< यहेजकेल 21 >
1 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
2 “हे मनुष्य के पुत्र, अपना चेहरा येरूशलेम के विरुद्ध करो और पवित्र स्थान के विरुद्ध प्रचार करो. इस्राएल देश के विरुद्ध भविष्यवाणी करो.
сего ради прорцы, сыне человечь, и утверди лице твое на Иерусалим и воззри на святыни их, и прорцы на землю Израилеву,
3 और उस देश से कहो: ‘याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं. मैं अपनी तलवार म्यान से निकालूंगा और तुममें से धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालूंगा.
и речеши ко земли Израилеве: сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз на тя, и извлеку мечь Мой из ножен его, и потреблю от тебе неправеднаго и беззаконнаго.
4 क्योंकि मैं धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालने वाला हूं, इसलिये मेरी तलवार दक्षिण से लेकर उत्तर तक सब मनुष्यों के विरुद्ध उठेगी.
Понеже потреблю от тебе неправеднаго и беззаконника, тако изыдет мечь Мой из ножен своих на всяку плоть от юга даже до севера,
5 तब सब लोग जानेंगे मैं याहवेह ने म्यान से अपनी तलवार बाहर निकाली है; यह फिर म्यान में नहीं रखी जाएगी.’
и увесть всяка плоть, яко Аз Господь извлекох мечь Мой из ножен его, и ктому не возвратится.
6 “इसलिये हे मनुष्य के पुत्र, कराहो! टूटे हृदय और बड़े दुःखी होकर उनके सामने कराहो.
И ты, сыне человечь, воздохни в сокрушении чресл твоих и в болезнех возстени пред очима их.
7 और जब वे तुमसे पूछें, ‘क्यों कराह रहे हो?’ तो तुम उनसे कहना, ‘उस समाचार के कारण, जो मुझे मिला है. हर एक का हृदय डर से भर जाएगा और हर एक का हाथ पंगु हो जाएगा; हर एक का मनोबल गिरेगा और हर एक के घुटने पानी के नाई कमजोर हो जाएंगे.’ यह होनेवाला है! यह निश्चय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”
И будет, аще рекут к тебе: чесо ради ты стенеши? И речеши: о возвещении, яко грядет: и сокрушится всяко сердце, и ослабеют вся руки, и издшет всяка плоть и всяк дух, и вся стегна осквернавятся мокротою: се, грядет и будет, глаголет Адонаи Господь.
8 फिर याहवेह का वचन मेरे पास आया:
И быти слово Господне ко мне глаголя:
9 “हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘याहवेह का यह कहना है: “‘एक तलवार, एक तलवार, धारदार और चमकाई हुई—
сыне человечь, прорцы и речеши: сия глаголет Адонаи Господь: рцы: мечу, мечу! Изострися и разярися,
10 हत्या करने के लिये धारदार, बिजली की तरह कौंधने के लिये चमकाई हुई! “‘क्या हम मेरे शाही पुत्र के राजदंड पर आनंदित हों? तलवार हर एक लाठी को तुच्छ समझती है.
яко да изсечеши сечения: изострися, яко да будеши в блещание и готов на разсыпание: сецы, изничтожай, отрини всякое древо.
11 “‘तलवार को चमकाने के लिये, और हाथ से पकड़ने के लिये दी गई है; इसे धारदार बनाया और चमकाया गया है, और हत्या करनेवाले के हाथ में दिये जाने के लिये तैयार है.
И даде его уготованна, еже держати в руках его: наострился мечь, готов есть, еже дан быти в руце секущаго.
12 हे मनुष्य के पुत्र, रोओ और विलाप करो, क्योंकि यह मेरे लोगों के विरुद्ध है; यह इस्राएल के सब राजकुमारों के विरुद्ध है. उन्हें मेरे लोगों सहित तलवार के आगे कर दिया गया है. इसलिये अपनी छाती पीटो.
Возопий и восплачися, сыне человечь, яко сей бысть в людех Моих, сей во всех старейшинах Израилевых: обитающии близ под мечь быша с людьми Моими: сего ради восплещи рукама твоима,
13 “‘जांचने का समय निश्चय आएगा. और यदि राजदंड, जिसे तलवार तुच्छ समझती है, न रहे, तब क्या होगा? परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’
яко оправдася. И что, аще и племя отринется? Не будет, глаголет Адонаи Господь.
14 “इसलिये तब, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो, और अपने हाथों को एक साथ पीटो. तलवार दो बार, वरन तीन बार चले. यह तलवार हत्या करने के लिये ही है, लोगों को सब तरफ से घेरकर यह तलवार घोर हत्या करने के लिए है.
И ты, сыне человечь, прорцы и восплещи рукама и усугуби мечь: третий мечь язвеным есть, мечь язвеным велик, и ужасиши я,
15 ताकि उनके हृदय डर से भर जाएं और बहुतेरे ज़मीन पर गिरें, मैंने उनके सब द्वारों पर हत्या के लिये तलवार ठहराई है. देखो! बिजली की तरह चोट करने के लिये यह जाल बुना गया है, इसका उपयोग हत्या करने के लिये होगा.
яко да сокрушится сердце их, и умножатся немощнии во всех вратех их, предаются на усечение мечное: благо остр бысть на сечение, благо бысть на блистание.
16 हे तलवार, अपने दाहिने तरफ काट, तब अपने बायें तरफ, जिधर भी तुम्हारा धार मुड़ता है, उधर काट.
Проходи яко молния, острися одесную и ошуюю, аможе аще лице твое востанет:
17 मैं भी ताली बजाऊंगा, और मेरा कोप शांत हो जाएगा. मैं याहवेह ने यह कहा है.”
и Аз восплещу рукою Моею к руце Моей и напущу ярость Мою, Аз Господь глаголах.
18 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
19 “हे मनुष्य के पुत्र, बाबेल के राजा की तलवार ले जाने के लिये दो मार्गों को चिन्हांकित करो, दोनों मार्ग एक ही देश से शुरू हों. जहां से मार्ग विभाजित होकर शहर की ओर जाता हैं, वहां एक मार्ग-सूचक लगाओ.
и ты, сыне человечь, учини себе пути два, еже внити мечу царя Вавилонска, от страны единыя изыдут начала два, и руку уготовают в начале пути града, от начала пути учиниши,
20 एक मार्ग को अम्मोनियों के रब्बाह के विरुद्ध तलवार के आने के लिये, और दूसरे मार्ग को यहूदिया और किलाबंदी किए हुए येरूशलेम के विरुद्ध चिन्हांकित करना.
яко внити мечу на Равваф сынов Аммоних и на Иудею и на Иерусалим среде его.
21 क्योंकि बाबेल का राजा तिराहे पर अर्थात् दोनों मार्गों के मध्य संधि स्थल पर शकुन जानने के लिये रुकेगा: वह तीरों से साथ लाटरी डालेगा, वह अपनी मूर्तियों से सलाह लेगा, वह बलि किए हुए पशु के कलेजे को जांचेगा.
Понеже станет царь Вавилонск на старем пути, на начале обоих путий, еже волхвовати волхвованием, якоже вскипети жезлу, и вопрошати ваяных и вражити во утробах.
22 उसके दाहिने हाथ में येरूशलेम के लिये चिट्ठी निकलेगी कि कहां वह युद्ध उपकरण लगाए, हत्या करने की आज्ञा दे, युद्ध घोष करवाए, प्रवेश द्वारों के विरुद्ध युद्ध उपकरण लगवाए, आक्रमण के लिये एक ढलान बनाए और घेराबंदी का काम करवाए.
И бысть одесную его волшебство на Иерусалим, еже обставити острог и еже отверсти уста с воплем и возвысити глас со глашением трубным, и яко поставити острог пред враты его и насыпати персти и поставити стрелницы.
23 यह उनके लिये एक झूठा शकुन जान पड़ेगा, जिन्होंने उससे राजभक्ति की शपथ खाई है, पर वह उन्हें उनके अपराध याद दिलाएगा और उन्हें बंदी बनाकर ले जाएगा.
И той аки волхвуя им волхвование пред ними, уседмеряя седмерицы, и той воспоминаяй неправды его помянути.
24 “इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: ‘इसलिये कि तुमने अपने किए गये सब पापों को प्रगट करके, अपने खुले विद्रोह के द्वारा अपने अपराधों को याद किया है—क्योंकि तुमने ऐसा किया है, इसलिये तुम्हें बंदी बना लिया जाएगा.
Того ради сия глаголет Адонаи Господь: понеже воспомянусте неправды вашя, внегда открышася нечестия ваша, яко явитися грехом вашым во всех беззакониих ваших и во всех начинаниих ваших, понеже воспомянусте, в тех яти будете.
25 “‘हे इस्राएल के अशुद्ध और दुष्ट राजकुमार, तुम्हारा दिन आ गया है, तुम्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है,
И ты, сквернаве, беззаконниче, старейшино Израилев, егоже грядет день во время неправды, конец:
26 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: अपनी पगड़ी उतार दो, मुकुट को हटा दो. जैसे स्थिति पहले थी, वैसे अब न रहेगी: नीचे दर्जे के लोग ऊंचे किए जाएंगे और जो ऊंचे दर्जे के हैं, वे नीचे किए जाएंगे.
сия глаголет Господь: сними кидар и отложи венец, сей не таков будет, смирил еси высокое и вознесл смиренное:
27 विनाश! विनाश! मैं इसका विनाश कर दूंगा! मुकुट वापस नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह न आ जाए, जो इसका सही हकदार है; उसे मैं यह दे दूंगा.’
неправду, неправду, неправду положу его, и той не таков будет, дондеже приидет, Емуже достоит, и предам Ему.
28 “और तुम, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘अम्मोनियों और उनकी बेइज्जती के बारे में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘एक तलवार, एक तलवार, जो हत्या करने के लिये निकाली गई, नाश करने के लिए चमकाई गई है और उसकी चमक बिजली जैसी हो!
И ты, сыне человечь, прорцы и речеши: се глаголет Адонаи Господь к сыном Аммоним и ко укоризне их, и речеши: мечу, мечу извлеченый на сечение, извлеченый на скончание, двигнися, яко да блистаеши:
29 तुम्हारे बारे में झूठे दर्शन और झूठे शकुन विचार के बावजूद, तलवार उन दुष्टों के गर्दन पर रखी जाएगी, जिनका वध किया जाना है, जिनका दिन आ गया है, जिन्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है.
в видении твоем суетнем, и внегда вражбити тебе ложная, егда предаешися ты на выи язвеных беззаконников, ихже день приспе во время неправды, конец:
30 “‘तलवार को फिर उसके म्यान में रखो. मैं तुम्हारा न्याय उस स्थान पर करूंगा, जहां तुम्हारी सृष्टि हुई, तुम्हारे पुरखों के देश में.
возвратися в ножны твоя и не стани на месте сем, в немже родился еси, на земли твоей имам тя судити:
31 मैं तुम पर अपना कोप उंडेलूंगा और मेरा भयंकर क्रोध तुम पर भड़केगा; मैं तुम्हें ऐसे क्रूर लोगों के हाथों में सौंप दूंगा, जो विनाश करने में निपुण हैं.
и излию на тя гнев Мой, во огни гнева Моего дуну на тя и предам тя в руце мужей варвар, творящих пагубу:
32 तुम आग के लिए ईंधन होगे, तुम्हारा खून तुम्हारे ही देश में गिरेगा, तुम्हें फिर याद नहीं किया जाएगा; क्योंकि मैं, याहवेह ने कहा है.’”
огню будеши ядь, кровь твоя будет посреде земли твоея: не будет твоея памяти, занеже Аз Господь глаголах.