< यशायाह 59 >

1 याहवेह का हाथ ऐसा छोटा नहीं हो गया कि उद्धार न कर सकें, न ही वह बहरे हो चुके कि सुन न सकें.
Voici que la main de Yahweh n’est pas trop courte pour sauver, ni son oreille trop dure pour entendre.
2 परंतु तुम्हारे बुरे कामों ने तुम्हारे एवं परमेश्वर के बीच में दूरी बना दी है; उनके मुंह को उन्होंने तुम्हारे ही पापों के कारण छिपा रखा है, कि वह नहीं सुनता.
Mais vos iniquités ont mis une séparation entre vous et votre Dieu; vos péchés lui ont fait cacher sa face, pour qu’il ne vous entende pas.
3 खून से तुम्हारे हाथ तथा अधर्म से तुम्हारी उंगलियां दूषित हो चुकी हैं, तुम्हारे होंठों ने झूठ बोला है. तुम्हारी जीभ दुष्टता की बातें कहती है.
Car vos mains sont souillées de sang, et vos doigts d’iniquité; vos lèvres profèrent le mensonge, votre langue tient des discours pervers.
4 कोई भी धर्म व्यवहार में नहीं लाता; कोई भी सच्चाई से मुकदमा नहीं लड़ता. वे झूठ बोलते हैं और छल पर भरोसा रखते हैं; वे अनिष्ट का गर्भधारण करते हैं तथा पाप को जन्म देते हैं.
Nul ne porte plainte avec justice; nul ne plaide selon la vérité; on s’appuie sur des faussetés et l’on invoque des mensonges, on conçoit le mal, et l’on enfante le crime.
5 वे विषैले सांप के अंडे सेते हैं तथा मकड़ी का जाल बुनते हैं. जो कोई उनके अण्डों का सेवन करता है, उसकी मृत्यु हो जाती है, तथा कुचले अंडे से सांप निकलता है.
Ils couvent des œufs de basilic, et ils tissent des toiles d’araignée; celui qui mange de leurs œufs mourra, et, si l’on en écrase un, il en sortira une vipère.
6 उनके द्वारा बुने गए जाल से वस्त्र नहीं बन सकते; अपनी शिल्पकारी से वे अपने आपको आकार नहीं दे सकते. उनके काम तो अनर्थ ही हैं, उनके हाथ से हिंसा के काम होते हैं.
Leurs tissus ne peuvent servir de vêtement, et on ne peut se couvrir de leur ouvrage; leurs ouvrages sont des ouvrages criminels, une œuvre de violence est dans leurs mains.
7 उनके पैर बुराई करने के लिए दौड़ते हैं; निर्दोष की हत्या करने को तैयार रहते हैं. उनके विचार व्यर्थ होते हैं; उनका मार्ग विनाश एवं उजाड़ से भरा है.
Leurs pieds courent vers le mal, et se hâtent pour verser le sang innocent; leurs pensées sont des pensées de crime; le ravage et la ruine sont sur leur route.
8 शांति का मार्ग वे नहीं जानते; न उनके स्वभाव में न्याय है. उन्होंने अपने मार्ग को टेढ़ा कर रखा है; इस मार्ग में कोई व्यक्ति शांति न पायेगा.
Ils ne connaissent pas le sentier de la paix, et il n’y a pas de droiture dans leurs voies; ils se font des sentiers tortueux: quiconque y marche ne connaît pas la paix.
9 इस कारण न्याय हमसे दूर है, धर्म हम तक नहीं पहुंचता. हम उजियाले की राह देखते हैं, यहां तो अंधकार ही अंधकार भरा है; आशा की खोज में हम अंधकार में आगे बढ़ रहे हैं.
C’est pourquoi le jugement s’est éloigné de nous; et la justice ne nous arrive pas; nous attendons la lumière, et voici l’obscurité; la clarté du jour, et nous marchons dans les ténèbres.
10 हम अंधों के समान दीवार को ही टटोल रहे हैं, दिन में ऐसे लड़खड़ा रहे हैं मानो रात है; जो हृष्ट-पुष्ट हैं उनके बीच हम मृत व्यक्ति समान हैं.
Nous tâtonnons comme des aveugles le long d’un mur; nous tâtonnons comme des gens qui n’ont pas d’yeux; nous trébuchons en plein midi comme au crépuscule; au milieu d’hommes vigoureux, nous sommes semblables à des morts.
11 हम सभी रीछ के समान गुर्राते हैं; तथा कबूतरों के समान विलाप में कराहते हैं. हम न्याय की प्रतीक्षा करते हैं, किंतु न्याय नहीं मिलता; हम छुटकारे की राह देखते हैं, किंतु यह हमसे दूर है.
Nous grondons tous comme des ours; comme des colombes, nous ne cessons de gémir; nous attendons le jugement, et il ne vient pas; le salut, et il reste loin de nous.
12 हमारे अपराध आपके सामने बहुत हो गये हैं, हमारे ही पाप हमारे विरुद्ध गवाही दे रहे हैं: हमारे अपराध हमारे साथ जुड़ गए हैं, हम अपने अधर्म के काम जानते हैं:
Car nos transgressions sont nombreuses devant vous, et nos péchés témoignent contre nous; oui, nos transgressions nous sont présentes, et nous connaissons nos iniquités:
13 हमने याहवेह के विरुद्ध अपराध किया, हमने उन्हें ठुकरा दिया और परमेश्वर के पीछे चलना छोड़ दिया, हम अंधेर और गलत बातें करने लगे, झूठी बातें सोची और कही भी है.
Etre infidèles et renier Yahweh, nous retirer loin de notre Dieu, proférer la violence et la révolte, concevoir et tirer de notre cœur des paroles de mensonge!...
14 न्याय को छोड़ दिया है, तथा धर्म दूर खड़ा हुआ है; क्योंकि सत्य तो मार्ग में गिर गया है, तथा सीधाई प्रवेश नहीं कर पाती है.
Et le droit s’est retiré, et la justice se tient loin de nous; car la vérité trébuche sur la place publique, et la droiture ne peut y avoir accès:
15 हां यह सच है कि सच्चाई नहीं रही, वह जो बुराई से भागता है, वह खुद शिकार हो जाता है. न्याय तथा मुक्ति याहवेह ने देखा तथा उन्हें यह सब अच्छा नहीं लगा क्योंकि कहीं भी सच्चाई और न्याय नहीं रह गया है.
la vérité a disparu, et qui s’éloigne du mal est dépouillé. Yahweh l’a vu, et il déplaît à ses yeux qu’il n’y ait plus de droiture.
16 उसने देखा वहां कोई भी मनुष्य न था, और न कोई मध्यस्थता करनेवाला है; तब उसी के हाथ ने उसका उद्धार किया, तथा उसके धर्म ने उसे स्थिर किया.
Il a vu qu’il n’y avait personne, et il s’est étonné que nul n’intervint. Alors son bras lui est venu en aide, et sa justice a été son soutien.
17 उन्होंने धर्म को कवच समान पहन लिया, उनके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उन्होंने पलटा लेने का वस्त्र पहना तथा उत्साह का वस्त्र बाहर लपेट लिया.
Il a revêtu la justice comme une cuirasse, et il a mis sur sa tête le casque du salut; il a pris pour cotte d’armes la vengeance, et il s’est enveloppé de la jalousie comme d’un manteau.
18 वह उनके कामों के अनुरूप ही, उन्हें प्रतिफल देंगे विरोधियों पर क्रोध तथा शत्रुओं पर बदला देंगे.
Telles les œuvres, telle la rétribution: fureur pour ses adversaires, représailles pour ses ennemis; il usera de représailles contre les îles.
19 तब पश्चिम दिशा से, उन पर याहवेह का भय छा जाएगा, तथा पूर्व दिशा से, उनकी महिमा का भय मानेंगे. जब शत्रु आक्रमण करेंगे तब याहवेह का आत्मा उसके विरुद्ध झंडा खड़ा करेगा.
Et ils craindront le nom de Yahweh depuis l’occident, et sa gloire depuis le soleil levant; car il viendra comme un fleuve resserré, que précipite le souffle de Yahweh.
20 “याकोब वंश में से जो अपराध से मन फिराते हैं, ज़ियोन में एक छुड़ाने वाला आयेगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Il viendra en Rédempteur pour Sion, pour ceux de Jacob qui se convertiront de leurs iniquités, — oracle de Yahweh.
21 “मेरी स्थिति यह है, उनके साथ मेरी वाचा है,” यह याहवेह का संदेश है. “मेरा आत्मा, जो तुम पर आया है, तथा मेरे वे शब्द, जो मैंने तुम्हारे मुंह में डाले; वे तुम्हारे मुंह से अलग न होंगे, न तुम्हारी संतान के मुंह से, न ही तुम्हारी संतान की संतान के मुंह से, यह सदा-सर्वदा के लिए आदेश है.” यह याहवेह की घोषणा है.
Et moi, voici mon alliance avec eux, dit Yahweh: Mon esprit qui est sur toi, et mes paroles que j’ai mises dans ta bouche ne cesseront pas d’être dans ta bouche, et dans la bouche de tes enfants, et dans la bouche des enfants de tes enfants, dit Yahweh, dès maintenant et à jamais.

< यशायाह 59 >