< एज्रा 6 >

1 तब राजा दारयावेश ने एक राजाज्ञा प्रसारित की और अभिलेखागार में खोज की गई जहां बाबेल में मूल्यवान वस्तुएं संग्रहीत की जाती थी.
Tada, po naredbi kralja Darija, uzeše tražiti u Babilonu, u spremištu gdje je bila pismohrana,
2 मेदिया प्रदेश के एकबताना गढ़ में एक चर्मपत्र प्राप्‍त हो गया जिसमें लिखी विषय-वस्तु इस प्रकार थी: स्मारक पत्र:
i nađoše u Ekbatani, tvrđavi u medijskoj pokrajini, svitak s ovom poveljom: “Na spomen.
3 राजा कोरेश के शासन के प्रथम वर्ष में राजा कोरेश ने यह राजाज्ञा प्रसारित की: येरूशलेम में परमेश्वर के भवन को, जहां बलियां अर्पित की जाती हैं, पुनर्निर्मित किया जाए. इसकी नींवों को पूर्ववत ही रखा जाए. इसकी ऊंचाई सत्ताईस मीटर तथा चैड़ाई सत्ताईस मीटर होगी.
Prve godine kraljevanja Kira proglasio je kralj Kir: Dom Božji u Jeruzalemu. Dom neka se sagradi kao mjesto gdje će se prinositi žrtve i gdje će se donositi prinosi za paljenje. Neka bude visok šezdeset lakata i širok šezdeset lakata.
4 इसके लिए विशालकाय शिलाओं के तीन स्तर तथा एक स्तर काठ का होगा इसके लिए आवश्यक धनराशि राजकीय कोष से प्रदान की जाए.
Tri reda neka budu od velikog kamenja, a jedan od drveta. Trošak će se podmiriti iz kraljevskog dvora.
5 इसके अतिरिक्त परमेश्वर के भवन के वे सभी स्वर्ण एवं रजत पात्र जो नबूकदनेज्ज़र द्वारा येरूशलेम भवन से बाबेल लाए गए थे येरूशलेम के इसी भवन में यथास्थान रख दिए जाएं, तुम इन सभी को परमेश्वर के भवन में रख दोगे.
Povrh toga, posuđe zlatno i srebrno iz Doma Božjeg koje Nabukodonozor bijaše uzeo iz svetišta u Jeruzalemu i prenio u Babilon neka se vrati i bude na svome mjestu u svetištu jeruzalemskom i neka se postavi u Domu Božjem.”
6 तब अब नदी के पार के प्रदेश के राज्यपाल तत्तेनाई, शेथर-बोज़नाई तथा तुम्हारे सहकर्मी, नदी के पार के प्रदेशों के अधिकारियों, इस स्थान से दूर रहो!
“Sada, dakle, Tatnaju, satrape s onu stranu Rijeke, Šetar Boznaju i drugovi vaši poslanici s onu stranu Rijeke, udaljite se odatle!
7 परमेश्वर के भवन के कार्य के साथ कोई छेड़-छाड़ न की जाए. यहूदी राज्यपाल तथा यहूदियों के पुरनियों को परमेश्वर के भवन के पुनर्निर्माण का कार्य उसके नियत स्थान पर करने दिया जाए.
Pustite neka taj Dom Božji grade upravitelji i starješine židovske. Dom Božji treba sagraditi na njegovu prvotnom mjestu.
8 इसके अतिरिक्त मैं एक राजाज्ञा प्रसारित कर रहा हूं कि तुम्हें परमेश्वर के भवन के पुनर्निर्माण में संलग्न यहूदियों के पुरनियों से कैसा व्यवहार करना होगा: नदी के पार के प्रदेशों से प्राप्‍त कर में से इन लोगों को राजकीय खजाने से बिना रुके या देर किए धन प्रदान किया जाए.
Evo mojih naredaba o vašem držanju prema starješinama judejskim kako bi se ponovo sagradio taj Dom Božji: od kraljevskog blaga - to jest od danka s onu stranu Rijeke - neka se plaća onim ljudima brižljivo, bez prijekida,
9 उनकी गेहूं, नमक, दाखमधु और तेल की आवश्यकता चाहे जितनी भी हो, स्वर्ग के परमेश्वर के लिए होमबलि अर्पण के निमित्त बछड़े, मेढ़े, मेमने, गेहूं, लवण, द्राक्षारस तथा अभिषेक का तेल जैसा कि येरूशलेम के पुरोहितों का आग्रह है, उन्हें प्रतिदिन बिना चूक प्रदान किया जाता रहे.
i što im bude trebalo za žrtve paljenice Bogu neba: junaca, ovnova i jaganjaca, i pšenice, soli, vina i ulja, neka im se redovito daje svakoga dana, prema uputama svećenika u Jeruzalemu.
10 कि वे स्वर्ग के परमेश्वर को बलिदान अर्पित करते हुए राजा एवं उसके पुत्रों के जीवन के लिए प्रार्थना कर सकें.
Neka prinose žrtve na ugodan miris Bogu neba, neka mole za život kralja i njegovih sinova.
11 मैं यह राजाज्ञा भी प्रसारित कर रहा हूं: यदि कोई व्यक्ति इस राजाज्ञा का उल्लंघन करेगा, उसके घर से काठ की बल्ली खींची जाएगी, उसे इस पर मृत्यु दंड दिया जाएगा, तथा इसके कारण उसके आवास को कूड़े का ढेर बना दिया जाएगा.
Naređujem osim toga: tko god prekrši ovu naredbu, neka mu se izvadi greda iz kuće pa neka na njoj bude pogubljen, a kuća da mu zato postane bunište.
12 वह परमेश्वर, जिन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को वहां बनाकर रखा है, ऐसे किसी भी राजा या प्रजा को गिरा दें, जो इस राजाज्ञा को इसलिये टालने का प्रयास करता है कि येरूशलेम में परमेश्वर के इस आवास को नाश किया जा सके. मैं दारयावेश हूं, जिसने यह राजाज्ञा प्रसारित की है. इसका वस्तुतः पालन पूर्ण सावधानी से किया जाए!
I Bog, koji je ondje nastanio svoje Ime, neka obori svakog kralja i narod koji bi se drznuo da prekrši moju naredbu i sruši Dom Božji u Jeruzalemu! Ja, Darije, izdao sam ovu zapovijed. Neka se točno vrši!”
13 उस नदी के पार के प्रदेश के राज्यपाल तत्तेनाई, शेथर-बोज़नाई तथा उनके सहकर्मियों ने पूर्ण सावधानी में इस आदेश का पालन किया, जैसा जैसा राजा दारयावेश का आदेश था.
Tada Tatnaj, satrap s onu stranu Rijeke, Šetar Boznaj i njihovi drugovi učiniše onako kako je zapovjedio kralj Darije.
14 यहूदियों के पुरनियों ने भविष्यद्वक्ता हाग्गय तथा इद्दो के पुत्र ज़करयाह की भविष्यवाणी के अनुरूप यह निर्माण पूरा करने में सफलता हासिल की. इस निर्माण का पूर्ण होना इस्राएल के परमेश्वर के आदेश तथा फारस के राजा कोरेश, दारयावेश तथा अर्तहषस्ता की राजाज्ञा के अनुसार हुआ.
A židovske su starješine nastavile uspješno graditi po nadahnuću proroka Hagaja i Zaharije, sina Adonova. Dovršili su gradnju po naredbi Boga Izraelova i po naredbi Kira i Darija i Artakserksa, kralja perzijskoga.
15 भवन पुनर्निर्माण का यह कार्य अदर माह की तीसरी तिथि पर पूर्ण हुआ. यह राजा दारयावेश के शासन का छठा वर्ष था.
Hram je zavšen dvadeset i trećeg dana mjeseca Adara. Bilo je to šeste godine vladavine kralja Darija.
16 इस्राएल वंशज, पुरोहित, लेवी तथा शेष रहनेवालों ने बड़े ही आनंदपूर्वक परमेश्वर के भवन के अर्पण के उत्सव को मनाया.
Izraelci - svećenici, leviti i ostatak povratnika iz sužanjstva - radosno posvetiše taj Dom Božji.
17 परमेश्वर के इस भवन के अर्पण-उत्सव में उन्होंने 100 बछड़े, 200 मेढ़े, 400 मेमने अर्पित किए तथा इस्राएल के निमित्त पापबलि करके 12 बकरे इस्राएल के बारह गोत्रों के अनुसार अर्पित किए.
Žrtvovaše za posvećenje Doma Božjega stotinu junaca, dvije stotine ovnova, četiri stotine janjaca i, kao žrtvu za grijehe svega Izraela, dvanaest jaraca - prema broju plemena Izraelovih.
18 तब उन्होंने अपने-अपने विभागों के लिए पुरोहित तथा क्रम के अनुसार लेवी भी येरूशलेम में परमेश्वर की सेवा के लिए नियुक्त कर दिए—जैसा कि मोशेह लिखित विधान में निर्दिष्ट है.
Zatim postaviše svećenike po njihovim redovima i levite po njihovim razredima za službu Domu Božjem u Jeruzalemu, kako je propisano u knjizi Mojsijevoj.
19 वे जो रहनेवाले थे, उन्होंने प्रथम माह के चौदहवें दिन फ़सह उत्सव को मनाया.
Povratnici iz sužanjstva slavili su Pashu četrnaestog dana prvoga mjeseca.
20 क्योंकि पुरोहितों एवं लेवियों ने साथ ही अपने को पवित्र कर लिया था. वे सभी अब संस्कार के अनुसार शुद्ध किए गये थे. तब उन्होंने सभी रहनेवालों के लिए फ़सह मेमना वध किया सहपुरोहितों के लिए तथा स्वयं अपने लिए.
Svi su se leviti, kao jedan čovjek, očistili: svi su bili čisti; žrtvovali su pashu za sve povratnike iz ropstva, za svoju braću svećenike i za sebe.
21 इस्राएल वंशज, जो निर्वासन से लौट आए थे तथा वे सभी, जिन्होंने स्वयं को उस देश की अशुद्धताओं से अलग कर लिया था, उनके साथ हो गए थे, कि वे याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की खोज करें; इन्होंने फ़सह के भोज का सेवन किया.
Blagovali su pashu Izraelci koji su se vratili iz ropstva i svi oni koji su im se, prekinuvši s nečistoćom naroda zemlje, pridružili da traže Jahvu, Boga Izraelova.
22 तब उन्होंने बड़े ही आनंदपूर्वक सात दिन खमीर रहित रोटी का उत्सव भी मनाया, याहवेह ने उन्हें आनंदित किया था. याहवेह ने ही अश्शूर के राजा का हृदय उनकी ओर फेर दिया था कि वह उन्हें, इस्राएल के परमेश्वर के भवन के कार्य के लिए सहायता करें.
I svetkovahu radosno Blagdan beskvasnih hljebova sedam dana: jer ih je Jahve ispunio radošću i obratio prema njima srce asirskog kralja da ojača njihove ruke u radovima oko Doma Boga, Boga Izraelova.

< एज्रा 6 >