< 1 शमूएल 30 >

1 तीसरे दिन दावीद एवं उनके साथी ज़िकलाग नगर पहुंचे. इस बीच अमालेकियों ने नेगेव तथा ज़िकलाग पर छापा मारा था. उन्होंने ज़िकलाग पर हमला किया, तथा उसे आग लगा दी.
Kwasekusithi ngosuku lwesithathu, lapho uDavida labantu bakhe befika eZikilagi, amaAmaleki ayehlasele iningizimu, leZikilagi, ayitshaya iZikilagi, ayitshisa ngomlilo,
2 उन्होंने नगर की हर अवस्था की स्त्रियों को बंदी बना लिया था मगर उन्होंने किसी की भी हत्या नहीं की. उन्हें बंदी बनाकर वे उन्हें अपने साथ ले गए.
athumba abesifazana ababephakathi kwayo; kusukela komncinyane kuze kube komkhulu kawabulalanga muntu, kodwa abaqhuba, ahamba ngendlela yawo.
3 जब दावीद और उनके साथी लौटकर नगर में आए तो उन्होंने देखा कि नगर भस्म हुआ पड़ा है, और उनकी पत्नियां, पुत्र और पुत्रियां बंदी बनाकर ले जा चुके हैं.
Lapho uDavida labantu bakhe befika emzini, khangela, wawutshisiwe ngomlilo, labomkabo, lamadodana abo lamadodakazi abo sebethunjiwe.
4 यह देख दावीद और उनके साथी ऊंची आवाज में उस समय तक रोते रहे, जब तक उनमें रोने के लिए बल ही बाकी न रह गया.
UDavida labantu ababelaye basebephakamisa ilizwi labo bakhala inyembezi akaze aba khona kubo amandla okukhala.
5 दावीद की दोनों पत्नियां भी बंदी बनाकर ले जाई गई थी; येज़्रील की अहीनोअम तथा कर्मेल के नाबाल की विधवा अबीगइल.
OmkaDavida bobabili labo babethunjiwe, uAhinowama umJizereyelikazi loAbigayili umkaNabali weKharmeli.
6 इस समय दावीद बहुत ही परेशान थे, क्योंकि उनके साथी उनका पत्थराव करने की योजना कर रहे थे. हर एक व्यक्ति का हृदय अपने पुत्र-पुत्रियों के अपहरण के कारण बहुत ही कटु हो चुका था. मगर दावीद ने इस स्थिति में याहवेह अपने परमेश्वर में बल प्राप्‍त किया.
UDavida wasecindezeleka kakhulu, ngoba abantu babekhuluma ngokumkhanda ngamatshe, ngoba umphefumulo wabantu bonke wawubuhlungu, ngulowo lalowo ngenxa yamadodana langenxa yamadodakazi akhe. Kodwa uDavida waziqinisa ngeNkosi uNkulunkulu wakhe.
7 दावीद ने अहीमेलेख के पुत्र अबीयाथर पुरोहित से विनती की, “कृपया मेरे पास एफ़ोद लेकर आइए.” अबीयाथर एफ़ोद लेकर दावीद के निकट आ गए.
UDavida wasesithi kuAbhiyatha umpristi indodana kaAhimeleki: Akungilethele lapha i-efodi. UAbhiyatha waseyiletha i-efodi kuDavida.
8 दावीद ने याहवेह से पूछा, “क्या मैं इन छापामारों का पीछा करूं? क्या मैं उन्हें पकड़ सकूंगा?” याहवेह की ओर से उत्तर आया, “पीछा अवश्य करो, क्योंकि तुम उन्हें निश्चयतः पकड़ लोगे और बंदियों को छुड़ा लोगे.”
UDavida wasebuza eNkosini esithi: Ngixotshane laleliviyo yini? Ngizalifica yini? Yasisithi kuye: Xotshana lalo, ngoba uzalifica lokulifica, ubakhulule lokubakhulula.
9 तब दावीद अपने छः सौ साथियों के साथ उनका पीछा करने निकल पड़े. जब वे बेसोर नामक नदी पर पहुंचे, कुछ पीछे रह गए.
Ngakho uDavida wahamba, yena labantu abangamakhulu ayisithupha ababelaye, bafika esifuleni iBesori lapho abasalayo bahlala khona.
10 दावीद ने वहां उन दो सौ व्यक्तियों को छोड़ दिया, क्योंकि ये थक गए थे और बेसोर नदी को पार करने में असमर्थ थे. मगर दावीद अपने शेष चार सौ साथियों को लेकर आगे बढ़ते गए.
Kodwa uDavida waxotshana labo, yena labantu abangamakhulu amane; ngoba abangamakhulu amabili basala, ababekhathele kakhulu ukuthi babengelakuchapha isifula iBesori.
11 चलते हुए मैदान में पहुंचने पर उन्हें एक मिस्रवासी व्यक्ति मिला. वे उसे दावीद के पास ले गए. उन्होंने उसे भोजन कराया तथा पीने के लिए पानी भी दिया.
Basebefica umGibhithe emmangweni, bamletha kuDavida, bamnika ukudla, wadla, bamnathisa amanzi;
12 इसके अतिरिक्त उन्होंने उसे खाने के लिए एक पिण्ड अंजीर तथा एक गुच्छा किशमिश भी दिया. भोजन कर लेने के बाद उसमें स्फूर्ति लौट आई. तीन दिन और तीन रात से उसने कुछ भी न खाया था नहीं कुछ पिया था.
bamnika ucezu lwesinkwa somkhiwa lamahlukuzo amabili ezithelo zevini ezonyisiweyo. Kwathi esedlile umoya wabuyela kuye, ngoba wayengadlanga kudla, enganathanga manzi, insuku ezintathu lobusuku obuthathu.
13 दावीद ने उससे पूछा, “तुम कहां से आ रहे हो तथा कौन है तुम्हारा स्वामी?” उस युवा ने उत्तर दिया, “मैं मिस्रवासी हूं. मैं एक अमालेकी का सेवक हूं. तीन दिन तक मेरे अस्वस्थ होने पर मेरे स्वामी ने मेरा परित्याग कर दिया.
UDavida wasesithi kuye: Ungokabani? Uvela ngaphi? Wasesithi: Ngilijaha leGibhithe, inceku yomAmaleki, lenkosi yami ingitshiyile ngoba bengigula okwensuku ezintathu.
14 हम लोगों ने केरेथियों के दक्षिण क्षेत्र पर, यहूदिया के एक क्षेत्र पर तथा कालेब के दक्षिण क्षेत्र पर छापा मारा. तब हमने ज़िकलाग में आग लगा दी.”
Thina besihlasela iningizimu yamaKerethi, lakwelakoJuda, leningizimu yakoKalebi, leZikilagi sayitshisa ngomlilo.
15 दावीद ने उससे पूछा, “क्या तुम हमें इन छापामारों तक पहुंचा सकते हो?” उस मिस्रवासी ने उनसे कहा, “पहले आप शपथ लीजिए कि आप न तो मेरी हत्या करेंगे, और न मुझे मेरे स्वामी के हाथों में सौंपेंगे; तब मैं आपको इन छापामारों तक पहुंचा दूंगा.”
UDavida wasesithi kulo: Ungangehlisela kuleloviyo yini? Laselisithi: Funga kimi ngoNkulunkulu ukuthi kawuyikungibulala, njalo kawuyikunginikela esandleni senkosi yami, besengikwehlisela kuleloviyo.
16 तब वह मिस्रवासी उन्हें उस स्थान पर ले गया. छापामार एक विशाल भूभाग पर फैले हुए थे. फिलिस्तीनियों तथा यहूदिया से लूटकर लाई गई सामग्री के कारण वे अब खा-पीकर आमोद-प्रमोद में लिप्‍त थे.
Selimehlisile, khangela, babehlakazekile ebusweni bomhlaba wonke, besidla, benatha, begidela impango enkulu ababeyithethe elizweni lamaFilisti lelizweni lakoJuda.
17 शाम से दावीद ने उनका संहार करना शुरू किया और यह क्रम अगले दिन की शाम तक चलता रहा. इसमें ऊंटों पर आरोहित चार सौ युवा छापामारों को छोड़ उनमें कोई भी जीवित न रहा. वे चार सौ ऊंटों पर भाग निकले.
UDavida wasebatshaya kusukela libantubahle kwaze kwaba kusihlwa kosuku olulandelayo lwabo. Njalo kakuphunyukanga muntu kubo, ngaphandle kwamajaha angamakhulu amane, agada amakamela, abaleka.
18 दावीद ने अपनी दोनों पत्नियों को तथा अमालेकियों द्वारा लूटी गई सारा सामग्री पुनः प्राप्‍त कर ली.
UDavida wasekhulula konke amaAmaleki ayekuthethe, labomkakhe bobabili uDavida wabakhulula.
19 किसी वस्तु की हानि नहीं हुई थी—न तो कोई छोटी वस्तु या बड़ी वस्तु, पुत्र या पुत्रियां, लूटी हुई वस्तुएं या कुछ भी, जो छीन लिया गया था, दावीद को सभी कुछ पुनः प्राप्‍त हो गया.
Njalo kakusilelanga lutho kubo kusukela komncinyane kuze kube komkhulu, kuze kube semadodaneni lemadodakazini, lempangweni, ngitsho lakuphi ababezithathele khona; uDavida wakubuyisa konke.
20 दावीद ने सारी भेड़ें और पशु भी पकड़ लिए, और उन्हें अन्य पशुओं के साथ सबके आगे-आगे लेकर लौटे. उन्होंने घोषणा की, “यह सब दावीद द्वारा लूटी गई सामग्री है.”
UDavida wasethatha zonke izimvu lenkomo. Baziqhuba phambi kwenkomo lezo, bathi: Le yimpango kaDavida.
21 जब वे लौटते हुए उन दो सौ के स्थान पर पहुंचे, जो सरिता पार करने योग्य नहीं रह गए थे, जिन्हें उन्होंने सरिता बेसोर के पार छोड़ दिया था, वे दावीद और उनके साथियों से भेंटकरने आगे आए. दावीद ने उनसे उनका कुशल क्षेम पूछा.
UDavida wasefika kulabobantu abangamakhulu amabili ababekhathele kakhulu ukuthi babengelakulandela uDavida, abathi kabahlale esifuleni seBesori; basebephuma ukumhlangabeza uDavida lokuhlangabeza abantu ababelaye. Lapho uDavida esondela kubantu, wababuza impilakahle.
22 तब दावीद के साथियों में से वे, जो निकम्मे तथा दुर्वृत्त थे, कहने लगे, “हम इन्हें इस सामग्री में से कुछ नहीं देंगे, क्योंकि इन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया था तथा ये हमारे साथ युद्ध पर नहीं गए थे. हां, हर एक व्यक्ति अपनी पत्नी और संतान को लेकर यहां से चला जाए.”
Basebephendula bonke abantu ababi labakaBheliyali phakathi kwabantu ababehambe loDavida bathi: Njengoba bengahambanga lathi, kasiyikubanika empangweni esiyikhululileyo, ngaphandle kwakuleyo laleyondoda umkayo labantwana bayo, ukuthi babakhokhele bahambe.
23 मगर जवाब में दावीद ने कहा, “नहीं, मेरे भाइयो, याहवेह द्वारा दी गई सामग्री के साथ हम ऐसा नहीं कर सकते. याहवेह ने हमें सुरक्षा प्रदान की है तथा हमें उन छापामारों पर जय प्रदान की है.
Kodwa uDavida wathi: Kaliyikwenza njalo, bafowethu, ngalokho iNkosi esiphe khona, esilondolozileyo, yanikela esandleni sethu iviyo eleza lamelana lathi.
24 किसे तुम्हारा यह तर्क मान्य हो सकता है? लूट की सामग्री में उसका भी उतना ही अंश होगा, जो सबके सामान की रक्षा के लिए पीछे रुका रहता है, जितना उसका, जो युद्ध करता है; सबका अंश समान होगा.”
Pho, ngubani ozalilalela kuloludaba? Ngoba njengesabelo salowo owehlela empini sinjalo isabelo salowo ohlala lempahla; bazakwabelana ngokulinganayo.
25 दावीद ने उस दिन से इस्राएल में यही नियम तथा विधि प्रभावी कर दी, जो आज तक प्रभावी है.
Kwasekusiba njalo kusukela mhlalokho kusiya phambili, ukuthi wakwenza kwaba yisimiso lesimiselo koIsrayeli kuze kube lamuhla.
26 जब दावीद ज़िकलाग पहुंचे, उन्होंने लूट की सामग्री में से एक अंश यहूदिया के पुरनियों को भेज दिया, जो उनके मित्र भी थे. उसके साथ उन्होंने उन्हें यह संदेश भेजा, “याहवेह के शत्रुओं से लूट की सामग्री में से यह आपके लिए उपहार है.”
UDavida esefikile eZikilagi, wathumela okwempango kubadala bakoJuda, kubo abangane bakhe, esithi: Khangela, isibusiso senu esivela empangweni yezitha zeNkosi.
27 जो उपहार भेजा गया था, वह इन स्थानों के प्रवरों के लिए था: जो बेथेल में वास कर रहे थे, रामोथ नेगेव तथा यत्तिर में;
KwabeseBhetheli, lakwabaseRamothi yeningizimu, lakwabaseJatiri,
28 जो अरोअर, सिपमोथ, एशतमोह,
lakwabaseAroweri, lakwabaseSifimothi, lakwabaseEshithemowa,
29 तथा राकाल में थे; जो येराहमील नगरों के वासी थे तथा केनीत वासी;
lakwabaseRakali, lakwabasemizini yamaJerameli, lakwabasemizini yamaKeni,
30 जो होरमाह, बोर आशान, आथाक
lakwabaseHorma, lakwabaseBorashani, lakwabaseAthaki,
31 तथा हेब्रोन के निवासी थे तथा उन सभी स्थानों के प्रवरों को, जिन-जिन स्थानों पर दावीद तथा उनके साथी जाते रहे थे.
lakwabaseHebroni, lendaweni zonke lapho uDavida ahamba khona besiya le lale, yena labantu bakhe.

< 1 शमूएल 30 >