< न्यायियों 11 >

1 गिलआदवासी यिफ्ताह एक बहादुर योद्धा था; किंतु वह एक वेश्या का पुत्र था. उसके पिता का नाम गिलआद था.
UJeftha umGiliyadi wayelibutho elilamandla. Uyise wayenguGiliyadi; unina wayeyisifebe.
2 गिलआद की पत्नी से भी पुत्र पैदा हुए. जब ये पुत्र बड़े हुए, तब उन्होंने उसे यह कहते हुए घर से निकाल दिया: “तुम तो पराई स्त्री से जन्मे हो, इस कारण हमारे पिता की मीरास में तुम्हारा कोई भाग न होगा.”
UmkaGiliyadi wamzalela amadodana, okwathi esekhulile asexotsha uJeftha. Athi kuye, “Wena akulalifa ozalithola emulini yakwethu ngoba uyindodana yomunye umfazi.”
3 तब यिफ्ताह अपने भाइयों से दूर भागकर तोब देश में रहने लगा. वहां निकम्मे, खराब लोग उसके साथी बनते चले गए, जो उसके साथ साथ रहते थे.
Ngakho uJeftha wabaleka kubafowabo wayahlala elizweni laseThobhi, lapho abuthanelwa khona lixuku lezigebenga zamlandela.
4 कुछ समय बाद अम्मोन वंशजों ने इस्राएलियों से युद्ध छेड़ दिया.
Emva kwalokho, kwathi ama-Amoni esesilwa labako-Israyeli,
5 जब अम्मोन वंशज इस्राएल से युद्ध कर रहे थे, गिलआद के अगुए लोग तोब देश से यिफ्ताह को लेने जा पहुंचे.
abadala baseGiliyadi bahamba bayathatha uJeftha elizweni laseThobhi.
6 उन्होंने यिफ्ताह से विनती की, “आकर हमारे सेनापति का कार्यभार संभाल लो, कि हम अम्मोनियों से युद्ध कर सकें.”
Bathi kuye, “Woza ube ngumlawuli wamabutho ethu ukuze silwe lama-Amoni.”
7 गिलआद के अगुओं को यिफ्ताह ने उत्तर दिया, “क्या आप ही नहीं थे, जिन्होंने घृणा करके मुझे मेरे पिता के घर से बाहर निकाल दिया था? अब, जब आप पर संकट आ पड़ा है, तो आप लोग मेरे पास क्यों आए हैं?”
UJeftha wathi kubo, “Kalingizondanga yini langixotsha endlini kababa na? Kungani lisiza kimi khathesi seliphakathi kohlupho?”
8 गिलआद के अगुओं ने यिफ्ताह को उत्तर दिया, “तुम्हारे पास हमारे लौटने का कारण सिर्फ यह है कि तुम हमारे साथ चलो और अम्मोन वंशजों से युद्ध कर सारे गिलआद वासियों के प्रधान बन जाओ.”
Abadala baseGiliyadi bathi kuye, “Lanxa kunjalo, khathesi sesiphendukela kuwe; hamba lathi ekulweni lama-Amoni, njalo uzakuba yinduna yabo bonke abahlala eGiliyadi.”
9 इस पर यिफ्ताह ने गिलआद के अगुओं से प्रश्न किया, “अर्थात् यदि आप मुझे अम्मोन वंशजों से युद्ध करने के उद्देश्य से वापस ले जाते हैं, और याहवेह उन्हें मेरे अधीन कर देते हैं, तो मैं आपका प्रधान बन जाऊंगा?”
UJeftha waphendula wathi, “Nxa lingabuyela lami ukuyakulwa lama-Amoni uThixo awanikele kimi, ngizakuba yinduna yenu sibili na?”
10 गिलआद के पुरनियों ने यिफ्ताह को उत्तर दिया, “स्वयं याहवेह हमारे बीच गवाह हैं, निश्चय ही हम ठीक वैसा ही करेंगे जैसा तुमने अभी कहा है.”
Abadala baseGiliyadi baphendula bathi, “UThixo ungufakazi wethu; sizakwenza njengoba usitsho impela.”
11 सो यिफ्ताह गिलआद के पुरनियों के साथ चला गया. प्रजाजनों ने उसे अपने ऊपर अधिनायक एवं प्रधान नियुक्त कर दिया. यिफ्ताह ने मिज़पाह में याहवेह के सामने पूरी वाचा दोहरा दी.
Ngakho uJeftha wahamba labadala baseGiliyadi, abantu bamenza waba yinduna lomlawuli wabo. Wawaphinda wonke amazwi akhe phambi kukaThixo eMizipha.
12 यिफ्ताह ने तब अम्मोन वंशजों के राजा को इस संदेश के साथ दूत भेज दिए: “मैंने आपकी ऐसी क्या हानि कर दी है, जिसके निमित्त आप हमारे देश से युद्ध करने आ गए हैं?”
Emva kwalokho uJeftha wathuma izithunywa enkosini yama-Amoni lombuzo othi: “Kuyini osibangisa khona uze uhlasele ilizwe lethu na?”
13 अम्मोन वंशजों के राजा ने यिफ्ताह के दूतों को उत्तर दिया, “मिस्र से निकलकर आते हुए इस्राएल ने आरनोन से लेकर यब्बोक तथा यरदन तक की भूमि पर कब्जा कर लिया था. इसलिये अब सही होगा कि शांतिपूर्वक यह भूमि हमें लौटा दी जाए.”
Inkosi yama-Amoni yaphendula izithunywa zikaJeftha yathi, “Abako-Israyeli sebesukile eGibhithe bathatha ilizwe lami kusukela e-Arinoni kusiya eJabhoki, umango wonke kusiya eJodani. Khathesi libuyiseleni ngokuthula.”
14 यिफ्ताह ने अम्मोन वंशजों के राजा के लिए दोबारा दूत भेजे.
UJeftha wazibuyisela izithunywa enkosini yama-Amoni
15 उन्होंने राजा से यों कहने को आदेश दिया, “यिफ्ताह का संदेश यह है: इस्राएल ने न तो मोआब की भूमि पर कब्जा किया है, और न ही अम्मोन वंशजों की.
esithi, “Nanku okutshiwo nguJeftha: U-Israyeli kazange athathe ilizwe laseMowabi loba ilizwe lama-Amoni.
16 क्योंकि जब इस्राएल मिस्र देश से निकला, वह निर्जन प्रदेश में से लाल सागर पहुंचा और वहां से कादेश को.
Kodwa ekusukeni kwakhe eGibhithe, u-Israyeli wadabula enkangala esiya oLwandle oluBomvu eqonda eKhadeshi.
17 वहां पहुंचकर इस्राएल ने एदोम के राजा के लिए दूतों से यह संदेश भेजा था: ‘कृपा कर हमें आपके देश में से होकर आगे जाने की आज्ञा दीजिए!’ किंतु एदोम के राजा ने इस विनती की ओर तनिक भी ध्यान न दिया. उन्होंने यही विनती मोआब के राजा से भी की, किंतु वह भी इसके लिए राज़ी न हुआ. इस कारण इस्राएल कादेश में ही रुक गया.
U-Israyeli wathuma izithunywa enkosini yase-Edomi esithi, ‘Ake usinike imvumo yokudabula phakathi kwelizwe lakho,’ kodwa inkosi yase-Edomi kayilalelanga. Bathumela lasenkosini yaseMowabi, layo yala. Ngakho u-Israyeli wahlala eKhadeshi.
18 “तब उन्होंने निर्जन प्रदेश में से यात्रा की. इसके लिए उन्हें एदोम और मोआब देशों में प्रवेश न करते हुए, घूमकर आगे बढ़ना पड़ा, और वे मोआब देश के पूर्व में पहुंच गए. उन्होंने आरनोन के दूसरी ओर छावनी डाल दी और मोआब की सीमा में प्रवेश किया ही नहीं. आरनोन मोआब की सीमा पर था.
Emva kwalokho bahamba bedabula phakathi kwenkangala, beceza ilizwe lase-Edomi lelaseMowabi, badlula beseceleni elingasempumalanga kwelizwe laseMowabi, bamisa ngakwelinye icele le-Arinoni. Kabangenanga elizweni laseMowabi, ngoba i-Arinoni yayingumngcele walo.
19 “इसके बाद इस्राएल ने अमोरियों के राजा सीहोन को, जो हेशबोन से शासन कर रहे थे, दूतों द्वारा यह संदेश भेजा, ‘कृपया हमें अपने देश में से होकर हमारे देश में पहुंचने की आज्ञा दीजिए.’
U-Israyeli wasethuma izithunywa kuSihoni inkosi yama-Amori, owayebusa eHeshibhoni, wathi kuye, ‘Akusivumele sidlule phakathi kwelizwe lakho sisiya endaweni yethu.’
20 किंतु सीहोन ने इस्राएल पर भरोसा ही न किया, कि वह उसके देश की सीमा से होकर निकल जाएगा. इस कारण सीहोन ने अपनी सेना तैयार की, यहत्स में छावनी ड़ाल दी और इस्राएल से युद्ध करने लगा.
Kodwa uSihoni kamthembanga u-Israyeli ukuba adlule phakathi kwelizwe lakhe. Wabutha abantu bakhe bonke wamisa eJahazi walwa lo-Israyeli.
21 “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने सीहोन तथा उसकी सारी सेना को इस्राएल के अधीन कर दिया; उन्होंने उन्हें हरा दिया. फलस्वरूप उस देश के निवासी तथा सारे अमोरी देश इस्राएल के अधिकार में आ गए.
Ngakho uThixo, uNkulunkulu ka-Israyeli, wanikela uSihoni labantu bakhe bonke ezandleni zika-Israyeli, wabehlula. U-Israyeli walithatha lonke ilizwe lama-Amori ayehlala kulelolizwe,
22 आरनोन से लेकर यब्बोक तक तथा निर्जन प्रदेश से लेकर यरदन तक का सारा क्षेत्र उनका हो गया.
walithumba lonke elama-Amori kusukela e-Arinoni kusiya eJabhoki lokusuka enkangala kusiya eJodani.
23 “अब आप ही बताइए, जब याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने ही अमोरियों को अपनी प्रजा इस्राएल के सामने से हटा दिया है, क्या आपका इस पर कोई अधिकार रह जाता है?
Njengoba uThixo, uNkulunkulu ka-Israyeli, ewaxotshile ama-Amori phambi kwabantu bakhe u-Israyeli, wena ulelungelo bani lokulithatha na?
24 क्या आप स्वयं उस पर अधिकार नहीं किए हुए हैं, जो आपने अपने देवता खेमोश से पाया है? इसलिये, इसी प्रकार जो जगह याहवेह, हमारे परमेश्वर द्वारा हमारे सामने खाली करवाई गई है, हम उस पर अधिकार बनाए रखेंगे.
Kawuyikuthatha lokho okuphiwa ngunkulunkulu wakho uKhemoshi na? Ngokunjalo, yiloba yikuphi uThixo uNkulunkulu wethu asiphe khona, sizakuthatha.
25 क्या आप ज़ीप्पोर के पुत्र मोआब के राजा बालाक से बढ़कर हैं? क्या उसने कभी भी इस्राएल का सामना करने का साहस किया था अथवा क्या उसने कभी भी इस्राएल से युद्ध किया?
Wena ungcono yini kuloBhalaki indodana kaZiphori, inkosi yaseMowabi? Wake waxabana lo-Israyeli loba walwa laye na?
26 जब इस्राएल तीन सौ वर्षों से हेशबोन और उसके गांवों में, अरोअर तथा उसके गांवों में तथा आरनोन के तटवर्ती नगरों में रहता रहा, आपने उन्हें उसी समय वापस कब्जा करने की कोशिश क्यों नहीं की?
U-Israyeli wahlala eHeshibhoni iminyaka engamakhulu amathathu, e-Aroweri, lasemizaneni eseduzane kanye lakuyo yonke imizi elinganisane le-Arinoni. Kungani ungazihlangulanga lezondawo ngalesosikhathi?
27 इन बातों के प्रकाश में मैंने आपके विरुद्ध कोई पाप नहीं किया है, बल्कि आप ही मुझसे युद्ध करने की भूल कर रहे हैं. याहवेह, जो न्यायाध्यक्ष हैं, वही आज इस्राएल वंशजों तथा अम्मोन वंशजों के बीच न्याय करें.”
Kangikonelanga, kodwa wena wenza okubi kimi ngokungihlasela ngempi. Akuthi uThixo, uMahluleli, ahlulele umbango ngalolosuku phakathi kwabako-Israyeli lama-Amoni.”
28 किंतु अम्मोन वंशजों के राजा ने यिफ्ताह द्वारा भेजे संदेश को न माना.
Kodwa inkosi yama-Amoni kayilinakanga ilizwi eyayilithunyelwe nguJeftha.
29 इसी समय याहवेह का आत्मा यिफ्ताह पर उतरी. वह गिलआद एवं मनश्शेह में से होता हुआ आगे बढ़ा. इसके बाद वह मिज़पाह के गिलआद में से होता हुआ, वह अम्मोन वंशजों के क्षेत्र में जा पहुंचा.
Lapho-ke uMoya kaThixo wehlela kuJeftha. Wadabula eGiliyadi kanye lakoManase, wedlula eMizipha yaseGiliyadi, kuthe esuka lapho waqhubekela kuma-Amoni.
30 यिफ्ताह ने याहवेह के सामने यह शपथ ली, “यदि आप वास्तव में अम्मोन वंशजों को मेरे अधीन कर देंगे,
Njalo uJeftha wafunga isifungo kuThixo wathi, “Unganikela ama-Amoni ezandleni zami,
31 जब मैं अम्मोन वंशजों से सुरक्षित लौट आऊंगा, तब मेरे निवास के द्वारों में से जो कोई मुझसे भेंटकरने बाहर आएगा, वह याहवेह का हो जाएगा-मैं उसे होमबलि के रूप में चढ़ा दूंगा.”
loba kuyini okuphuma emnyango wendlu yami ukuba kungihlangabeze lapho ngibuya nginqobile ngivela kuma-Amoni kuzakuba ngokukaThixo, njalo ngizakunikela njengomnikelo wokutshiswa.”
32 यिफ्ताह ने आगे बढ़कर अम्मोन वंशजों पर हमला कर दिया. याहवेह ने उन्हें उसके अधीन कर दिया.
UJeftha waya ngaphetsheya ukuyakulwa lama-Amoni, njalo uThixo wawanikela ezandleni zakhe.
33 अरोअर से लेकर मिन्‍निथ के प्रवेश तक बीस नगरों में तथा आबेल-केरामिन तक उसने घोर संहार किया. इस प्रकार अम्मोन वंशज, इस्राएल वंशजों के सामने हार गए.
Watshabalalisa imizi engamatshumi amabili kusukela e-Aroweri kusiya eduze leMinithi, kusiyafika e-Abheli-Kheramimi. U-Israyeli wayinqoba kanjalo i-Amoni.
34 जब यिफ्ताह अपने आवास मिज़पाह लौटा, उसने देखा, कि उसकी पुत्री डफ बजाती नाचती हुई उससे भेंटकरने आ रही थी. वह यिफ्ताह की एकलौती संतान थी. उसके अलावा उसके न तो कोई पुत्र था, न कोई पुत्री.
UJeftha esebuyele emzini wakhe eMizipha, ngubani owaphuma wamhlangabeza ngaphandle kwendodakazi yakhe, igida kukhala amagedla! Yayiyiyo yodwa umntanakhe. Ngaphandle kwakhe wayengelandodana loba indodakazi.
35 जैसे ही उसकी नज़र अपनी पुत्री पर पड़ी, उसने अपने वस्त्र फाड़ डाले और कहा, “हाय, मेरी पुत्री! तुमने तो मुझे खत्म ही कर दिया. तुम मेरे शोक का कारण हो गई हो. मैंने याहवेह को वचन दिया है, जिसे मैं मना नहीं कर सकता.”
Kwathi eyibona wadabula izigqoko zakhe wakhala esithi, “Oh! Ndodakazi yami! Usungidabule wangenza ngaba lusizi, ngoba ngifunge isifungo kuThixo engingeke ngisephule.”
36 यह सुन उसकी पुत्री ने यिफ्ताह को उत्तर दिया, “पिताजी, आपने शपथ याहवेह से की है. मेरे साथ आप वही कीजिए, जैसा आपने कहा है; क्योंकि याहवेह ने आपके द्वारा अम्मोन वंशजों, आपके शत्रुओं से बदला लिया है.”
Yona yaphendula yathi, “Baba, wethule ilizwi lakho kuThixo. Kimi yenza njengoba uthembisile, njengoba uThixo esephindisele ezitheni zakho, ama-Amoni.”
37 उसने अपने पिता से यह भी कहा, “जैसा आपने कहा है, मेरे साथ वैसा ही किया जाए; सिर्फ मुझे दो महीने के लिए अकेली छोड़ दिया जाए, कि मैं अपनी सहेलियों के साथ पहाड़ों पर जाकर अपने कुंवारी ही रह जाने के लिए रोऊंगी.”
Wasesithi, “Kodwa ngicela ungivumele kulokhu okukodwa nje. Nginika izinyanga ezimbili ukuba ngizulazule ezintabeni ngilile labangane bami, ngoba angiyikwenda.”
38 “जाओ,” यिफ्ताह ने कहा और उसने दो महीने के लिए अपनी पुत्री को विदा कर दिया. वह चली गई और पहाड़ों पर अपने कुंवारी रह जाने के लिए रोती रही.
Yena wathi, “Ungahamba.” Wayivumela ukuba ihambe okwezinyanga ezimbili. Yona lamantombazana lawo baya ezintabeni balila ngoba yayingasoze yende.
39 दो महीने पूरे होने पर वह लौटी और यिफ्ताह ने उसके विषय में अपनी शपथ पूरी की, किसी पुरुष से उसका संबंध न हुआ था. इस्राएल में इसकी याद में एक प्रथा प्रचलित हो गई:
Emva kwezinyanga ezimbili yabuyela kuyise wasesenza lokho ayekufungile ngayo. Yayiyintombi egcweleyo. Kulokhu yikho okuvela khona umkhuba wama-Israyeli
40 इस्राएली कन्याएं हर साल गिलआदवासी यिफ्ताह की पुत्री की याद में चार दिन विलाप करती हैं.
wokuthi minyaka yonke izintombi zako-Israyeli ziyaphuma okwensuku ezine ukuba zikhumbule indodakazi kaJeftha umGiliyadi.

< न्यायियों 11 >