< रोमियों 7 >

1 प्रिय भाई बहिनो, तुम जो व्यवस्था से परिचित हो, क्या तुम्हें यह मालूम नहीं कि किसी भी व्यक्ति पर व्यवस्था की प्रभुता उसी समय तक रहती है जब तक वह जीवित है?
Ta ishato tani wogaa eriza asatas yootays. Wogaa shemipora paxxa diza asa xalala harizayssa inte ereketii?
2 कानूनी तौर पर विवाहित स्त्री अपने पति से उसी समय तक बंधी रहती है जब तक उसका पति जीवित है, किंतु पति की मृत्यु होने पर वह कानूनी रूप से अपने पति से मुक्त हो जाती है.
Issi macashi azina geliko ba azinara wogan iza qachetizay azinay paxxa diza wode gakanaskko. Azinay hayqiko iza machcho gidiza wogape anjjistaysu.
3 यदि अपने पति के जीवित रहते हुए वह किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाती है तो वह व्यभिचारिणी कहलाती है किंतु अपने पति की मृत्यु के बाद वह कानूनी रूप से स्वतंत्र हो जाती है और अन्य पुरुष से विवाह करने पर व्यभिचारिणी नहीं कहलाती.
Gido attin azinay paxxa dishin iza hara azina gelliko laymatasusu geetistaysu. Azinay hayqiko qase hara ura iza gelliko kase azina wogape anjjistadus attin layma getetuku.
4 इसलिये मेरे प्रिय भाई बहिनो, तुम भी मसीह के शरीर के द्वारा व्यवस्था के प्रति मरे हुए हो कि तुम अन्य से जुड़ जाओ—उनसे, जो मरे हुओं में से जीवित किए गए कि परमेश्वर के लिए हमारा जीवन फलदायी हो.
Hessa gishshi ta ishato inteka Yesus Kiristoosa asho baggara wogas hayqidista. Inte hayqope denidida kiristoosa bagga gidin nuni Xoossas ayfe ayfanaskko.
5 जिस समय हम पाप के स्वभाव द्वारा नियंत्रित थे, पाप की लालसाएं, जो व्यवस्था द्वारा उत्तेजित की जाती थी, मृत्यु के फल के लिए हमारे अंगों में सक्रिय थी,
Nagarancha medhetetha shenen nu diza wode hayqo ayfe nu ayfana mala wogay denththethida nagara amoy nu bolla oothides.
6 किंतु अब हम उसके प्रति मरे सरीखे होकर, जिसने हमें बांध रखा था, व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिए गए हैं कि हम व्यवस्था द्वारा स्थापित पुरानी रीति पर नहीं परंतु पवित्र आत्मा द्वारा एक नई रीति में सेवा करने लग जाएं.
Ha7i gidiko kasse nuna waaxi qachida hayqida gishshi wogape wozetidosu. Hesikka kase cega wogan xaafetidayssan gidontta dishe ooratha ayana ogen nuni oothanaskko.
7 तब क्या इससे यह सिद्ध होता है कि व्यवस्था दोषी है? नहीं! बिलकुल नहीं! इसके विपरीत, व्यवस्था के बिना मेरे लिए पाप को पहचानना ही असंभव होता. मुझे लोभ के विषय में ज्ञान ही न होता यदि व्यवस्था यह आज्ञा न देता: लोभ मत करो.
Histin nu ay ginoo? Be hu7es wogay naragaa? muleka gidena. wogaa bagara gidonttako nagaray azakone nu erokoko shin. wogay “amotofa” gonttako amoy azakone tumupe ta erikke.
8 पाप ने ही आज्ञा के माध्यम से अच्छा अवसर मिलने पर मुझमें हर एक प्रकार का लालच उत्पन्‍न कर दिया. यही कारण है कि व्यवस्था के बिना पाप मृत है.
Nagaray qasse wogape kezida azazoy bessida ogen go7ettidi ta gidon dumma dumma iitta amo denithethides. wogay yanappe kasse nagaray hayqithiko.
9 एक समय था जब मैं व्यवस्था से स्वतंत्र अवस्था में जीवित था किंतु जब आज्ञा का आगमन हुआ, पाप जीवित हुआ
wogay baynida kase tani paxxa dayisse shin wogay yiini qase nagaray paxxa gidides. ta gidikko hayqadis.
10 और मेरी मृत्यु हो गई, और वह आज्ञा जिससे मुझे जीवित होना था, मेरी मृत्यु का कारण बनी
He asi ashana qofetida azazoyka hayqo ekii yidaysa eradis.
11 क्योंकि पाप ने, आज्ञा में के अवसर का लाभ उठाते हुए मुझे भटका दिया और इसी के माध्यम से मेरी हत्या भी कर दी.
Nagaray woga baggara bettida gaason go7ettidi tana balethidesine azazon wodhides.
12 इसलिये व्यवस्था पवित्र है और आज्ञा पवित्र, धर्मी और भली है.
Hessa gishshi wogay ba baggara geeshshikko. azazoyka geesh, xiilone loo7okko.
13 तब, क्या वह, जो भला है, मेरे लिए मृत्यु का कारण हो गया? नहीं! बिलकुल नहीं! भलाई के द्वारा पाप ने मुझमें मृत्यु उत्पन्‍न कर दी कि पाप को पाप ही के रूप में प्रदर्शित किया जाए तथा आज्ञा के द्वारा यह बहुत ही पापमय हो जाए.
Gido attin loo7osu hanidaysi taas hayqos gididee? Mulekka gidena. Gido attin nagaray ba nagaratethan eretana mala loo7o gidida hano bagara ta bolla hayqo ehides. Hesikka nagaray azazo baggara kassepe aathi nagara darisides.
14 यह तो हमें मालूम ही है कि व्यवस्था आत्मिक है किंतु मैं हूं शारीरिक—पाप के दासत्व में पूरी तरह बिका हुआ!
Wogay ayana yo gididaysa nu erosu. Ta qasse nagaras aylle mala bayzetida asikko.
15 यह इसलिये कि यह मेरी समझ से हमेशा से परे है कि मैं क्या करता हूं—मैं वह नहीं करता, जो मैं करना चाहता हूं परंतु मैं वही करता हूं, जिससे मुझे घृणा है.
Tani ta oothizayssa erike. Ta oothana koyzayssa ootha erike shin ta ixxiza miishsh oothays.
16 इसलिये यदि मैं वही सब करता हूं, जो मुझे अप्रिय है, तो मैं व्यवस्था से सहमत हूं और स्वीकार करता हूं कि यह सही है.
Ta oothana koyontta miish oothiza gidikko wogay loo7o gididaysa ta marikatays.
17 इसलिये अब ये काम मैं नहीं, मुझमें बसा हुआ पाप करता है.
Hessa oothizay tana gidontta ta gaathan diza nagaray oothees.
18 यह तो मुझे मालूम है कि मुझमें अर्थात् मेरे शरीर में अंदर छिपा हुआ ऐसा कुछ भी नहीं, जो उत्तम हो. अभिलाषा तो मुझमें है किंतु उसका करना मुझसे हो नहीं पाता.
Tanan hesikka nagarancha gidida ta madhetetha gidon ayko loo7o miishshi baynidayssa ta erays. Loo7o oothanasi taas amotethi dees shin polla ootha erikke.
19 वह हित, जिसकी मुझमें अभिलाषा है, मुझसे करते नहीं बनता परंतु हो वह जाता है, जिसे मैं करना नहीं चाहता.
Ta oothizay oothana gaada koyza loo7o ootho giden. Gido attin ta oothana koyontta iitta ootho oothays.
20 तब यदि मैं वह करता हूं, जो मैं करना नहीं चाहता, तब वह मैं नहीं, परंतु मुझमें बसा हुआ पाप ही है, जो यह सब करता है.
Tani oothanas koyonttayssa oothiza gidiko hessa oothizay tana gidontta ta gidon diza nagarakko.
21 यहां मुझे इस सच का अहसास होता है कि जब भी मैं भलाई के लिए उतारू होता हूं, वहां मुझसे बुराई हो जाती है.
Hessa gishshi haysi wogay oothon dizaysi taas gellides. Hessikka tani loo7o oothana koyaysishin tani iitta oothays.
22 मेरा भीतरी मनुष्यत्व तो परमेश्वर की व्यवस्था में प्रसन्‍न है
Tani ta gaathara Xoossa wogan ufa7istays.
23 किंतु मैं अपने शरीर के अंगों में एक दूसरी व्यवस्था देख रहा हूं. यह मेरे मस्तिष्क में मौजूद व्यवस्था के विरुद्ध लड़ती है. इसने मुझे पाप की व्यवस्था का, जो मेरे शरीर के अंगों में मौजूद है, बंदी बना रखा है.
Gido attin ta asatetha gidon oothiza nagara wogay tana qachi oykidi ta qofa wogara oletiza hara wogay ta asatetha gidon oothishin beyays.
24 कैसी दयनीय स्थिति है मेरी! कौन मुझे मेरी इस मृत्यु के शरीर से छुड़ाएगा?
Ta aymala laafa asee! Hayssa hayqosi imettida asatethafe tana ashanay oonee?
25 धन्यवाद हो परमेश्वर का जो हमारे प्रभु येशु मसीह के द्वारा हमें छुड़ाते हैं! एक ओर तो मैं स्वयं अपने मस्तिष्क में परमेश्वर की व्यवस्था का दास हूं किंतु दूसरी ओर अपने शरीर में अपने पाप के स्वभाव का.
Nu Goda Yesus Kiristoosa baggara galatay Xoossas gido. Histinkko tani ta baggara ta qofan Xoossa wogasi aylle gidashe tani Ta medhetetha wogan nagara wogas aylleko.

< रोमियों 7 >