< भजन संहिता 76 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ, आसाप का भजन, गीत परमेश्वर यहूदा में जाना गया है, उसका नाम इस्राएल में महान हुआ है।
למנצח בנגינת מזמור לאסף שיר נודע ביהודה אלהים בישראל גדול שמו׃
2 और उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिय्योन में है।
ויהי בשלם סכו ומעונתו בציון׃
3 वहाँ उसने तीरों को, ढाल, तलवार को और युद्ध के अन्य हथियारों को तोड़ डाला। (सेला)
שמה שבר רשפי קשת מגן וחרב ומלחמה סלה׃
4 हे परमेश्वर, तू तो ज्योतिर्मय है: तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान है।
נאור אתה אדיר מהררי טרף׃
5 दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं; और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।
אשתוללו אבירי לב נמו שנתם ולא מצאו כל אנשי חיל ידיהם׃
6 हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
מגערתך אלהי יעקב נרדם ורכב וסוס׃
7 केवल तू ही भययोग्य है; और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे सामने कौन खड़ा रह सकेगा?
אתה נורא אתה ומי יעמד לפניך מאז אפך׃
8 तूने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है; पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,
משמים השמעת דין ארץ יראה ושקטה׃
9 जब परमेश्वर न्याय करने को, और पृथ्वी के सब नम्र लोगों का उद्धार करने को उठा। (सेला)
בקום למשפט אלהים להושיע כל ענוי ארץ סלה׃
10 १० निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी, और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा।
כי חמת אדם תודך שארית חמת תחגר׃
11 ११ अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो; वह जो भय के योग्य है, उसके आस-पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ।
נדרו ושלמו ליהוה אלהיכם כל סביביו יובילו שי למורא׃
12 १२ वह तो प्रधानों का अभिमान मिटा देगा; वह पृथ्वी के राजाओं को भययोग्य जान पड़ता है।
יבצר רוח נגידים נורא למלכי ארץ׃

< भजन संहिता 76 >