< Ordsprogene 15 >
1 Mildt svar stiller vrede, sårende ord vækker nag.
मृदु प्रत्युत्तर कोप शांत कर देता है, किंतु कठोर प्रतिक्रिया से क्रोध भड़कता है.
2 Vises Tunge drypper af Kundskab, Dårskab strømmer fra Tåbers Mund.
बुद्धिमान के मुख से ज्ञान निकलता है, किंतु मूर्ख का मुख मूर्खता ही उगलता है.
3 Alle Vegne er HERRENs Øjne, de udspejder onde og gode.
याहवेह की दृष्टि सब स्थान पर बनी रहती है, उनके नेत्र उचित-अनुचित दोनों पर निगरानी रखते हैं.
4 Et Livets Træ er Tungens Mildhed, dens Falskhed giver Hjertesår.
सांत्वना देनेवाली बातें जीवनदायी वृक्ष है, किंतु कुटिलतापूर्ण वार्तालाप उत्साह को दुःखित कर देता है.
5 Dåre lader hånt om sin Faders Tugt, klog er den, som tager Vare på Revselse.
मूर्ख पुत्र की दृष्टि में पिता के निर्देश तिरस्कारीय होते हैं, किंतु विवेकशील होता है वह पुत्र, जो पिता की डांट पर ध्यान देता है.
6 Den retfærdiges Hus har megen Velstand, den gudløses Høst lægges øde.
धर्मी के घर में अनेक-अनेक बहुमूल्य वस्तुएं पाई जाती हैं, किंतु दुष्ट की आय ही उसके संकट का कारण बन जाती है.
7 Vises Læber udstrør Kundskab, Tåbers Hjerte er ikke ret.
बुद्धिमान के होंठों से ज्ञान का प्रसरण होता है, किंतु मूर्ख के हृदय से ऐसा कुछ नहीं होता.
8 Gudløses Offer er HERREN en Gru, retsindiges Bøn har han Velbehag i.
दुष्ट द्वारा अर्पित की गई बलि याहवेह के लिए घृणास्पद है, किंतु धर्मी द्वारा की गई प्रार्थना उन्हें स्वीकार्य है.
9 Den gudløses Færd er HERREN en Gru, han elsker den, der stræber efter Retfærd.
याहवेह के समक्ष बुराई का चालचलन घृणास्पद होता है, किंतु जो धर्मी का निर्वाह करता है वह उनका प्रिय पात्र हो जाता है.
10 Streng Tugt er for den, der forlader Vejen; den, der hader Revselse, dør.
उसके लिए घातक दंड निर्धारित है, जो सन्मार्ग का परित्याग कर देता है और वह; जो डांट से घृणा करता है, मृत्यु आमंत्रित करता है.
11 Dødsrige og Afgrund ligger åbne for HERREN, endsige da Menneskebørnenes Hjerter. (Sheol )
जब मृत्यु और विनाश याहवेह के समक्ष खुली पुस्तक-समान हैं, तो मनुष्य के हृदय कितने अधिक स्पष्ट न होंगे! (Sheol )
12 Spotteren ynder ikke at revses, til Vismænd går han ikke.
हंसी मजाक करनेवाले को डांट पसंद नहीं है, इसलिए वे ज्ञानी से दूर रखते हैं.
13 Glad Hjerte giver venligt Ansigt, ved Hjertesorg bliver Modet brudt.
प्रसन्न हृदय मुखमंडल को भी आकर्षक बना देता है, किंतु दुःखित हृदय आत्मा तक को निराश कर देता है.
14 Den forstandiges Hjerte søger Kundskab, Tåbers Mund lægger Vind på Dårskab.
विवेकशील हृदय ज्ञान की खोज करता रहता है, किंतु मूर्खों का वार्तालाप उत्तरोत्तर मूर्खता विकसित करता है.
15 Alle den armes Dage er onde, glad Hjerte er stadigt Gæstebud.
गरीबी-पीड़ित के सभी दिन क्लेशपूर्ण होते हैं, किंतु उल्लसित हृदय के कारण प्रतिदिन उत्सव सा आनंद रहता है.
16 Bedre lidet med HERRENs Frygt end store Skatte med Uro.
याहवेह के प्रति श्रद्धा में सीमित धन ही उत्तम होता है, इसकी अपेक्षा कि अपार संपदा के साथ विपत्तियां भी संलग्न हों.
17 Bedre en Ret Grønt med Kærlighed end fedet Okse og Had derhos.
प्रेमपूर्ण वातावरण में मात्र सादा साग का भोजन ही उपयुक्त होता है, इसकी अपेक्षा कि अनेक व्यंजनों का आमिष भोज घृणा के साथ परोसा जाए.
18 Vredladen Mand vækker Splid, sindig Mand stiller Trætte.
क्रोधी स्वभाव का व्यक्ति कलह उत्पन्न करता है, किंतु क्रोध में विलंबी व्यक्ति कलह को शांत कर देता है.
19 Den lades Vej er spærret af Tjørn, de flittiges Sti er banet.
मूर्खों की जीवनशैली कंटीली झाड़ी के समान होती है, किंतु धर्मी के जीवन का मार्ग सीधे-समतल राजमार्ग समान होता है.
20 Viis Søn glæder sin Fader, Tåbe til Menneske foragter sin Moder.
बुद्धिमान पुत्र अपने पिता के लिए आनंद एवं गर्व का विषय होता है, किंतु मूर्ख होता है वह, जिसे अपनी माता से घृणा होती है.
21 Dårskab er Glæde for Mand uden Vid, Mand med Indsigt går lige frem.
समझ रहित व्यक्ति के लिए मूर्खता ही आनन्दप्रदायी मनोरंजन है, किंतु विवेकशील व्यक्ति धर्मी के मार्ग पर सीधा आगे बढ़ता जाता है.
22 Er der ikke holdt Råd, så mislykkes Planer, de lykkes, når mange rådslår.
उपयुक्त परामर्श के अभाव में योजनाएं विफल हो जाती हैं, किंतु अनेक परामर्शक उसे विफल नहीं होने देते.
23 Mand er glad, når hans Mund kan svare, hvor godt er et Ord i rette Tid.
अवसर के अनुकूल दिया गया उपयुक्त उत्तर हर्ष का विषय होता है. कैसा मनोहर होता है, अवसर के अनुकूल दिया गया सुसंगत शब्द!
24 Den kloge går opad på Livets Vej for at undgå Dødsriget nedentil. (Sheol )
बुद्धिमान और विवेकी व्यक्ति का जीवन मार्ग ऊपर की तरफ जाता है, कि वह नीचे, अधोलोक-उन्मुख मृत्यु के मार्ग से बच सके. (Sheol )
25 Hovmodiges Hus river HERREN bort, han fastsætter Enkens Skel.
याहवेह अहंकारी के घर को चिथड़े-चिथड़े कर देते हैं, किंतु वह विधवा की सीमाएं सुरक्षित रखते हैं.
26 Onde Tanker er HERREN en Gru, men hulde Ord er rene.
दुष्ट का विचार मंडल ही याहवेह के लिए घृणित है, किंतु करुणामय बातें उन्हें सुखद लगती हैं.
27 Den øder sit Hus, hvem Vinding er alt; men leve skal den, der hader Gave.
लालची अपने ही परिवार में विपत्ति ले आता है. किंतु वह, जो घूस से घृणा करता है, जीवित रहता है.
28 Den retfærdiges Hjerte tænker, før det svarer, gudløses Mund lader ondt strømme ud.
उत्तर देने के पूर्व धर्मी अपने हृदय में अच्छी रीति से विचार कर लेता है, किंतु दुष्ट के मुख से मात्र दुर्वचन ही निकलते हैं.
29 HERREN er gudløse fjern, men hører retfærdiges Bøn.
याहवेह धर्मी की प्रार्थना का उत्तर अवश्य देते हैं, किंतु वह दुष्टों से दूरी बनाए रखते हैं.
30 Milde Øjne fryder Hjertet, godt Bud giver Marv i Benene.
संदेशवाहक की नेत्रों में चमक सभी के हृदय में आनंद का संचार करती है, तथा शुभ संदेश अस्थियों तक में नवस्फूर्ति ले आता है.
31 Øret, der lytter til Livsens Revselse, vil gerne dvæle iblandt de vise.
वह व्यक्ति, जो जीवन-प्रदायी ताड़ना को स्वीकार करता है, बुद्धिमान के साथ निवास करेगा.
32 Hvo Tugt forsmår, lader hånt om sin Sjæl, men Vid fanger den, der lytter til Revselse.
वह जो अनुशासन का परित्याग करता है, स्वयं से छल करता है, किंतु वह, जो प्रताड़ना स्वीकार करता है, समझ प्राप्त करता है.
33 HERRENs Frygt er Tugt til Visdom, Ydmyghed først og siden Ære.
वस्तुतः याहवेह के प्रति श्रद्धा ही ज्ञान उपलब्धि का साधन है, तथा विनम्रता महिमा की पूर्ववर्ती है.