< निर्गमन 18 >

1 मिदियान के पुरोहित, मोशेह के ससुर येथ्रो को यह सब बात मालूम पड़ी कि कैसे परमेश्वर ने मोशेह तथा अपनी प्रजा इस्राएलियों को याहवेह ने मिस्र देश से बाहर निकाला.
Kwathi uJetro umpristi weMidiyani, uyisezala kaMozisi, esezwile konke uNkulunkulu ayemenzele khona uMozisi loIsrayeli isizwe sakhe, ukuthi iNkosi yayimkhuphile uIsrayeli eGibhithe,
2 मोशेह ने अपनी पत्नी ज़ीप्पोराह और दोनों बेटों को उनके पिता येथ्रो के पास छोड़ दिया था,
uJetro uyisezala kaMozisi wathatha uZipora umkaMozisi emva kokumbuyisela kwakhe,
3 उनके एक पुत्र का नाम गेरशोम रखा क्योंकि मोशेह ने कहा, “मैं दूसरे देश में परदेशी हो गया!”
kanye lamadodana akhe amabili; obizo lenye lalinguGereshoma, ngoba wathi: Ngangingowemzini elizweni lemzini;
4 दूसरे पुत्र का नाम एलिएज़र रखा, क्योंकि मोशेह ने यह कहा था, “मेरे पिता के परमेश्वर मेरे सहायक रहे हैं, जिन्होंने मुझे फ़रोह की तलवार से बचाया है.”
lebizo lenye linguEliyezeri, ngoba uNkulunkulu kababa wayelusizo lwami, wangikhulula enkembeni kaFaro.
5 इस निर्जन प्रदेश में जहां इस्राएलियों ने परमेश्वर के पर्वत पर तंबू डाला हुआ था, वहां मोशेह के ससुर, मोशेह की पत्नी तथा दोनों पुत्रों को अपने साथ लेकर आया.
UJetro uyisezala kaMozisi wasesiza lamadodana akhe lomkakhe kuMozisi enkangala, entabeni kaNkulunkulu lapho ayemise khona inkamba.
6 येथ्रो ने मोशेह से कहा, “मैं येथ्रो, तुम्हारा ससुर, तुम्हारी पत्नी एवं दोनों पुत्रों को लेकर तुमसे मिलने आया हूं.”
Wasesithi kuMozisi: Mina, uyihlozala, uJetro, ngiza kuwe lomkakho lamadodana akhe amabili elaye.
7 यह सुन मोशेह अपने ससुर से मिलने तंबू से बाहर आये, उनको प्रणाम करके चुंबन किया, और एक दूसरे का हाल पूछा और मोशेह उन्हें अपने तंबू में ले गए.
UMozisi wasephuma ukumhlangabeza uyisezala, wakhothama, wamanga. Basebebuzana impilakahle; bangena ethenteni.
8 मोशेह ने अपने ससुर को सब बातें बताई, जो इस्राएलियों के लिए याहवेह ने फ़रोह तथा मिस्रियों के साथ की थी. मोशेह ने उन्हें सब परेशानियां भी बताईं, जिनका सामना उन्होंने इस यात्रा में किया था, तथा यह भी कि याहवेह ने किस तरह से उनको रास्ते भर बचाया.
UMozisi wasemlandisela uyisezala ngakho konke iNkosi eyayikwenzile kuFaro lakumaGibhithe ngenxa kaIsrayeli, yonke inhlupheko eyabehlela endleleni, lokuthi iNkosi yayibakhulule.
9 येथ्रो ने जब सुना कि याहवेह ने कैसे इस्राएलियों को संभाला. वे बहुत खुश हुए, कि याहवेह ने इस्राएलियों पर अपनी भलाई की और मिस्रियों से छुड़ाया.
UJetro wasethokoza ngakho konke okuhle iNkosi eyayikwenzele uIsrayeli, ukuthi yayimkhulule esandleni samaGibhithe.
10 तब येथ्रो ने कहा, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने तुम्हें मिस्रियों एवं फ़रोह के अधिकार से छुड़ाया और उनके बंधन से आज़ाद कराया.
UJetro wasesithi: Ibusisiwe iNkosi elikhulule esandleni samaGibhithe lesandleni sikaFaro; eyakhulula lesisizwe ngaphansi kwesandla samaGibhithe.
11 अब मैं जान गया हूं कि याहवेह ही अन्य सभी देवताओं से अधिक शक्तिशाली और बड़े हैं. यह तो उसी समय प्रमाणित हो गया था, जब मिस्रियों ने इस्राएलियों पर अपना अहंकार दिखाया था.”
Khathesi sengisazi ukuthi iNkosi inkulu kulabo bonke onkulunkulu, ngoba endabeni abazigabisa ngayo yayiphezu kwabo.
12 तब मोशेह के ससुर येथ्रो ने परमेश्वर के लिए होमबलि एवं मेल बलि चढ़ाई तथा अहरोन सभी इस्राएलियों और मोशेह के ससुर के साथ मिलकर परमेश्वर के आगे भोजन करने आये.
UJetro uyisezala kaMozisi wasethathela uNkulunkulu umnikelo wokutshiswa lemihlatshelo; kwasekusiza uAroni labo bonke abadala bakoIsrayeli ukudla isinkwa loyisezala kaMozisi phambi kukaNkulunkulu.
13 दूसरे दिन मोशेह लोगों के न्याय करने के लिये न्यायाधीश के आसन पर बैठे हुए थे और लोग सुबह से शाम तक मोशेह के आस-पास खड़े रहे.
Kwasekusithi kusisa uMozisi wahlala ukwahlulela abantu; njalo abantu bema phambi kukaMozisi kusukela ekuseni kwaze kwahlwa.
14 जब मोशेह के ससुर ने मोशेह को देखा, तो उन्होंने मोशेह से पूछा, “तुम यह सब इस प्रकार क्यों कर रहे हो? जब ये सारे लोग सुबह से शाम तक तुम्हारे आस-पास खड़े थे, तुम अकेले ही सब क्यों संभाल रहे हो?”
Kwathi lapho uyisezala kaMozisi esekubonile konke akwenzela abantu wathi: Iyini linto oyenza ebantwini? Uhlalelani wedwa, labantu bonke bemi kuwe kusukela ekuseni kuze kuhlwe?
15 मोशेह ने जवाब दिया, “लोग मेरे पास आते हैं क्योंकि वे अपने लिए परमेश्वर की इच्छा जानना चाहते हैं.
UMozisi wasesithi kuyisezala: Ngoba abantu beza kimi ukubuza kuNkulunkulu.
16 यदि किसी व्यक्ति की अपने पड़ोसी से कोई बहस होती है और वे मेरे पास आते हैं, तब मैं उस व्यक्ति तथा उसके पड़ोसी के विषय में फैसला करके उनको परमेश्वर के नियम तथा उनकी विधियां बता देता हूं.”
Nxa belendaba, beza kimi, njalo ngahlulele phakathi komuntu lomakhelwane wakhe, ngibazise izimiso zikaNkulunkulu lemithetho yakhe.
17 मोशेह के ससुर ने जवाब दिया: “तुम्हारा काम सही नहीं हैं.
Uyisezala kaMozisi wasesithi kuye: Into oyenzayo kayinhle.
18 तुम और ये लोग जो तुम्हारे साथ हैं, परेशान हो जाएंगे, क्योंकि यह काम बहुत बड़ा है और तुम अकेले यह सब नहीं कर पाओगे.
Isibili uzazidlakaza, wena-ke lalababantu abalawe; ngoba linto inzima kakhulu kuwe, kawulakukwenza wedwa.
19 इसलिये मेरी बात सुनो, मैं तुम्हें यह सलाह देना चाहता हूं कि परमेश्वर तुम्हारे साथ रहें—तुम परमेश्वर के सम्मुख लोगों के प्रतिनिधि रहो और उनके विवाद परमेश्वर के सम्मुख लाओ.
Khathesi lalela ilizwi lami; ngizakweluleka, njalo uNkulunkulu abe lawe. Wena kawube ngowabantu phambi kukaNkulunkulu, wena ulethe izindaba kuNkulunkulu,
20 तुम उन्हें नियमों और व्यवस्था की बातें सिखाते जाओ और उन्हें किस तरह रहना हैं और उनकी आदतें कैसी हों यह सिखाओ, और कौन-कौन से काम उन्हें करने हैं यह बताते जाओ.
ubafundise izimiso lemithetho, ubazise indlela abamele bahambe ngayo, lomsebenzi abamele bawenze.
21 साथ ही तुम इन लोगों में से कुछ ऐसे लोगों को चुन लो—जो सच्चाई से परमेश्वर के भय और श्रद्धा में जीने वाले हों, तथा अन्याय के लाभ से नफरत करते हों. इस प्रकार के व्यक्तियों को अलग करके, लोगों को झुंड में बांटकर, जवाबदारी उनको दे दो, जो हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास तथा दस-दस लोगों का झुंड हो.
Futhi wena ubone phakathi kwabo bonke abantu amadoda alamandla, amesabayo uNkulunkulu, amadoda eqiniso, azonda inzuzo engalunganga, uwabeke phezu kwabo, induna zezinkulungwane, induna zamakhulu, induna zamatshumi amahlanu, lenduna zamatshumi;
22 ये ज़िम्मेदार व्यक्ति ही उन लोगों की बात सुनें और सुलझायें और जो बात न सुलझ पाए तब ही वे तुम्हारे पास आएं. तब तुम्हारा बोझ हल्का हो जाएगा और पूरे लोगों पर अच्छी तरह नियंत्रण रख पाओगे.
ukuthi zahlulele abantu ngaso sonke isikhathi; kodwa kuzakuthi lonke udaba olukhulu zizaluletha kuwe, kodwa lonke udaba oluncinyane zizalwahlulela zona, ukuze kube lula kuwe, njalo zizathwalisana lawe.
23 यदि परमेश्वर ऐसा करने की आज्ञा देते हैं, तो ऐसा ही करना, तब तुम्हारा काम आसान हो जाएगा तथा ये लोग भी शांति से अपनी जगह पहुंच सकेंगे.”
Uba usenza linto, loNkulunkulu ekulawula, uzakuba lamandla okuma, njalo labo bonke lababantu bazabuyela endaweni yabo ngokuthula.
24 मोशेह ने अपने ससुर की बात पर ध्यान दिया और वैसा ही किया.
UMozisi waselilalela ilizwi likayisezala, wenza konke ayekutshilo.
25 सभी इस्राएलियों में से उन्होंने सक्षम व्यक्तियों को अगुआ बनाया; जो हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास तथा दस-दस लोगों के समूह के ऊपर अधिकारी थे.
UMozisi wasekhetha amadoda alamandla kuye wonke uIsrayeli, wawabeka inhloko phezu kwabantu, induna zezinkulungwane, induna zamakhulu, induna zamatshumi amahlanu lenduna zamatshumi.
26 वे अधिकारी सभी समय लोगों का न्याय करते थे, केवल बहुत मुश्किल विवाद ही मोशेह के पास लाते थे, लेकिन साधारण मामलों का समाधान वे ही करते थे.
Zasezibahlulela abantu ngaso sonke isikhathi; zaletha kuMozisi indaba ezinzima, kodwa lonke udaba oluncinyane zalwahlulela zona.
27 मोशेह ने अपने ससुर को विदा कर दिया. वह विदा होकर अपने घर लौट गये.
UMozisi wasemyekela wahamba uyisezala; waya elizweni lakibo.

< निर्गमन 18 >