< ויקרא 18 >

וידבר יהוה אל משה לאמר 1
फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
דבר אל בני ישראל ואמרת אלהם אני יהוה אלהיכם 2
बनी — इस्राईल से कह कि मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
כמעשה ארץ מצרים אשר ישבתם בה לא תעשו וכמעשה ארץ כנען אשר אני מביא אתכם שמה לא תעשו ובחקתיהם לא תלכו 3
तुम मुल्क — ए — मिस्र के से काम जिसमें तुम रहते थे, न करना और मुल्क — ए — कना'न के से काम भी जहाँ मैं तुम्हें लिए जाता हूँ, न करना और न उनकी रस्मों पर चलना।
את משפטי תעשו ואת חקתי תשמרו ללכת בהם אני יהוה אלהיכם 4
तुम मेरे हुक्मों पर 'अमल करना और मेरे क़ानून को मान कर उन पर चलना। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
ושמרתם את חקתי ואת משפטי אשר יעשה אתם האדם וחי בהם אני יהוה 5
इसलिए तुम मेरे आईन और अहकाम मानना, जिन पर अगर कोई 'अमल करे तो वह उन ही की बदौलत ज़िन्दा रहेगा। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
איש איש אל כל שאר בשרו לא תקרבו לגלות ערוה אני יהוה 6
“तुम में से कोई अपनी किसी क़रीबी रिश्तेदार के पास उसके बदन को बे — पर्दा करने के लिए न जाए। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
ערות אביך וערות אמך לא תגלה אמך הוא לא תגלה ערותה 7
तू अपनी माँ के बदन को जो तेरे बाप का बदन है बे — पर्दा न करना; क्यूँकि वह तेरी माँ है, तू उसके बदन को बे — पर्दा न करना।
ערות אשת אביך לא תגלה ערות אביך הוא 8
तू अपने बाप की बीवी के बदन को बे — पर्दा न करना, क्यूँकि वह तेरे बाप का बदन है।
ערות אחותך בת אביך או בת אמך מולדת בית או מולדת חוץ--לא תגלה ערותן 9
तू अपनी बहन के बदन को, चाहे वह तेरे बाप की बेटी हो चाहे तेरी माँ की और चाहे वह घर में पैदा हुई हो चाहे और कहीं, बे — पर्दा न करना।
ערות בת בנך או בת בתך לא תגלה ערותן כי ערותך הנה 10
तू अपनी पोती या नवासी के बदन को बे — पर्दा न करना क्यूँकि उनका बदन तो तेरा ही बदन है।
ערות בת אשת אביך מולדת אביך אחותך הוא--לא תגלה ערותה 11
तेरे बाप की बीवी की बेटी, जो तेरे बाप से पैदा हुई है, तेरी बहन है; तू उसके बदन को बे — पर्दा न करना।
ערות אחות אביך לא תגלה שאר אביך הוא 12
तू अपनी फूफी के बदन को बे — पर्दा न करना, क्यूँकि वह तेरे बाप की क़रीबी रिश्तेदार है।
ערות אחות אמך לא תגלה כי שאר אמך הוא 13
तू अपनी ख़ाला के बदन को बेपर्दा न करना, क्यूँकि वह तेरी माँ की क़रीबी रिश्तेदार है।
ערות אחי אביך לא תגלה אל אשתו לא תקרב דדתך הוא 14
तू अपने बाप के भाई के बदन को बे — पर्दा न करना, या'नी उस की बीवी के पास न जाना, वह तेरी चची है।
ערות כלתך לא תגלה אשת בנך הוא לא תגלה ערותה 15
तू अपनी बहू के बदन को बे — पर्दा न करना, क्यूँकि वह तेरे बेटे की बीवी है, इसलिए तू उसके बदन को बे — पर्दा न करना।
ערות אשת אחיך לא תגלה ערות אחיך הוא 16
तू अपनी भावज के बदन को बे — पर्दा न करना, क्यूँकि वह तेरे भाई का बदन है।
ערות אשה ובתה לא תגלה את בת בנה ואת בת בתה לא תקח לגלות ערותה--שארה הנה זמה הוא 17
तू किसी 'औरत और उसकी बेटी दोनों के बदन को बेपर्दा न करना; और न तू उस 'औरत की पोती या नवासी से ब्याह कर के उस में से किसी के बदन को बे — पर्दा करना, क्यूँकि वह दोनों उस 'औरत की क़रीबी रिश्तेदार हैं: यह बड़ी ख़बासत है।
ואשה אל אחתה לא תקח לצרר לגלות ערותה עליה--בחייה 18
तू अपनी साली से ब्याह कर के उसे अपनी बीवी की सौतन न बनाना, कि दूसरी के जीते जी उसके बदन को भी बेपर्दा करे।
ואל אשה בנדת טמאתה--לא תקרב לגלות ערותה 19
“और तू 'औरत के पास जब तक वह हैज़ की वजह से नापाक है, उसके बदन को बे — पर्दा करने के लिए न जाना।
ואל אשת עמיתך--לא תתן שכבתך לזרע לטמאה בה 20
और तू अपने को नजिस करने के लिए अपने पड़ोसी की बीवी से सुहबत न करना।
ומזרעך לא תתן להעביר למלך ולא תחלל את שם אלהיך אני יהוה 21
तू अपनी औलाद में से किसी को मोलक की ख़ातिर आग में से पेश करने के लिए न देना, और न अपने ख़ुदा के नाम को नापाक ठहराना। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
ואת זכר--לא תשכב משכבי אשה תועבה הוא 22
तू मर्द के साथ सुहबत न करना जैसे 'औरत से करता है; यह बहुत मकरूह काम है।
ובכל בהמה לא תתן שכבתך לטמאה בה ואשה לא תעמד לפני בהמה לרבעה--תבל הוא 23
तू अपने को नजिस करने के लिए किसी जानवर से सुहबत न करना, और न कोई 'औरत किसी जानवर से हम — सुहबत होने के लिए उसके आगे खड़ी हो; क्यूँकि यह औंधी बात है।
אל תטמאו בכל אלה כי בכל אלה נטמאו הגוים אשר אני משלח מפניכם 24
“तुम इन कामों में से किसी में फँस कर आलूदा न हो जाना, क्यूँकि जिन क़ौमों को मैं तुम्हारे आगे से निकालता हूँ वह इन सब कामों की वजह से आलूदा हैं।
ותטמא הארץ ואפקד עונה עליה ותקא הארץ את ישביה 25
और उन का मुल्क भी आलूदा हो गया है; इसलिए मैं उसकी बदकारी की सज़ा उसे देता हूँ, ऐसा कि वह अपने बाशिन्दों को उगले देता है।
ושמרתם אתם את חקתי ואת משפטי ולא תעשו מכל התועבת האלה האזרח והגר הגר בתוככם 26
लिहाज़ा तुम मेरे आईन और अहकाम को मानना और तुम में से कोई, चाहे वह देसी हो या परदेसी जो तुम में क़याम रखता हो, इन मकरूहात में से किसी काम को न करे;
כי את כל התועבת האל עשו אנשי הארץ אשר לפניכם ותטמא הארץ 27
क्यूँकि उस मुल्क के बाशिंदों ने जो तुमसे पहले थे यह सब मकरूह काम किये हैं और मुल्क आलूदा हो गया है।
ולא תקיא הארץ אתכם בטמאכם אתה כאשר קאה את הגוי אשר לפניכם 28
इसलिए ऐसा न हो कि जिस तरह उस मुल्क ने उस क़ौम को जो तुमसे पहले वहाँ थी उगल दिया, उसी तरह तुम को भी जब तुम उसे आलूदा करो तो उगल दे।
כי כל אשר יעשה מכל התועבת האלה--ונכרתו הנפשות העשת מקרב עמם 29
क्यूँकि जो इन मकरूह कामों में से किसी को करेगा, वह अपने लोगों में से काट डाला जाएगा।
ושמרתם את משמרתי לבלתי עשות מחקות התועבת אשר נעשו לפניכם ולא תטמאו בהם אני יהוה אלהיכם 30
इसलिए मेरी शरी'अत को मानना, और यह मकरूह रस्में जो तुमसे पहले अदा की जाती थीं, इनमें से किसी को 'अमल में न लाना और इन में फँस कर आलूदा न हो जाना। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।”

< ויקרא 18 >