< Salme 33 >
1 Jubler i Herren, I retfærdige, for de oprigtige sømmer sig Lovsang;
१हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो। क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।
2 lov HERREN med Citer, tak ham til tistrenget Harpe;
२वीणा बजा-बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा-बजाकर उसका भजन गाओ।
3 en ny Sang synge I ham, leg lifligt på Strenge til Jubelråb!
३उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भाँति बजाओ।
4 Thi sandt er HERRENs Ord, og al hans Gerning er trofast;
४क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम निष्पक्षता से होता है।
5 han elsker Retfærd og Ret, af HERRENs Miskundhed er Jorden fuld.
५वह धार्मिकता और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करुणा से पृथ्वी भरपूर है।
6 Ved HERRENs Ord blev Himlen skabt og al dens Hær ved hans Munds Ånde.
६आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, और उसके सारे गण उसके मुँह की श्वास से बने।
7 Som i Vandsæk samled han Havets Vand, lagde Dybets Vande i Forrådskamre.
७वह समुद्र का जल ढेर के समान इकट्ठा करता; वह गहरे सागर को अपने भण्डार में रखता है।
8 Al Jorden skal frygte for HERREN, Alverdens Beboere skælve for ham;
८सारी पृथ्वी के लोग यहोवा से डरें, जगत के सब निवासी उसका भय मानें!
9 thi han talede, så skete det, han bød, så stod det der.
९क्योंकि जब उसने कहा, तब हो गया; जब उसने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया।
10 HERREN kuldkasted Folkenes Råd, gjorde Folkeslags Tanker til intet;
१०यहोवा जाति-जाति की युक्ति को व्यर्थ कर देता है; वह देश-देश के लोगों की कल्पनाओं को निष्फल करता है।
11 HERRENs Råd står fast for evigt, hans Hjertes Tanker fra Slægt til Slægt.
११यहोवा की योजना सर्वदा स्थिर रहेगी, उसके मन की कल्पनाएँ पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहेंगी।
12 Saligt det Folk, der har HERREN til Gud, det Folkefærd, han valgte til Arvelod!
१२क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर यहोवा है, और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग होने के लिये चुन लिया हो!
13 HERREN skuer fra Himlen, ser på alle Menneskens Børn;
१३यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;
14 fra sit Højsæde holder han Øje med alle, som bor på Jorden;
१४अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहनेवालों को देखता है,
15 han, som danned deres Hjerter til Hobe, gennemskuer alt deres Værk.
१५वही जो उन सभी के हृदयों को गढ़ता, और उनके सब कामों का विचार करता है।
16 Ej frelses en Konge ved sin store Stridsmagt, ej fries en Helt ved sin store Kraft;
१६कोई ऐसा राजा नहीं, जो सेना की बहुतायत के कारण बच सके; वीर अपनी बड़ी शक्ति के कारण छूट नहीं जाता।
17 til Frelse slår Stridshesten ikke til, trods sin store Styrke redder den ikke.
१७विजय पाने के लिए घोड़ा व्यर्थ सुरक्षा है, वह अपने बड़े बल के द्वारा किसी को नहीं बचा सकता है।
18 Men HERRENs Øje ser til gudfrygtige, til dem, der håber på Nåden,
१८देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर और उन पर जो उसकी करुणा की आशा रखते हैं, बनी रहती है,
19 for at fri deres Sjæl fra Døden og holde dem i Live i Hungerens Tid.
१९कि वह उनके प्राण को मृत्यु से बचाए, और अकाल के समय उनको जीवित रखे।
20 På HERREN bier vor Sjæl, han er vor Hjælp og vort Skjold;
२०हम यहोवा की बाट जोहते हैं; वह हमारा सहायक और हमारी ढाल ठहरा है।
21 thi vort Hjerte glæder sig i ham, vi stoler på hans hellige Navn.
२१हमारा हृदय उसके कारण आनन्दित होगा, क्योंकि हमने उसके पवित्र नाम का भरोसा रखा है।
22 Din Miskundhed være over os, HERRE, såsom vi håber på dig.
२२हे यहोवा, जैसी तुझ पर हमारी आशा है, वैसी ही तेरी करुणा भी हम पर हो।