< Zaburi 38 >

1 Zaburi mar Daudi. Lemo mar kwayo kony. Yaye Jehova Nyasaye, kik ikwera ka in gi mirima bende kik ikuma ka mirima mager omaki.
दावीद का एक स्तोत्र. अभ्यर्थना. याहवेह, अपने क्रोध में मुझे न डांटिए और न अपने कोप में मुझे दंड दीजिए.
2 Nikech aserni magi osechwoya, kendo lweti osebet kuoma.
क्योंकि आपके बाण मुझे लग चुके हैं, और आपके हाथ के बोझ ने मुझे दबा रखा है.
3 Mirimbi mager osemiyo ringra obedo maonge ngima maber; chokena ok winj maber nikech richona.
आपके प्रकोप ने मेरी देह को स्वस्थ नहीं छोड़ा; मेरे ही पाप के परिणामस्वरूप मेरी हड्डियों में अब बल नहीं रहा.
4 Ketho ma asekethogo oima mana ka lodi mapek mohinga tingʼo.
मैं अपने अपराधों में डूब चुका हूं; एक अतिशय बोझ के समान वे मेरी उठाने की क्षमता से परे हैं.
5 Adhondena otimo tutu kendo dungʼ marach nikech fupa mar timo richo.
मेरे घाव सड़ चुके हैं, वे अत्यंत घृणास्पद हैं यह सभी मेरी पापमय मूर्खता का ही परिणाम है.
6 Adolora kendo akulora piny chuth odiechiengʼ duto, awuotho koni gi koni, ka akuyo.
मैं झुक गया हूं, दुर्बलता के शोकभाव से अत्यंत नीचा हो गया हूं; सारे दिन मैं विलाप ही करता रहता हूं.
7 Ondingʼa rama gi rem malich; ringra onge gi ngima maber.
मेरी कमर में जलती-चुभती-सी पीड़ा हो रही है; मेरी देह अत्यंत रुग्ण हो गई है.
8 Denda ool kendo tekra orumo chuth; achur nikech chunya lit.
मैं दुर्बल हूं और टूट चुका हूं; मैं हृदय की पीड़ा में कराह रहा हूं.
9 Gik ma chunya dwaro duto ongʼereni maber, yaye Jehova Nyasaye; chur ma achurgo ok opondoni.
प्रभु, आपको यह ज्ञात है कि मेरी आकांक्षा क्या है; मेरी आहें आपसे छुपी नहीं हैं.
10 Chunya gwecho, tekra orumo; wengena otimo mudho.
मेरे हृदय की धड़कने तीव्र हो गई हैं, मुझमें बल शेष न रहा; यहां तक कि मेरी आंखों की ज्योति भी जाती रही.
11 Osiepena gi anywolana ok dwar nena nikech adhondena; joma odak buta otangʼ koda.
मेरे मित्र तथा मेरे साथी मेरे घावों के कारण मेरे निकट नहीं आना चाहते; मेरे संबंधी मुझसे दूर ही दूर रहते हैं.
12 Joma dwaro kawo ngimana ochiko obadhogi, joma dwaro hinya chano kaka ginyalo tieka chuth. Gichano miriambo odiechiengʼ duto.
मेरे प्राणों के प्यासे लोगों ने मेरे लिए जाल बिछाया है, जिन्हें मेरी दुर्गति की कामना है; मेरे विनाश की योजना बना रहे हैं, वे सारे दिन छल की बुरी युक्ति रचते रहते हैं.
13 Achalo ngʼama ite odino, ma ok nyal winjo wach, mana ka momo ma ok nyal yawo dhoge;
मैं बधिर मनुष्य जैसा हो चुका हूं, जिसे कुछ सुनाई नहीं देता, मैं मूक पुरुष-समान हो चुका हूं, जो बातें नहीं कर सकता;
14 Achalo gi ngʼat ma ok winj wach, ma dhoge ok nyal dwoko wach.
हां, मैं उस पुरुष-सा हो चुका हूं, जिसकी सुनने की शक्ति जाती रही, जिसका मुख बोलने के योग्य नहीं रह गया.
15 To in ema ariti, yaye Jehova Nyasaye, kendo angʼeyo ni ibiro dwoka, yaye Ruoth Nyasacha.
याहवेह, मैंने आप पर ही भरोसा किया है; कि प्रभु मेरे परमेश्वर उत्तर आपसे ही प्राप्‍त होगा.
16 Nimar ne awacho niya, “Kik iyie mondo gisungrena, kata gigona siboi ni tienda okier.”
मैंने आपसे अनुरोध किया था, “यदि मेरे पैर फिसलें, तो उन्हें मुझ पर हंसने और प्रबल होने का सुख न देना.”
17 Nimar achiegni podho, kendo rem ma an-go osiko koda.
अब मुझे मेरा अंत निकट आता दिख रहा है, मेरी पीड़ा सतत मेरे सामने बनी रहती है.
18 Ahulo kethona; richona chando chunya.
मैं अपना अपराध स्वीकार कर रहा हूं; मेरे पाप ने मुझे अत्यंत व्याकुल कर रखा है.
19 Wasika molwora ngʼeny; joma ochaya maonge gima omiyo thoth mokalo akwana.
मेरे शत्रु प्रबल, सशक्त तथा अनेक हैं; जो अकारण ही मुझसे घृणा करते हैं.
20 Joma chulo rach kuom ber ma asetimonegi kuodho nyinga ka an to alawo gima ber.
वे मेरे उपकारों का प्रतिफल अपकार में देते हैं; जब मैं उपकार करना चाहता हूं, वे मेरा विरोध करते हैं.
21 Yaye Jehova Nyasaye, kik ijwangʼa; kik ibed mabor koda, yaye Nyasacha.
याहवेह, मेरा परित्याग न कीजिए; मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न रहिए.
22 Bi piyo mondo ikonya, yaye Ruoth Nyasaye kendo Jawarna.
तुरंत मेरी सहायता कीजिए, मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता.

< Zaburi 38 >