< यिर्मयाह 30 >
1 वह संदेश जो याहवेह द्वारा येरेमियाह के लिए प्रगट किया गया:
Реч која дође Јеремији од Господа говорећи:
2 “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का आदेश यह है: ‘एक पुस्तक में तुमसे की गई मेरी संपूर्ण बात को लिख लो.
Овако вели Господ Бог Израиљев говорећи: Напиши у књигу све речи које ти говорих.
3 क्योंकि यह देख लेना, ऐसे दिन आ रहे हैं,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘जब मैं अपने लोग इस्राएल तथा यहूदिया की समृद्धि लौटा दूंगा,’ याहवेह की यह वाणी है, ‘मैं उन्हें उस देश में लौटा ले आऊंगा, जो मैंने उनके पूर्वजों को प्रदान किया था और वे उस पर अधिकार कर लेंगे.’”
Јер ево иду дани, говори Господ, кад ћу повратити робље народа свог Израиља и Јуде, говори Господ, и довешћу их натраг у земљу коју сам дао оцима њиховим, и држаће је.
4 इस्राएल एवं यहूदिया से संबंधित याहवेह का वचन यह है:
И ово су речи које рече Господ за Израиља и Јуду.
5 “याहवेह का संदेश यह है: “‘मैंने एक भय की पुकार सुनी है— आतंक की ध्वनि, शांति है ही नहीं.
Јер овако вели Господ: Чусмо вику од препадања, страха, а мира нема.
6 ज्ञात करो, विचार करो: क्या पुरुष के लिए प्रसव संभव है? तब कारण क्या है कि हर एक पुरुष अपने कमर पर हाथ रखे हुए है, प्रसूता के सदृश और उनका मुखमंडल विवर्ण क्यों हो गया है?
Питајте и видите, еда ли мушко рађа? Зашто, дакле, видим где се сваки човек држи рукама својим за бедра своја као породиља и у свих се променила лица и побледела?
7 हाय! क्योंकि भयंकर होगा वह दिन! ऐसा कभी देखा ही नहीं गया. यह याकोब की वेदना का समय होगा, किंतु याकोब इसमें से पार निकल जाएगा.
Јаох! Јер је велик овај дан, није било таквог, и време је муке Јаковљеве, ипак ће се избавити из ње.
8 “‘उस दिन ऐसा होगा,’ यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है, ‘मैं उसकी गर्दन पर पड़ा हुआ जूआ तोड़ डालूंगा तथा उनके बंधन तोड़ डालूंगा; तब इसके बाद अपरिचित आकर उन्हें दास नहीं बनाएंगे.
Јер у тај дан, говори Господ над војскама, сломићу јарам његов с врата твог, и свезе твоје покидаћу; и неће га више туђини нагонити да им служи.
9 तब वे याहवेह अपने परमेश्वर तथा दावीद अपने राजा के अधीन रहेंगे, जिसका मैं उनके लिए उद्भव करूंगा.
Него ће служити Господу Богу свом и Давиду цару свом, ког ћу им подигнути.
10 “‘याकोब, मेरे सेवक, भयभीत न होओ; और इस्राएल, हताश न हो जाओ,’ यह याहवेह का आदेश है. ‘क्योंकि तुम यह देखोगे कि तुम चाहे कितनी भी दूर क्यों न रहो, मैं तुम्हारे वंशजों का उद्धार उनके बंधुआई के देश में से करूंगा. तब याकोब लौट आएगा, वह सुरक्षित रहेगा तथा सुख-शांति की स्थिति में निवास करेगा, कोई भी उसे भयभीत न करेगा.
Ти се дакле не бој, Јакове слуго мој, говори Господ, и не плаши се, Израиљу; јер, ево, ја ћу те избавити из далеке земље, и семе твоје из земље ропства твог, и Јаков ће се вратити и почивати, и биће миран, и нико га неће плашити.
11 क्योंकि मैं तुम्हारे साथ रहूंगा, कि तुम्हें विमुक्त कर दूं,’ यह याहवेह की वाणी है. ‘मैं उन सभी जनताओं का सर्वनाश कर दूंगा, जहां मैंने तुम्हें बिखरा दिया था, किंतु मैं तुम्हें पूर्णतः नष्ट नहीं करूंगा. मैं तुम्हारी न्यायोचित प्रताड़ना अवश्य करूंगा; किसी भी स्थिति में मैं तुम्हें अदण्डित न छोडूंगा.’
Јер сам ја с тобом, говори Господ, да те избавим; и учинићу крај свим народима, међу које сам те расејао, али теби нећу учинити краја, него ћу те покарати с мером, а нећу те оставити са свим без кара.
12 “क्योंकि याहवेह का स्पष्टीकरण यह है: “‘असाध्य है तुम्हारा घाव, तथा गंभीर है तुम्हें लगी हुई चोट.
Јер овако вели Господ: Смртан је полом твој и рана твоја љута.
13 तुम्हारा समर्थन करनेवाला कोई भी नहीं है, न तो तुम्हारे घाव भरेंगे, और न ही तुम्हें स्वास्थ्य पुनः प्राप्त होगा.
Нема никога који би се примио твоје ствари да те лечи, нема лека који би ти помогао.
14 जिन्हें तुमसे प्रेम था, उन्होंने तुम्हें भूलना पसंद कर दिया है; उन्हें तुम्हारी कोई चिंता नहीं. मैंने तुम्हें वह घाव दिया है, जो एक शत्रु ही दे सकता है, एक ऐसा दंड, जो निर्मम शत्रु दिया करता है, क्योंकि घोर है तुम्हारा अपराध तथा असंख्य हैं तुम्हारे पाप.
Сви који те љубе заборавише те, не траже те, јер те ударих ударцем непријатељским, каром жестоким, за мноштво безакоња твог, за силне грехе твоје.
15 अपने घावों पर विलाप क्यों कर रहे हो, तुम्हारी पीड़ा असाध्य है? इसलिये कि तुम्हारी पापिष्ठता जघन्य है तथा असंख्य हैं तुम्हारे पाप. मैंने ही तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार किया है.
Зашто вичеш ради ране своје, смртног бола свог? За мноштво безакоња твог, за силне грехе твоје чиним ти то.
16 “‘इसलिये वे सभी, जो तुम्हें निगल रहे हैं, स्वयं निगल लिए जाएंगे; तुम्हारे सब शत्रु बंधुआई में चले जाएंगे. वे, जो तुम्हें लूट रहे हैं, स्वयं लूट लिए जाएंगे. वे, जो तुम्हें शिकार बना रहे हैं, मैं उन्हें शिकार होने के लिए सौंप दूंगा.
Али сви који те прождиру, прождреће се, и непријатељи твоји свиколики отићи ће у ропство, и који те газе, биће погажени, и све који те плене, даћу их да се оплене.
17 क्योंकि मैं तुम्हारा स्वास्थ्य पुनःस्थापित करूंगा, तथा तुम्हारे घावों को भर दूंगा,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘क्योंकि उन्होंने तुम्हें गृहवंचित घोषित कर दिया है, उन्होंने कहा है, यह ज़ियोन है; उन्हें तुम्हारी कोई चिंता नहीं.’
Јер ћу те исцелити, и ране ћу ти излечити, говори Господ, јер те зваше отераном: Сионом, ког нико не тражи.
18 “यह याहवेह की वाणी है: “‘तुम देखना मैं याकोब के शिविर की समृद्धि को लौटाकर दूंगा, मैं ध्वस्त आवासों के प्रति अनुकम्पा प्रदर्शित करूंगा; उसके खंडहरों पर ही नगर का पुनर्निर्माण होगा, तथा महल अपने यथास्थान पर प्रतिष्ठित किया जाएगा.
Овако вели Господ: Ево, ја ћу повратити из ропства шаторе Јаковљеве и смиловаћу се на станове његове; и град ће се сазидати на месту свом, и двор ће стајати на свој начин.
19 उनसे धन्यवाद तथा हर्षोल्लास का स्वर आता रहेगा. मैं उनकी संख्या में वृद्धि करूंगा, उनकी संख्या कम न होगी; मैं उन्हें सम्मान्य बना दूंगा, वे नगण्य न रहेंगे.
И из њих ће излазити хвале и глас људи веселих, јер ћу их умножити, и неће се умањивати, и узвисићу их, и неће се понизити.
20 उनकी संतान भी पूर्ववत समृद्ध हो जाएगी, मेरे समक्ष सारा राष्ट्र प्रतिष्ठित हो जाएगा; तथा मैं उन्हें दंड दूंगा, जिन्होंने उन पर अत्याचार किया था.
И синови ће његови бити као пре, и збор ће његов бити утврђен преда мном, и походићу све који му чине силу.
21 उन्हीं का अपना स्वजन उनका उच्चाधिकारी हो जाएगा; उन्हीं के मध्य से उनके उच्चाधिकारी का उद्भव होगा. मेरे आमंत्रण पर वह मेरे निकट आएगा अन्यथा कैसे मेरे निकट आकर अपने प्राण को जोखिम में डालेगा?’ यह याहवेह की वाणी है.
И кнез ће њихов бити од њих, и владалац ће њихов излазити исред њих; и даћу му да приступа, и приступаће к мени; јер ко је тај који се усуђује приступити к мени? Говори Господ.
22 ‘तब तुम मेरी प्रजा हो जाओगे, तथा मैं तुम्हारा परमेश्वर.’”
И бићете ми народ, и ја ћу вам бити Бог.
23 देख लो, याहवेह के बवंडर को, उनका कोप क्रोध हो चुका है, यह बवंडर सब कुछ उड़ा ले जाएगा ये बुराइयां सिर पर टूट पड़ेंगी.
Гле, вихор Господњи, гнев, изићи ће, вихор, који не престаје, пашће на главу безбожницима.
24 याहवेह का प्रचंड कोप तब तक अलग न होगा, जब तक वह अपने हृदय की बातों को पूर्ण नहीं कर लेते, जब तक वह इसका निष्पादन नहीं कर लेते. अंतिम दिनों में तुम्हारे समक्ष यह सब स्पष्ट हो जाएगा.
Неће се повратити жестоки гнев Господњи докле не учини и изврши шта је наумио у срцу свом; на послетку ћете разумети то.