< भजन संहिता 65 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. एक गीत. परमेश्वर, ज़ियोन में आपका स्तवन अपेक्षित है; आपके सामने की गई मन्‍नतें पूर्ण किए जाएंगे.
Kuom jatend wer. Zaburi mar Daudi. Wer. Pak riti e dala mar Sayun, yaye Nyasaye, wabiro rito singruokwa duto.
2 सभी मनुष्य आपके निकट आएंगे, आप जो प्रार्थनाएं सुनकर उनका उत्तर देते हैं.
Yaye in miwinjo lamo, in ema ji duto biro biro iri.
3 मेरे पाप के अपराधों की बहुलता ने मुझे दबा रखा है, हमारे अपराधों पर आपने आवरण डाल दिया है.
Kane richowa turowa, iweyonwa kethowa.
4 धन्य होता है वह पुरुष जिसे आप चुन लेते हैं, कि वह आपके आंगन में आपके सामने में रहे! हम आपके आवास, आपके मंदिर के पवित्र स्थान के उत्कृष्ट पदार्थों से तृप्‍त किए जाएंगे.
Joma iyiero gin joma ogwedhi, jogo ma ikelo machiegni mondo odag e hekalu mari! Gik mabeyo mowuok e odi oromowa chuth, mana gigo moa e hekalu mari maler.
5 आपके प्रत्युत्तर हमें चकित कर देते हैं, ये आपकी धार्मिकता होने का प्रमाण हैं. परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता, पृथ्वी के छोर तक तथा दूर-दूर महासागर तक आप सभी श्रद्धालुओं की आशा हैं.
Idwokowa gi timbe madongo makare, yaye Nyasaye ma Jawarwa, yaye geno mar piny koni gi koni kendo mar nembe man maboyo mogik,
6 आप स्वयं सामर्थ्य से सुसज्जित हैं, आपने ही अपनी सामर्थ्य से पर्वतों की रचना की.
in mane iloso gode gi tekoni iwuon kane imanori gi teko,
7 आप समुद्र की लहरों को, उसके गर्जनों को शांत कर देते हैं, आप राष्ट्रों की हलचल को भी शांत करते हैं.
in mane imiyo nembe olingʼ, wuo mar apaka margi, kod koko mag ogendini.
8 सीमांत देशों के निवासी आपके महाकार्य से घबराए हुए; उदयाचल और अस्ताचल को आप हर्षगान के लिए प्रेरित करते हैं.
Joma odak kuonde maboyo oluoro timbeni miwuoro, imiyo ji werni gimor, kuma okinyi yaworee kendo odhiambo rumoe.
9 आप भूमि का ध्यान रख उसकी सिंचाई का प्रबंध करते हैं; आप उसे अत्यंत उपजाऊ बनाते हैं; परमेश्वर के जल प्रवाह कभी नहीं सूखते. क्योंकि परमेश्वर, आपने यह निर्धारित किया है, कि मनुष्यों के आहार के लिए अन्‍न सदैव उपलब्ध रहे.
Irito piny kendo iolone pi, imiyo obedo momew moromo chuth. Aore mag Nyasaye opongʼ gi pi mamiyo ji bedo gi cham, nimar kamano e kaka ne ichano chon.
10 आप नालियों को आर्द्र बनाए रखते हैं तथा कूटक को वर्षा द्वारा समतल कर देते हैं; वृष्टि से आप इसे कोमल बना देते हैं, आप इसकी उपज को आशीष देते हैं.
Ipuro puothene kendo iloso oparane duto. Imiyo puothene bedo mangʼich, kendo igwedhe gi cham.
11 आप वर्ष को विपुल उपज के द्वारा गौरवान्वित करते हैं, जिससे अन्‍न उत्तम-उत्तम पदार्थ से भंडार परिपूर्ण पाए जाते हैं.
Igwedho higa gi cham mogundho, kendo gechegi mwandu opongʼo.
12 बंजर ज़मीन तक घास से सम्पन्‍न हो जाती है; पहाड़ियां आनंद का स्रोत हो जाती हैं.
Pewe motimo lum mag piny ongoro ngʼich oromo; kendo gode opongʼ gi mor.
13 हरे घास पशुओं से आच्छादित हो जाते हैं; घाटियां उपज से परिपूर्ण हैं; वे उल्‍लसित हो उच्च स्वर में गाने लगती हैं.
Lek duto jamni kwaye ka giwinjo maber kendo holni cham mochiek odhure; gikok gimor kendo giwer.

< भजन संहिता 65 >