< लैव्यव्यवस्था 9 >

1 फिर आठवें दिन मोशेह ने अहरोन, उनके पुत्रों और इस्राएल के प्रधानों को बुलाया.
Na osmi dan se je pripetilo, da je Mojzes poklical Arona, njegove sinove in Izraelove starešine.
2 मोशेह ने अहरोन को यह आदेश दिया, “अपने लिए गाय-बैलों से पापबलि के लिए एक निर्दोष बछड़ा और होमबलि के लिए एक निर्दोष मेढ़ा लो, और उन्हें याहवेह को भेंट करो.
Aronu je rekel: »Vzemi si mlado tele za daritev za greh in ovna za žgalno daritev, brez pomanjkljivosti in ju daruj pred Gospodom.
3 उसके बाद तुम इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो, ‘पापबलि के लिए एक बकरा और होमबलि के लिए एक साल का निर्दोष बछड़ा और एक निर्दोष मेमना,
Izraelovim otrokom boš govoril, rekoč: ›Vzemite kozlička od koz za daritev za greh ter tele in jagnje, oba enoletna, brez pomanjkljivosti, za žgalno daritev.
4 मेल बलि के लिए याहवेह के सम्मुख भेंट चढ़ाने के हेतु एक बैल व एक मेढ़ा तथा तेल से सनी हुई अन्‍नबलि लो; क्योंकि आज याहवेह तुम पर प्रकट होंगे.’”
Tudi bikca in ovna za mirovno daritev, da žrtvujete pred Gospodom in jedilno daritev umešano z oljem, kajti danes se vam bo prikazal Gospod.‹«
5 फिर वे उन सब वस्तुओं को मिलनवाले तंबू के सामने ले आए, जिसका आदेश मोशेह ने उन्हें दिया था, और सारी सभा निकट आकर याहवेह के सामने खड़ी हो गई.
Pred šotorsko svetišče skupnosti so privedli to, kar je Mojzes zapovedal, in vsa skupnost se je približala ter stala pred Gospodom.
6 मोशेह ने उन्हें संबोधित किया, “ये हैं वे कार्य, जिन्हें करने का आदेश याहवेह ने तुम्हें दिया है कि याहवेह के प्रताप का तुम पर प्रकाशन हो.”
Mojzes je rekel: »To je stvar, ki jo je Gospod zapovedal, da naj bi jo storili; in prikazala se vam bo Gospodova slava.«
7 इसके बाद मोशेह ने अहरोन को यह आदेश दिया, “वेदी के निकट आ जाओ, और अपनी पापबलि और होमबलि भेंट करो कि तुम स्वयं के लिए और प्रजा के लिए प्रायश्चित पूरा कर सको; इसके बाद प्रजा के लिए बलि अर्पण करो कि उनके लिए प्रायश्चित पूरा कर सको, ठीक जैसा आदेश याहवेह ने दिया है.”
Mojzes je rekel Aronu: »Pojdi k oltarju in daruj svojo daritev za greh in svojo žgalno daritev in opravi spravo zase in za ljudstvo in daruj dar ljudstva in opravi spravo zanje; kakor je zapovedal Gospod.«
8 फिर अहरोन ने वेदी के निकट आकर अपनी पापबलि के लिए निर्धारित उस बछड़े का वध किया.
Aron je torej odšel k oltarju in zaklal tele za daritev za greh, ki je bilo zanj.
9 अहरोन के पुत्रों ने उनके सामने रक्त प्रस्तुत किया और उन्होंने इसमें अपनी उंगली डुबोकर कुछ रक्त वेदी की सींगों पर लगाया और शेष रक्त को वेदी के आधार पर उंडेल दिया.
Aronovi sinovi so k njemu prinesli kri, in svoj prst je pomočil v kri in jo dal na rogove oltarja in kri izlil ob vznožju oltarja.
10 फिर उन्होंने पापबलि के लिए निर्धारित चर्बी, गुर्दे, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को वेदी पर अग्नि में जला दिया, ठीक जैसा आदेश याहवेह ने मोशेह को दिया था.
Toda tolščo, ledvici in opno nad jetri daritve za greh je sežgal na oltarju, kakor je Gospod zapovedal Mojzesu.
11 किंतु उन्होंने खाल और मांस को छावनी के बाहर अग्नि में जला दिया.
Meso in kožo pa je sežgal z ognjem zunaj tabora.
12 इसके बाद उन्होंने होमबलि के पशु का वध किया; अहरोन के पुत्रों ने उन्हें रक्त सौंप दिया और उन्होंने इसे वेदी के चारों ओर छिड़क दिया.
Zaklal je žgalno daritev in Aronovi sinovi so mu podali kri, ki jo je poškropil naokoli nad oltarjem.
13 उन्होंने होमबलि के पशु को टुकड़ों में उसके सिर के साथ अहरोन को सौंप दिया और अहरोन ने उन्हें वेदी पर अग्नि में जलाकर भेंट कर दिया.
Podali so mu žgalno daritev, z njenimi kosi in glavo, in sežgal jih je na oltarju.
14 उन्होंने आंतों और टांगों को भी धो करके उन्हें होमबलि के साथ वेदी पर अग्नि में जलाकर भेंट कर दिया.
Opral je drobovje in noge ter jih sežgal na žgalni daritvi, na oltarju.
15 फिर उन्होंने प्रजा के लिए निर्धारित बलि को प्रस्तुत किया. उन्होंने उस बकरे को लेकर, जो प्रजा के लिए निर्धारित पापबलि के लिए था, इसका वध करके पहले बलि के पशु समान भेंट कर दिया.
Prinesel je dar ljudstva in vzel kozla, ki je bil daritev za greh za ljudstvo in ga zaklal ter ga daroval za greh kakor prvega.
16 उन्होंने होमबलि के पशु को भी प्रस्तुत कर विधि के अनुसार इसे भेंट किया.
Privedel je žgalno daritev in jo daroval glede na določen način.
17 इसके बाद उन्होंने अन्‍नबलि को प्रस्तुत किया, प्रातःकाल की होमबलि के अतिरिक्त उन्होंने इसमें से भी मुट्ठी भर भाग लेकर वेदी पर अग्नि में जलाकर भेंट किया.
Prinesel je jedilno daritev in od nje vzel prgišče in to sežgal na oltarju poleg jutranje žgalne daritve.
18 इसके बाद उन्होंने प्रजा के लिए मेल बलि के लिए निर्धारित बैल और मेढ़े का वध किया, और अहरोन के पुत्रों ने अहरोन को रक्त सौंप दिया, जिसे उन्होंने वेदी के चारों ओर छिड़क दिया.
Za ljudstvo je zaklal tudi bikca in ovna za žrtvovanje mirovnih daritev, Aronovi sinovi pa so mu podali kri, ki jo je poškropil naokoli po oltarju,
19 उन्होंने बैल तथा मेढ़े की चर्बी के भाग, मोटी पूंछ, वह चर्बी जो आंतों को ढकती है, गुर्दे और कलेजे के ऊपर की झिल्ली भी उन्हें सौंप दी,
in tolščo bikca in ovna, tolsti rep in to, kar pokriva drobovje, ledvici in opno nad jetri.
20 उन्होंने चर्बी के भाग को छाती पर रखा और अहरोन ने उन्हें वेदी पर अग्नि में जलाकर भेंट कर दिया.
Tolščo so položili na prsi in tolščo je sežgal na oltarju.
21 किंतु छाती और दायीं जांघ को अहरोन ने लहराने की बलि के रूप याहवेह के सामने प्रस्तुत किया; ठीक जैसा मोशेह ने आदेश दिया था.
Prsi in desno pleče je Aron majal za majalno daritev pred Gospodom; kakor je zapovedal Mojzes.
22 इसके बाद अहरोन ने प्रजा की ओर अपने हाथ उठाकर उनके लिए आशीष वचन बोले और पापबलि, होमबलि और मेल बलि भेंट करने के बाद नीचे उतर आए.
Aron je svojo roko vzdignil proti ljudstvu in jih blagoslovil in prišel dol od darovanja daritve za greh, žgalne daritve in mirovnih daritev.
23 मोशेह और अहरोन मिलनवाले तंबू में चले गए, और जब उन्होंने मिलनवाले तंबू से बाहर आकर प्रजा के लिए आशीष वचन बोले, तो याहवेह का प्रताप सारी प्रजा को दिखाई दिया.
Mojzes in Aron sta odšla v šotorsko svetišče skupnosti in prišla ven ter blagoslovila ljudstvo in Gospodova slava se je prikazala vsemu ljudstvu.
24 तब याहवेह की उपस्थिति की अग्नि ने प्रकट होकर होमबलि और वेदी पर की चर्बी के भागों को भस्म कर दिया. यह देख सारी प्रजा जय जयकार के नारे के साथ भूमि की ओर नतमस्तक हो गई.
Tam je prišel ogenj izpred Gospoda in na oltarju použil žgalno daritev in tolščo. Ko je vse ljudstvo to videlo, so zavpili in padli na svoje obraze.

< लैव्यव्यवस्था 9 >