेज़ी के साथ मार मार कर उनका कचूमर कर डाला; और वहाँ से जाकर 'ऐताम की चट्टान की दराड़ में रहने लगा।
I polomi ih ljuto nogama po bedrima: potom otide i nastani se u peæini od stijene Itama.
9 तब फ़िलिस्ती जाकर यहूदाह में ख़ेमाज़न हुए और लही में फैल गए।
Tada izidoše Filisteji i stadoše u oko prema Judi, i raširiše se do Lehije.
10 और यहूदाह के लोगों ने उनसे कहा, “तुम हम पर क्यूँ चढ़ आए हो?” उन्होंने कहा, “हम समसून को बाँधने आए हैं, ताकि जैसा उसने हम से किया हम भी उससे वैसा ही करें।”
A ljudi od Jude rekoše: što ste izašli na nas? I odgovoriše: izašli smo da svežemo Samsona i da mu uèinimo kako je on nama uèinio.
11 तब यहूदाह के तीन हज़ार आदमी ऐताम की चट्टान की दराड़ में उतर गए, और समसून से कहने लगे, “क्या तू नहीं जानता के फ़िलिस्ती हम पर हुक्मरान हैं? इसलिए तूने हम से यह क्या किया है?” उसने उनसे कहा, “जैसा उन्होंने मुझ से किया, मैंने भी उनसे वैसा ही किया।”
Tada izide tri tisuæe ljudi iz Jude k peæini u stijeni Itamu, i rekoše Samsonu: ne znaš li da Filisteji vladaju nad nama? zašto si nam dakle to uèinio? A on im reèe: kako su oni meni uèinili tako ja uèinih njima.
12 उन्होंने उससे कहा, “अब हम आए हैं कि तुझे बाँध कर फ़िलिस्तियों के हवाले कर दें।” समसून ने उनसे कहा, “मुझ से क़सम खाओ के तुम ख़ुद मुझ पर हमला न करोगे।”
Oni mu rekoše: došli smo da te svežemo i predamo u ruke Filistejima. A Samson im reèe: zakunite mi se da neæete vi uložiti na me.
13 उन्होंने उसे जवाब दिया, “नहीं! बल्कि हम तुझे कस कर बाँधेगे और उनके हवाले कर देंगे; लेकिन हम हरगिज़ तुझे जान से न मारेंगे।” फिर उन्होंने उसे दो नई रस्सियों से बाँधा और चट्टान से उसे ऊपर लाए।
Oni mu odgovoriše i rekoše: neæemo; nego æemo te samo svezati i predati u njihove ruke, ali te neæemo pogubiti. I svezaše ga u dva nova uža i odvedoše ga iz stijene.
14 जब वह लही में पहुँचा, तो फ़िलिस्ती उसे देख कर ललकारने लगे। तब ख़ुदावन्द की रूह उस पर ज़ोर से नाज़िल हुई, और उसके बाजु़ओं पर की रस्सियाँ आग से जले हुए सन की तरह हो गई, और उसके बन्धन उसके हाथों पर से उतर गए।
I kad on doðe do Lehije, Filisteji ga sretoše vièuæi od radosti; a duh Gospodnji siðe na nj, i uža na rukama njegovima postaše kao konci izgorjeli od vatre, i spadoše sveze s ruku njegovijeh.
15 और उसे एक गधे के जबड़े की नई हड्डी मिल गई इसलिए उसने हाथ बढ़ा कर उसे उठा लिया, और उससे उसने एक हज़ार आदमियों को मार डाला।
I on naðe èeljust magareæu još sirovu, i pruživ ruku svoju uze je, i pobi njom tisuæu ljudi.
16 फिर समसून ने कहा, “गधे के जबड़े की हड्डी से ढेर के ढेर लग गए, गधे के जबड़े की हड्डी से मैंने एक हज़ार आदमियों को मारा।”
Potom reèe Samson: èeljušæu magareæom jednu gomilu, dvije gomile, èeljušæu magareæom pobih tisuæu ljudi.
17 और जब वह अपनी बात ख़त्म कर चुका, तो उसने जबड़ा अपने हाथ में से फेंक दिया; और उस जगह का नाम रामत लही पड़ गया।
A kad izreèe, baci èeljust iz ruke svoje, i nazva ono mjesto Ramat-Lehija.
18 और उसको बड़ी प्यास लगी, तब उसने ख़ुदावन्द को पुकारा और कहा, “तूने अपने बन्दे के हाथ से ऐसी बड़ी रिहाई बख़्शी। अब क्या मैं प्यास से मरूँ, और नामख़्तूनों के हाथ में पडूँ?”
I bijaše žedan jako, te zavapi ka Gospodu i reèe: ti si uèinio rukom sluge svojega ovo izbavljenje veliko; a sada hoæu li umrijeti od žeði, ili æu pasti u ruke neobrezanima?
19 लेकिन ख़ुदा ने उस गढ़े को जो लही में है चाक कर दिया, और उसमें से पानी निकला; और जब उसने उसे पी लिया तो उसकी जान में जान आई, और वह ताज़ा दम हुआ। इसलिए उस जगह का नाम ऐन हक़्क़ोरे रख्खा गया, वह लही में आज तक है।
Tada Bog rascijepi stijenu u Lehiji, i proteèe voda iz nje, te se napi, i povrati mu se duh i oživje. Zato se prozva onaj izvor En-Akore, koji je u Lehiji do današnjega dana.
20 और वह फ़िलिस्तियों के दिनों में बीस बरस तक इस्राईलियों का क़ाज़ी रहा।
I bi sudija Izrailju za vremena Filistejskoga dvadeset godina.

< क़ुजा 15 >