< आमोस 9 >

1 मैंने प्रभु को वेदी के निकट खड़े देखा, और उन्होंने कहा: “मीनारों के सिराओं को ऐसे मारो कि नीवें तक हिल जाएं. उन्हें सब लोगों के सिरों पर गिराओ; जो बच जाएंगे, उनको मैं तलवार से मार डालूंगा. एक भी भाग नहीं सकेगा, एक भी बच न सकेगा.
Vidjeh Gospoda gdje stoji kraj žrtvenika i govori: “Udari u glavice stupova, neka se pragovi zatresu! Svima ću satrti glave, što ostane, pod mač ću udariti. Nijedan neće uteći, nitko se neće spasiti.
2 चाहे वे खोदकर अधोलोक तक पहुंच जाएं, मेरा हाथ उन्हें वहां से भी खींच लाएगा. चाहे वे आकाश के ऊपर भी चढ़ जाएं, मैं उन्हें वहां से भी नीचे ले आऊंगा. (Sheol h7585)
Zariju li se i u Podzemlje, iščupat će ih ruka moja. Popnu li se i na nebo, odande ću ih skinuti. (Sheol h7585)
3 चाहे वे कर्मेल पर्वत के शिखर पर जा छिपें, मैं उन्हें वहां भी ढूंढ़कर पकड़ लूंगा. चाहे वे मेरी दृष्टि से समुद्र के तल में छिप जाएं, वहां मैं सर्प को उन्हें डसने की आज्ञा दूंगा.
Ako se sakriju i navrh Karmela, naći ću ih i pohvatati. Ako se od mog pogleda na dno morsko skriju, zapovjedit ću Zmaju da ih proždre.
4 चाहे उनके शत्रु उन्हें बंधुआई में ले जाएं, वहां मैं आज्ञा देकर उन्हें तलवार से मरवा डालूंगा. “मैं उनकी भलाई के लिये नहीं पर उनकी हानि के लिये उन पर नजर रखूंगा.”
Ako i u izgnanstvo odu pred neprijateljem, naredit ću maču da ih sasiječe; upravit ću oči na njih, ali na nesreću, ne na dobro.”
5 प्रभु, सर्वशक्तिमान याहवेह, वे पृथ्वी को छूते हैं और वह पिघल जाती है, और उसमें रहनेवाले सब विलाप करते हैं; पूरी भूमि नील नदी के समान ऊपर उठती है, और फिर मिस्र देश की नदी के समान नीचे बैठ जाती है;
Jahve, Gospod nad Vojskama... on dodirne zemlju i ona se potrese, svi joj stanovnici protuže; diže se sva poput Nila i spušta k'o Rijeka egipatska.
6 वे आकाश में अपना ऊंचा महल बनाते हैं और उसकी नींव पृथ्वी पर रखते हैं; वे समुद्र के पानी को बुलाते हैं और भूमि पर वर्षा करते हैं— याहवेह है उनका नाम.
On sazda sebi prijesto na nebesima, i svod svoj na zemlji osnova; on poziva morske vode i lijeva ih zemlji preko lica - Jahve mu je ime.
7 “क्या तुम इस्राएली मेरे लिये कूश वासियों के समान नहीं हो?” याहवेह की यह घोषणा है. “क्या मैं इस्राएलियों को मिस्र देश से, फिलिस्तीनियों को काफ़तोर देश से और सीरियावासियों को कीर देश से बाहर निकालकर नहीं लाया?
“Sinovi Izraelovi, niste li za me kao i Kušani” - riječ je Jahvina. “Ne izvedoh li ja Izraela iz zemlje egipatske, kao Filistejce iz Kaftora i Aramejce iz Kira?”
8 “निश्चित रूप से परम प्रभु की आंखें पापमय राज्य पर लगी हुई हैं. मैं धरती पर से इसे नाश कर दूंगा. तौभी, मैं याकोब के वंश को पूरी तरह नाश नहीं करूंगा,” याहवेह की यह घोषणा है.
Gle, oči Jahve Gospoda uprte su na grešno kraljevstvo, izbrisat će ga s lica zemlje. “Ipak neću sasvim zatrti dom Jakovljev” - riječ je Jahvina.
9 “क्योंकि मैं आज्ञा दूंगा, और मैं इस्राएल के लोगों को सब जनताओं के बीच ऐसे हिलाऊंगा, जैसे किसी चलनी में अनाज को हिलाया जाता है, और भूमि पर एक भी कंकड़ नहीं गिरता.
“Jer, gle, zapovijed ću dati i rastresti dom Izraelov među sve narode, k'o što se trese žito u rešetu, da ni zrnce na zemlju ne padne.
10 मेरे लोगों के बीच में जो पापी हैं, वे सब जो यह कहते हैं, ‘न तो विपत्ति हमारे ऊपर आएगी और न ही विपत्ति से हमारा सामना होगा,’ वे सबके सब तलवार से मारे जाएंगे.
Svi grešnici naroda moga od mača će pasti, svi koji kažu: 'Nije blizu i neće nas stići nesreća.'”
11 “उस समय “मैं दावीद के गिरे हुए आश्रय का पुनर्निमाण करूंगा, मैं इसके टूटे दीवारों को ठीक करूंगा, इसके खंडहरों को ठीक करूंगा, और इसको पहले जैसा फिर से बना दूंगा,
“U dan ću onaj podići raspalu kolibu Davidovu, zatvorit' joj pukotine, popraviti mjesta ruševna, opet je sazidati k'o u stara vremena,
12 ताकि वे एदोम के बचे लोगों को और उन सब जाति के लोगों को अपने अधीन कर लें, जो मेरा नाम लेते हैं,” यह उन्हीं याहवेह की घोषणा है, जो यह सब करने पर हैं.
da osvoje ostatak Edoma i svih naroda nad kojima je zazvano ime moje” - riječ je Jahve Gospoda, tvorca svega toga.
13 यह याहवेह का कहना है, “ऐसे दिन आ रहे हैं, “जब हल चलानेवाला फसल काटनेवाले से, और अंगूर को रौंदनेवाला पौधा रोपनेवाले से आगे निकल जाएगा. नये अंगूर का मधु पर्वतों से टपकने लगेगा और यह सब पहाड़ियों से बह जाएगा,
“Evo dolaze dani - riječ je Jahvina - kada će orač stizat' žeteoca, mastilac grožđa sijača, kad će planine procuriti mladim vinom i svi se bregovi prelijevati njime.
14 और मैं अपने इस्राएली लोगों को बंधुआई से वापस ले आऊंगा. “वे नष्ट हुए नगरों का पुनर्निर्माण करेंगे और उनमें रहने लगेंगे. वे अंगूर की बारियां लगाएंगे और उनकी शराब पिएंगे; वे बगीचा लगाएंगे और उनके फलों को खाएंगे.
Okrenut ću sudbinu naroda moga Izraela: obnovit će gradove srušene i živjeti u njima, saditi vinograde i vino im piti, zasaditi vrtove i jesti njihov rod.
15 मैं इस्राएल को उनके अपने देश में स्थापित करूंगा, और वे उस देश से फिर कभी निकाले नहीं जाएंगे जिसे मैंने उन्हें दिया है,” यह याहवेह तुम्हारे परमेश्वर का कहना है.
Posadit ću ih u zemlju njihovu i nikad se više neće iščupati iz zemlje koju im dadoh” - veli Jahve, Bog tvoj.

< आमोस 9 >