< 2 राजा 12 >

1 येहू के शासनकाल के सातवें साल में योआश ने शासन शुरू किया. उसने येरूशलेम में चालीस साल तक शासन किया. उसकी माता का नाम ज़िबियाह था, वह बेअरशेबा की थी.
Sedme godine Jehuova kraljevanja Joaš je postao kraljem i kraljevao je četrdeset godina u Jeruzalemu. Majka mu se zvala Sibja i bila je iz Beer Šebe.
2 योआश ने आजीवन वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में ठीक है, क्योंकि उसे पुरोहित यहोयादा ने शिक्षा दी थी.
Joaš je činio što je pravo u očima Jahve svega svog vijeka jer ga je poučavao svećenik Jojada.
3 फिर भी, पूजा स्थलों की वेदियां तोड़ी नहीं गई. लोग पूजा स्थलों की वेदियों पर धूप जलाते और बलि चढ़ाते रहे.
Ali uzvišica nisu srušili i narod je svejednako prinosio žrtve i kad na uzvišicama.
4 योआश ने पुरोहितों से कहा, “याहवेह के मंदिर में पवित्र दान के लिए चढ़ाया गया पैसा, जो प्रचलित सिक्कों के रूप में हैं, चाहे वह हर एक व्यक्ति के लिए मूल्यांकित रूप में हो, या हर एक व्यक्ति द्वारा स्वैच्छिक रूप में याहवेह के भवन में लाई जाती है,
Joaš reče svećenicima: “Sav novac od posvećenih darova što se donosi u Dom Jahvin, novac koji je nekomu nametnut procjenom i novac što ga tko od svoje volje donose u Dom Jahvin
5 पुरोहित इन्हें हर एक खजांची से लें; उनसे भवन में जहां कहीं टूटा-फूटा दिखाई दे, सुधारें.”
neka svećenici uzimaju svaki od svoga znanca i oni neka tim poprave Dom gdje god se nađe koje oštećenje.”
6 मगर यह पाया गया कि राजा योआश के शासन के तेईसवें साल तक पुरोहितों ने भवन में मरम्मत का कोई भी काम नहीं किया था.
Ali u dvadeset i trećoj godini kraljevanja Joaševa svećenici nisu još popravili Doma.
7 तब राजा योआश ने पुरोहित यहोयादा और अन्य पुरोहितों को बुलाकर उनसे पूछा, “आप लोग याहवेह के भवन की मरम्मत का काम क्यों नहीं करवा रहे? इसलिये अब अपने जान पहचान वाले खजांची से पैसे अपने लिए लेना बंद कर दें, तो वह धनराशि मरम्मत के काम में लगाई जाए.”
Tada kralj Joaš pozva svećenika Jojadu i druge svećenike i reče im: “Zašto ne popravljate Dom? Odsad ne smijete više sebi uzimati novac od svojih znanaca nego ga morate dati za popravak Doma.”
8 पुरोहित इस पर सहमत हो गए, कि वे अब न लोगों से मुद्राओं का दान इकट्ठा करेंगे, और न ही याहवेह के भवन की मरम्मत की जवाबदारी लेंगे.
Svećenici pristadoše da ne uzimaju novac od naroda, ali ni Doma da ne popravljaju.
9 मगर पुरोहित यहोयादा ने एक मंजूषा लेकर उसके ढक्कन में एक छेद करके याहवेह के भवन के फाटक के दाईं ओर, वेदी के पास रख दी; वे पुरोहित जो डेवढ़ी पर दृष्टि रखते थे, याहवेह के भवन में आई सारी मुद्राओं को इसी मंजूषा में डालने लगे.
Tada svećenik Jojada uze kovčeg, proreza rupu na zaklopcu i stavi ga uza žrtvenik, zdesna od ulaza u Dom Jahvin. Svećenici, čuvari praga, stavljali su u nj sav novac sabran u Domu Jahvinu.
10 जब वे देखते थे मंजूषा में बहुत चांदी मुद्राएं इकट्ठा हो चुकी हैं, राजा की ओर से चुने गए लिपिक और महापुरोहित आकर वह राशि थैलों में भरते और याहवेह के भवन में आई मुद्राओं की गिनती कर लेते थे.
Kad bi se vidjelo da u kovčegu ima mnogo novaca, došao bi kraljev tajnik s velikim svećenikom te bi prebrojili i zavezali novac koji se nalazio u Domu Jahvinu.
11 मुद्राओं की गिनती के बाद उन्हें तौला जाता था और यह उन शिल्पियों को दे दी जाती थी, जो वस्तुतः याहवेह के भवन के अधिकारी थे; ये ही याहवेह के भवन के सुधार का काम कर रहे बढ़ई और राजमिस्त्रियों को भुगतान किया करते थे.
Prebrojeni novac uručivao se upraviteljima poslova oko popravka Doma Jahvina, a oni su isplaćivali drvodjeljama i graditeljima koji su radili u Domu Jahvinu
12 यह राजमिस्त्रियों और कारीगरों की मजदूरी, लकड़ी और संवारी हुई शिलाओं का और याहवेह के भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक राशि का भुगतान किया करते थे.
i zidarima i klesačima kamena, i za nabavu drveta i tesanog kamena određena za popravak Doma Jahvina, ukratko: za troškove oko popravka Doma.
13 मगर इस प्रकार आए धन से याहवेह के भवन में प्रयोग के लिए आवश्यक चांदी की चिलमचियां, चिमटियां, कटोरे, तुरहियां या कोई भी सोने का बर्तन या चांदी का बर्तन याहवेह के भवन में लाई गई राशि से नहीं बनवाए गए;
Ali u Domu Jahvinu nisu se pravile srebrne čaše, ni noževi, ni plitice, ni trube, niti bilo kakav predmet od zlata ili srebra za novac koji je darovan,
14 क्योंकि इस राशि से उन कर्मचारियों की मजदूरी दी जाती थी, जो याहवेह के भवन की मरम्मत का काम कर रहे थे.
nego su ga davali radnicima koje su najmili za popravak Jahvina Doma.
15 इसके अलावा वे उन व्यक्तियों से, जिन्हें वे कर्मचारियों को देने के लिए मुद्राएं सौंपा करते थे, कोई भी लेखा-जोखा नहीं लिया करते थे, क्योंकि वे सभी सच्चे थे.
Nije se tražio obračun od ljudi kojima su predavali novac da ga daju radnicima, jer su oni radili savjesno.
16 दोष बलि और पापबलि से मिली मुद्राओं को याहवेह के भवन में नहीं लाया जाता था, यह राशि पुरोहितों को दिए जाने के लिए ठहरा दी गई थी.
Novac naknadnice i okajnice nije se unosio u Dom Jahvin, nego je pripao svećenicima.
17 इसी समय अराम के राजा हाज़ाएल ने गाथ पर हमला कर उसे अपने अधीन कर लिया. मगर जब हाज़ाएल येरूशलेम पर हमला करने के लिए निकला,
Tada Hazael, aramejski kralj, pođe u rat protiv Gata i osvoji ga. Zatim odluči poći protiv Jeruzalema.
18 यहूदिया के राजा योआश ने अपने पूर्वजों यहोशाफ़ात, यहोराम और अहज़्याह द्वारा चढ़ाई गई पवित्र वस्तुएं, जिन्हें यहूदिया के राजाओं ने भेंट किया था और स्वयं अपने द्वारा भेंट की हुई पवित्र वस्तुएं और राजकोष में रखा सारा सोना लेकर, जो याहवेह के भवन में रखा था, अराम के राजा हाज़ाएल को भेंट में दे दिया. फलस्वरूप हाज़ाएल येरूशलेम न जाकर अपने देश लौट गया.
Joaš, judejski kralj, uze sve posvećene darove koje su posvetili judejski kraljevi, njegovi oci: Jošafat, Joram i Ahazja, sve što je sam prikazao i sve zlato koje se našlo u riznicima Doma Jahvina i kraljevskog dvora. Sve to posla Hazaelu, aramejskom kralju, i tako se ovaj udalji od Jeruzalema.
19 योआश की उपलब्धियों और उसके द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा यहूदिया के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है.
Ostala povijest Joaševa i sve što je učinio, zar sve to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva judejskih?
20 योआश के सेवकों ने उसके विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचा और मिल्लो भवन में उसकी हत्या कर दी. यह भवन सिल्ला नगर के मार्ग के ढाल पर बना है.
Njegovi časnici ustadoše i skovaše zavjeru; ubiše Joaša u Bet Milu kad je u nj silazio.
21 शिमियथ का पुत्र योज़ाकर और शोमर के पुत्र योज़ाबाद ने, जो उसके ही सेवक थे, उस पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने उसे उसके पूर्वजों के साथ दावीद के नगर में गाड़ दिया. उसकी जगह पर उसका पुत्र अमाज़्याह शासन करने लगा.
Njegovi časnici Jozakar, sin Šimatov, i Jozabad, sin Šomerov, zadaše mu smrtni udarac. Pokopali su ga kraj njegovih otaca u Davidovu gradu, a njegov sin Amasja zakralji se mjesto njega.

< 2 राजा 12 >