< अय्यू 18 >

1 तब बिलदद शूखी ने जवाब दिया,
ויען בלדד השחי ויאמר׃
2 तुम कब तक लफ़्ज़ों की जुस्तुजू में रहोगे ग़ौर कर लो फ़िर हम बोलेंगे
עד אנה תשימון קנצי למלין תבינו ואחר נדבר׃
3 हम क्यूँ जानवरों की तरह समझे जाते हैं, और तुम्हारी नज़र में नापाक ठहरे हैं।
מדוע נחשבנו כבהמה נטמינו בעיניכם׃
4 तू जो अपने क़हर में अपने को फाड़ता है तो क्या ज़मीन तेरी वजह से उजड़ जाएगी या चट्टान अपनी जगह से हटा दी जाएगी
טרף נפשו באפו הלמענך תעזב ארץ ויעתק צור ממקמו׃
5 बल्कि शरीर का चराग़ गुल कर दिया जाएगा और उसकी आग का शो'ला बे नूर हो जाएगा
גם אור רשעים ידעך ולא יגה שביב אשו׃
6 रोशनी उसके ख़ेमे में तरीकी हो जाएगी और जो चराग ऊसके उपर है, बुझा दिया जाएगा
אור חשך באהלו ונרו עליו ידעך׃
7 उसकी क़ुव्वत के क़दम छोटे किए जाएँगे और उसी की मसलहत उसे नेचे गिराएगी।
יצרו צעדי אונו ותשליכהו עצתו׃
8 क्यूँकि वह अपने ही पाँव से जाल में फँसता है और फँदों पर चलता है
כי שלח ברשת ברגליו ועל שבכה יתהלך׃
9 दाम उसकी एड़ी को पकड़ेगा, और जाल उसको फँसा लेगा।
יאחז בעקב פח יחזק עליו צמים׃
10 कमन्द उसके लिए ज़मीन में छिपा दी गई है, और फंदा उसके लिए रास्ते में रख्खा गया है।
טמון בארץ חבלו ומלכדתו עלי נתיב׃
11 दहशत नाक चीज़ें हर तरफ़ से उसे डराएँगी, और उसके दर पे होकर उसे भगाएंगी।
סביב בעתהו בלהות והפיצהו לרגליו׃
12 उसका ज़ोर भूक का मारा होगा और आफ़त उसके शामिल — ए — हाल रहेगी।
יהי רעב אנו ואיד נכון לצלעו׃
13 वह उसके जिस्म के आ'ज़ा को खा जाएगी बल्कि मौत का पहलौठा उसके आ'ज़ा को चट कर जाएगी।
יאכל בדי עורו יאכל בדיו בכור מות׃
14 वह अपने ख़ेमे से जिस पर उसको भरोसा है उखाड़ दिया जाएगा, और दहशत के बादशाह के पास पहुंचाया जाएगा।
ינתק מאהלו מבטחו ותצעדהו למלך בלהות׃
15 और वह जो उसका नहीं, उसके ख़ेमे में बसेगा; उसके मकान पर गंधक छितराई जाएगी।
תשכון באהלו מבלי לו יזרה על נוהו גפרית׃
16 नीचे उसकी जड़ें सुखाई जाएँगी, और ऊपर उसकी डाली काटी जाएगी।
מתחת שרשיו יבשו וממעל ימל קצירו׃
17 उसकी यादगार ज़मीन पर से मिट जाएगी, और कूचों' में उसका नाम न होगा।
זכרו אבד מני ארץ ולא שם לו על פני חוץ׃
18 वह रोशनी से अंधेरे में हँका दिया जाएगा, और दुनिया से खदेड़ दिया जाएगा।
יהדפהו מאור אל חשך ומתבל ינדהו׃
19 उसके लोगों में उसका न कोई बेटा होगा न पोता, और जहाँ वह टिका हुआ था, वहाँ कोई उसका बाक़ी न रहेगा।
לא נין לו ולא נכד בעמו ואין שריד במגוריו׃
20 वह जो पीछे आनेवाले हैं, उसके दिन पर हैरान होंगे, जैसे वह जो पहले हुए डर गए थे।
על יומו נשמו אחרנים וקדמנים אחזו שער׃
21 नारास्तों के घर यक़ीनन ऐसे ही हैं, और जो ख़ुदा को नहीं पहचानता उसकी जगह ऐसी ही है।
אך אלה משכנות עול וזה מקום לא ידע אל׃

< अय्यू 18 >