< भजन संहिता 135 >
1 याहवेह का स्तवन करो. याहवेह की महिमा का स्तवन करो; तुम, जो याहवेह के सेवक हो, उनका स्तवन करो.
Treño t’Ià. Bangò ty tahina’ Iehovà; mandrengea, ry mpitoro’Iehovà,
2 तुम, जो याहवेह के आवास में सेवारत हो, जो परमेश्वर के आवास के आंगनों में सेवारत हो.
Ry mpijohañe añ’anjomba’Iehovà, an-kiririsan’ anjomban’ Añahareo,
3 याहवेह का स्तवन करो क्योंकि याहवेह धन्य हैं; उनकी महिमा का गुणगान करो, क्योंकि यह सुखद है.
Rengeo, t’Ià, amy te soa t’Iehovà; sabò i tahina’ey ty amy volonahe’ey.
4 याहवेह को यह उपयुक्त लगा, कि वह याकोब को अपना बना लें, इस्राएल को अपनी अमूल्य संपत्ति के लिये चुन लिया है.
Amy te jinobo’ Ià ho am-bata’e t’Iakobe, ho vara’e t’Israele.
5 मैं यह जानता हूं कि याहवेह सर्वश्रेष्ठ हैं, हमारे परमेश्वर समस्त देवताओं से महान हैं.
Fantako te ra’elahy t’Iehovà, le mandikoatse ze atao ‘ndrahare iaby t’i Talè.
6 याहवेह वही करते हैं जो उनकी दृष्टि में उपयुक्त होता है, स्वर्ग में तथा पृथ्वी पर, समुद्रों में तथा उनकी गहराइयों में.
Manao ze satri’e t’Iehovà, an-dindiñe añe naho an-tane atoy, amy riakey vaho an-tsikeokeoke ao.
7 पृथ्वी के छोर से उन्हीं के द्वारा बादल उठाए जाते हैं; वही वृष्टि के साथ बिजलियां उत्पन्न करते हैं तथा अपने भण्डार-गृहों से हवा को प्रवाहित कर देते हैं.
Ampionjone’e hirik’ añ’olon-tane añe ty mika; anoa’e helatse o orañeo vaho akare’e boak’an-driha’e ao ty tioke.
8 उन्होंने मिस्र के पहिलौठों की हत्या की, मनुष्यों तथा पशुओं के पहिलौठों की.
Zinama’e o tañoloñoloña’ i Mitsraimeo, ndra ondaty ndra biby.
9 उन्हीं ने, हे मिस्र, तुम्हारे मध्य अपने आश्चर्य कार्य एवं चमत्कार प्रदर्शित किए, जो फ़रोह और उसके सभी सेवकों के विरुद्ध थे.
Nañiraha’e viloñe naho halatsàñe mb’añivo’areo ao, ihe ‘nio, ry Mitsraime, amy Parò vaho amo mpitoro’e iabio.
10 उन्हीं ने अनेक जनताओं की हत्या की और अनेक शक्तिशाली राजाओं का वध भी किया.
Narotsa’e ty fifeheañe maro, binaibai’e o mpanjaka fanalolahio,
11 अमोरियों के राजा सीहोन का, बाशान के राजा ओग का तथा कनान देश के समस्त राजाओं का.
i Sikone, mpanjaka’ o nte Emoreo, naho i Oge, mpanjaka’ i Basane, vaho o fonga fifeleha’ i Kanàneo;
12 तत्पश्चात उन्होंने इन सब की भूमि निज भाग स्वरूप दे दी, अपनी प्रजा इस्राएल को, निज भाग स्वरूप.
Le natolo’e ho lova ty tane’ iareo, ho lova’ Israele, ondati’eo.
13 याहवेह, सदा के लिए है, आपकी महिमा. आपकी ख्याति, याहवेह, पीढ़ी से पीढ़ी स्थायी रहती है.
Ry Iehovà, tsy modo ty tahina’o, ty fitiahiañ’ azo ry Iehovà, le nainai’e donia.
14 याहवेह अपनी प्रजा को निर्दोष प्रमाणित करेंगे, वह अपने सेवकों पर करुणा प्रदर्शित करेंगे.
Fa homei’ Iehovà to ondati’eo le ho tretreze’e o mpitoro’eo.
15 अन्य जनताओं की प्रतिमाएं मात्र स्वर्ण और चांदी हैं, मनुष्यों की हस्तकृति मात्र.
Volafoty naho volamena o raham-pahasive’ o kilakila ‘ndatioo, ty sata-pità’ ondaty.
16 हां, उनका मुख अवश्य है, किंतु ये बोल नहीं सकती, उनकी आंखें अवश्य हैं, किंतु ये देख नहीं सकतीं.
Ie manam-bava, fe tsy mirehake, ama-maso, fe tsy mahatrea;
17 उनके कान अवश्य हैं, किंतु ये सुन नहीं सकते, और न उनके नाक में श्वास है.
aman-tsofy, fe tsy mahatsanoñe, vaho tsy mahakofòke o vava’iareoo.
18 इनके समान ही हो जाएंगे इनके निर्माता, साथ ही वे सभी, जो इन पर भरोसा करते हैं.
Ho hambañe am’iereo o mpanao iareoo, Eka, ze hene miato am’iereo.
19 इस्राएल वंश, याहवेह का स्तवन करो; अहरोन के वंशजो, याहवेह का स्तवन करो;
Ry anjomba’ Israele, Andriaño t’Iehovà; ry akiba’ i Aharone, andriaño t’Iehovà;
20 लेवी के वंशजो, याहवेह का स्तवन करो; तुम सभी, जिनमें याहवेह के प्रति श्रद्धा है, याहवेह का स्तवन हो.
ry kivoho’ i Levio, andriaño t’Iehovà; ry mpañeveñe am’Iehovà, andriaño t’Iehovà.
21 ज़ियोन से याहवेह का, जो येरूशलेम में निवास करते हैं, स्तवन हो. याहवेह का स्तवन हो.
Andriaño boak’e Tsiône ao t’Iehovà, ry mpimoneñe e Ierosalaimeo. Treño t’Ià.