< Kwan 27 >

1 Nyi Zelofehad wuod Hefer, ma wuod Gilead, ma wuod Makir, ma wuod Manase, ne gin joka Manase wuod Josef. Nyirigo ne gin Mala, Nowa, Hogla, Milka kod Tirza. Negisudo machiegni gi
तब योसेफ़ के पुत्र मनश्शेह के परिवार से माखीर के पुत्र गिलआद के पुत्र हेफेर के पुत्र ज़लोफेहाद की पुत्रियां, जिनके नाम महलाह, नोहा, होगलाह, मिलकाह तथा तिरज़ाह थे,
2 kar donjo mar Hemb Romo mi gichungʼ e nyim Musa, Eliazar jadolo, jotelo kod chokruok mar oganda duto, mi giwacho niya,
मोशेह, एलिएज़र तथा प्रधानों एवं सारी सभा की उपस्थिति में मिलनवाले तंबू के द्वार पर एकत्र हुईं. उन्होंने यह विनती की,
3 “Wuonwa notho e thim. Ne ok en achiel kuom jolup Kora, mane okwedo Jehova Nyasaye, to notho nikech richone owuon kendo ne ok onywolo yawuowi.
“हमारे पिता की मृत्यु तो बंजर भूमि में ही हो चुकी थी. वह उनमें शामिल नहीं थे, जो कोराह के साथ मिलकर याहवेह के विरुद्ध हो गए थे, उनकी मृत्यु उन्हीं के पाप में हो गई. उनके कोई पुत्र न था.
4 Angʼo ma dimi nying wuonwa lal nono e anywolagi nikech ne ok onywolo wuowi? Yie upognwa kamoro e kind wede wuonwa.”
उनके कोई पुत्र न होने के कारण भला उनके परिवार में से उनका नाम क्यों मिट जाए? कृपया हमारे भाइयों के बीच में से हमें एक भाग दिया जाए.”
5 Omiyo Musa nokelo wachgini e nyim Jehova Nyasaye
फिर मोशेह ने यह विषय याहवेह के सामने रख दिया,
6 kendo Jehova Nyasaye nowachone niya,
तब याहवेह ने मोशेह को यह उत्तर दिया,
7 “Gima nyi Zelofehad owacho nikare. Nyaka ipog-gi gimoro kaka girkeni ei wede wuon-gi kendo girkeni mag wuon-gi imigi.
“ज़लोफेहाद की पुत्रियों ने सुसंगत विषय प्रस्तुत किए हैं. ज़रूरी है कि तुम उन्हें उनके पिता के भाइयों के बीच में एक मीरास का अंश प्रदान करो. तुम उनके पिता की मीरास उनके नाम लिख दोगे.
8 “Wachne jo-Israel ni, ‘Ka dichwo otho ma ok onywolo wuowi, to ipog nyathine ma nyako girkeni mare.
“तुम इस्राएल के घराने को यह भी सूचित करोगे, ‘यदि किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, जिसके कोई पुत्र ही नहीं है, तब उसकी मीरास उसकी पुत्री के नाम कर देना.
9 To ka oonge gi nyako, to ipog owetene girkeni mare.
यदि उसके कोई पुत्री भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके भाइयों के नाम कर दोगे.
10 To ka oonge gi owete, to ipog owete gi wuonene girkeni mare.
यदि उसके कोई भाई भी नहीं हो, तब तुम उसके पिता के भाइयों को उसकी मीरास प्रदान कर दोगे.
11 To ka wuon-gi onge gi owetene, to ipog watne moro amora machiegni kode e anywolagi, mondo oyud girkenino. Mae nobed chik ne jo-Israel, mana kaka Jehova Nyasaye nosechiko Musa.’”
यदि उसके पिता के कोई भाई भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके परिवार में उसके ही निकटतम संबंधी को प्रदान कर दोगे, वह मीरास उसकी हो जाएगी. यह इस्राएल के घराने के लिए न्याय की विधि होगी, ठीक जैसा आदेश याहवेह द्वारा मोशेह को दिया गया था.’”
12 Eka Jehova Nyasaye nowacho ne Musa niya, “Dhi malo e Got Abarim kendo ingʼi piny ma asemiyo jo-Israel.
इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “तुम इस अबारिम पर्वत पर जाओ और उस देश पर दृष्टि डाल लो, जो मैंने इस्राएल के घराने को दे दिया है.
13 Bangʼ ka isenene, to in bende ibiro tho miluw kwereni, mana kaka owadu Harun notho,
जब तुम इस देश को देख लोगे, तुम भी अपने भाई अहरोन के समान अपने लोगों में मिला लिए जाओगे,
14 nimar e kinde mane oganda ongʼanyo e sokni mantiere e Thim mar Zin, un duto ne ok urito chikna kendo nyiso oganda ni an Ngʼama Ler.” (Magi ne sokni mag Meriba Kadesh, mantiere e Thim mar Zin.)
इसलिये, कि तुमने ज़िन के निर्जन प्रदेश में उस सोते के पास सारी सभा के सामने उनके द्वारा पैदा की गई विद्रोह की स्थिति में मेरी पवित्रता को प्रतिष्ठित करने के मेरे आदेश के विपरीत तुमने काम किया था.” (कादेश के ज़िन के निर्जन प्रदेश में यही था वह मेरिबाह का सोता.)
15 Musa nowacho ne Jehova Nyasaye ni,
फिर मोशेह ने याहवेह से विनती की,
16 “Mad Jehova Nyasaye, ma Nyasach chunje duto mag dhano, oyier jatelo manyalo rito ogandani
“सभी मनुष्यों की आत्माओं के परमेश्वर, याहवेह, इस सभा के लिए एक अगुए को नियुक्त कर दें.
17 mondo otelnegi e gik moko duto ma gitimo kendo oritgi kagiwuok kendo ka gidwogo dala mondo oganda Jehova Nyasaye kik chal gi rombe maonge jokwath.”
वही उनके हक में सही रहेगा. वही उनका अगुआ होकर इस देश में प्रवेश करवाएगा, जिससे याहवेह की प्रजा की स्थिति वैसी न हो जाए, जैसी बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों की हो जाती है.”
18 Omiyo Jehova Nyasaye nowacho ne Musa niya, “Kaw Joshua wuod Nun, ngʼat man-gi Roho, kendo yie lweti kuome.
मोशेह के लिए याहवेह का उत्तर यह था, “नून के पुत्र यहोशू पर अपना हाथ रख दो-वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसमें पवित्र आत्मा का वास है.
19 Kete ochungʼ e nyim Eliazar jadolo kod chokruok duto mar oganda kendo ipwodhe e nyimgi.
उसे पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा करना और उन सबके सामने उसे नियुक्त करना.
20 Miye tekoni moko mondo mi oganda jo-Israel duto omiye luor.
अपने अधिकार का एक भाग तुम उस पर दे देना, कि इस्राएल के घराने की सारी सभा में उसके प्रति आज्ञाकारिता की भावना भर जाए.
21 Nyaka ochungʼ e nyim jadolo Eliazar, mabiro ngʼadone rieko kopenjo Urim e nyim Jehova Nyasaye. Kogolo chik, to en kod oganda jo-Israel duto nowuog oko, kendo kogolo chik to gibiro donjo iye.”
इसके अलावा, वह पुरोहित एलिएज़र पर निर्भर रहेगा, कि एलिएज़र उरीम के द्वारा उसके लिए याहवेह की इच्छा मालूम किया करेगा. उसी के आदेश पर वे कूच करेंगे, उसी की आज्ञा पर वे प्रवेश कर सकेंगे, दोनों ही स्वयं वह तथा इस्राएली, अर्थात् सारी सभा.”
22 Musa notimo kaka Jehova Nyasaye nochike. Nokawo Joshua mi otero e nyim Eliazar jadolo gi chokruok duto.
मोशेह ने याहवेह की आज्ञा का पूरा-पूरा पालन किया. उन्होंने यहोशू को अपने साथ ले जाकर पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा कर दिया.
23 Eka noyieyo lwete kuome mi opwodhe, mana kaka Jehova Nyasaye nochiko Musa.
तब मोशेह ने योशुआ पर अपने हाथ रखे और उसे उत्तराधिकारी नियुक्त किया, ठीक जैसी आज्ञा उन्हें याहवेह से प्राप्‍त हुई थी.

< Kwan 27 >